प्रेमिका ने दिया धोखा, जहर खा दी जान..... प्यार के नाम पर करता रहा शोषण...... दिल टूटने पर फांसी पर झूला युवक.....
ऐसे समाचार अकसर पढ़ने सुनने को मिल जाते हैं। न जाने कितने लोगों को इस प्यार की बिमारी ने मार डाला और लाखों मरने को तैयार बैठे हैं। क्या मर जाने से सुकून मिल जाता है? नहीं!
मौत कोई रास्ता नहीं है। आप तो मर जाओगे पर इससे आपके चाहने वालों को दर्द ही होगा। और जो खुद दर्द में हो वह इंसान किसी ओर को कैसै दर्द दे सकता है?
जिंदगी बहुत अनमोल है। इसे किसी बेवफा के पीछे बरर्बाद न करें।
अगर आपका भी किसी ने दिल तोड़ा है। किसी ने आपसे बेवफाई की है तो जुड़े हमसे हम शुरू कर रहे हैं अभियान। उठाऐंगे आपकी आवाज। जरूरत है बस आपके साथ की।
यकिनन बहुत लोगों को यह बहुत अजीब लगेगा। पर जिसका सच में दिल टूटा है, उसके लिए यह समझना जरा भी मुश्किल नहीं होगा कि दिल टूटने पर क्या एहसास होता है।
बहुत लोग हमारी आलोचना भी करेंगे, हम उनकी भावना का भी पूरा सम्मान करते हैं। वे लोग भी अपने विचार हमें भेज सकते हैं। उन्हें भी प्रकाशित किया जाएगा। हर व्यक्ति को अपनी बात कहने का पूरा हक है।
सफर बहुत कठिन है दोस्तों। बस सबको एकजुट होकर इस अभियान को आगे बढ़ाना होगा। बहुत लोग हसेंगे हम पर, मजाक भी उड़ाई जाएगी। जिसके लिए हमें मानसिक रूप से तैयार होना होगा।
कुछ भी नया करना कभी आसान नहीं होता। पर जो नया करते हैं इतिहास भी वही लोग लिखते हैं।
यहां हर इंसान की भावनाओं का सदैव सम्मान किया जाएगा। मिलकर एक दूसरे के दर्द को बांटा जाएगा। आपके सवालों का जवाब सभी मिलकर देंगे। जो बात आप किसी से नहीं कह पाते उसे हमसे साझा करें। अगर आप अपनी पहचान गोपनीय रखना चाहते हैं, तो आपकी भावना का सम्मान किया जाएगा। यहां आपकों आपके हर सवाल का जवाब मिलेगा। जरूरत पड़ने पर कोई ठोस कदम भी उठाया जाएगा।
मुझे नहीं पता कितने लोग हमारा साथ देंगे। अगर आप मेरी बातों से सहमत नहीं हों तो आप बेझिझक बोल सकते हैं। नीचे कमेंट बाॅक्स दिया गया है। आलोचना से हमें शक्ति मिलती है कमजोरी नहीं।
तो क्या आप देंगे हमारा साथ? जुड़ेंगे इस अभियान से?
अगर हां तो support@raftaar24news.com पर ईमेल करें...... उम्मीद है एक दिन इस अभियान में हमारे साथ लाखों लोग होंगे। एक अटूट शक्ति होगी। घबराऐं नहीं कोई गैर कानूनी काम कतई नहीं किया जाएगा।

ham apke sath hai sir...aur hamesha sath denge..