लड़की की 16,लड़के की 18 साल में हो शादी,कम होंगे रेप

Monday, 8 October 2012



Randhir Batsh

हरियाणा में बढ़ते बलात्कार के मामलों को लेकर खाप पंचायतों एवं अखिल भारतीय जाट महासभा ने विवाह की उम्र घटाने का प्रस्ताव तैयार किया है।
खाप इसे जल्द केंद्र तक पहुंचाने जा रही है। सर्वजातीय खाप पंचायतों ने इस बारे में महापंचायत का एलान भी किया है। हिंदू मैरिज एक्ट में शादी के लिए लड़के की उम्र 21 एवं लड़की की उम्र 18 है। खाप पंचायतों ने इसे 18 व 16 कराने का प्रस्ताव तैयार किया है। उनका मानना है कि ऐसा करने से बलात्कार की घटनाओं में कमी आएगी। साथ ही शादी की उम्र भी कानूनन ज्यादा है। हरियाणा का महिला आयोग, कानूनविद तो इसके पक्ष में हैं लेकिन चिकित्सा तंत्र ने इस प्रस्ताव को सिरे से नकार दिया है।

0 comments:

Post a Comment

रफ़्तार 24 न्यूज़