परिवार नियोजन की जिम्मेदारी अब केवल महिलाओं की नहीं होगी। वैज्ञानिकों ने महिलाओं के गर्भनिरोधक के विकल्प के रूप में पुरुषों के लिए ऐसी ही एक गर्भनिरोधक गोली विकसित करने का दावा किया है।
अब तक पुरुषों के लिए यह गोली विकसित करने के सभी प्रयास नाकाम रहे हैं और वैज्ञानिक पुरुषों के लिए एक हार्मोन आधारित गर्भनिरोधक गोली तैयार करने में जुटे थे जिसे डॉक्टर की सलाह पर लिया जा सके। हालांकि इस गोली का सेवन करने वालों ने इसके इस्तेमाल से अवसाद और यौन इच्छा में कमी जैसे दुष्प्रभावों की शिकायत की थी।
हाल ही में इजरायली वैज्ञानिकों की एक टीम ने शुक्राणुओं की जैव रसायन मशीनरी को ब्लॉक कर एक गोली बनाई है। वास्तव में इसमें यह फॉर्मूला अपनाया गया है जिसके तहत शुक्राणुओं के उन महत्वपूर्ण प्रोटीन को हटा दिया गया है जो किसी महिला के गर्भधारण करने के लिए जरूरी होते हैं।
गोली बनाने वाले वैज्ञानिकों का कहना है कि यह गोली तीन महीने में केवल एक बार लेनी होगी और यह गर्भ धारण होने से रोकने में सौ फीसदी प्रभावी है और इसका कोई दुष्प्रभाव नहीं है।
0 comments:
Post a Comment