2जी नीलामी से अच्छी उम्मीद

Saturday, 29 September 2012


Randhir Batsh

केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदंबरम ने शुक्रवार को कहा कि 2जी स्पेक्ट्रम आवंटन के लिए इस साल नवंबर में होने वाली नीलामी से सरकार को अच्छी राशि मिलने की उम्मीद है।
2जी स्पेक्ट्रम के रद्द हो चुके 122 लाइसेंसों की नीलामी होगी। इसके लिए आरक्षित मूल्य 14,000 करोड़ रूपए रखा गया है।सर्वोच्च न्यायालय ने इस साल दो फरवरी को 2जी स्पेक्ट्रम के 122 लाइसेंस रद्द करने के आदेश दिए थे,जिन्हें ए. राजा के संचार मंत्री रहते हुए जारी किया गया था। चिदंबरम ने कहा,हमने 122 लाइसेंस रद्द करने तथा नीलामी के जरिये इनके आवंटन का न्यायालय का निर्णय स्वीकार कर लिया है।

0 comments:

Post a Comment

रफ़्तार 24 न्यूज़