प्रधान सहित 14 के खिलाफ रिपोर्ट, एक दबोचा, बवाल जारी

Wednesday, 21 November 2012



सिख-मुस्लिम विवाद


काशीपुर/रूद्रपुर । रफ़्तार 24 न्यूज़  टीम

मंगलवार को सिख-मुस्लिम विवाद की 3 मुस्लिम समुदाय के लोग भेंट चढ़ गए। इससे पुलिस प्रशासन सहित पूरे जिले में हड़कंप मच गया। लोग सड़कों पर उतर आए। जाम लगा दिया गया। साथ ही शहर से सटे उत्तर प्रदेश के ठाकुरद्वारा में भी दहशत का माहौल रहा।
सड़क पर जमा मुस्लिम समुदाय के लोग। घंटों तक किया हाई वे जाम।  -फोटो-रफ़्तार 24 न्यूज़ 
मंगलवार को  हुए विवाद के बाद बुधवार को पुलिस प्रशासन ने कचनालगाजी के प्रधान महेन्द्र सिंह समेत 14 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तारियों में जुट गयी । आरोपियों की धरपकड़ के लिए पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तरप्रदेश को पुलिस व एसओजी की पांच टीमें रवाना हो गयी हैं। रिपोर्ट बांसखेड़ा निवासी सिराजुद्दीन पुत्र इस्लामुद्दीन द्वारा दर्ज करायी गई है। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने एक आरोपी हरबैल सिंह को दबोच लिया है।


कई बार हुआ लाठीचार्ज, भीड़ को खदेड़ने में छूट गए पसीने

काशीपुर। ग्राम गिन्नीखेड़ा में विवादित भूमि पर मृतकों के शव दफनाने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी। परन्तु पुलिस व पीएसी ने कई बार राउंड लाठीचार्ज कर भीड़ को खदेड़ने का प्रयास किया। लाठीचार्ज करने में पुलिस के पसीने छूट गए। पूरे दिन शहर में तनाव रहा। अन्त में बीच का रास्ता निकाल शव को दफन कर दिया गया।

आज हुई फायरिंग की नहीं हुई अभी पुष्टि

काशीपुर। पूरा शहर जलता रहा। कोई घर से बाहर निकलने का साहस नहीं जुटा पाया। शाम तक मिल रहीं फायरिंग व पथराव की खबर की पुष्टि नहीं हो पायी है। 
समाचार लिखे जाने तक शहर में काफी बवाल हो रहा है। इस दौरान काफी अफवाहें सुनने को मिल रहीं हैं। खबर की पुष्टि होते ही प्रकाशित किया जाएगा। रफ़्तार 24 न्यूज़ की टीम शहर में जुटी हुई है।




0 comments:

Post a Comment

रफ़्तार 24 न्यूज़