Source: Dainik Bhaskar
बाम्बे हाईकोर्ट ने कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी की रिहाई का आदेश दिया है। अगली सुनवाई 14 सितंबर को होगी।
देशद्रोह के आरोप में फंसे कार्टूनिस्ट असीम त्रिवेदी को बांद्रा कोर्ट ने 24 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था। वह अब आर्थर रोड जेल में रहेंगे।
मुंबई पुलिस का कहना था कि उनकी जांच पूरी हो चुकी है, ऐसे में उन्हें अब असीम त्रिवेदी की हिरासत नहीं चाहिए। उन्हें 16 सितंबर तक की पुलिस कस्टडी में भेजा गया था। लेकिन उनकी गिरफ्तारी के विरोध के मद्देनजर पुलिस ने कहा कि वह कोर्ट से अब असीम की हिरासत नहीं मांगेगी। उधर, असीम ने भी जमानत नहीं मांगने और न ही अपने लिए कोई वकील करने का फैसला किया था।
असीम की गिरफ्तारी के विरोध में मुंबई और उनके गृह नगर कानपुर में प्रदर्शन हुए। प्रदर्शनकारियों में खुद असीम की मां और पिता भी शामिल रहे। उन्होंने बेडि़यां पहन कर बेटे की गिरफ्तारी का विरोध किया।
कई पूर्व जजों की राय में उनकी गिरफ्तारी और उन्हें कस्टडी में भेजा जाना सरासर गलत है। सोशल साइट्स पर भी इसके खिलाफ खूब आवाजें उठ रही हैं। कई लोग ट्वीट कर कटाक्ष कर रहे हैं कि असीम त्रिवेदी देशद्रोही हैं, लेकिन राज ठाकरे नहीं।
असीम पर आरोप है कि भ्रष्टाचार विरोधी कार्टूनों से वे देश के खिलाफ साजिश रच रहे हैं। उन्हें 16 सितंबर के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। असीम ने रविवार की पूरी रात मुंबई में बांद्रा के पुलिस लॉकअप में बिताई।
0 comments:
Post a Comment