बैचलर पार्टी में मुंबई की कॉलगर्ल

Sunday, 14 October 2012


 

रायपुर। शंकरनगर रोड स्थित एक अपार्टमेंट में शुक्रवार रात गुपचुप तरीके से मनाई जा रही बैचलर पार्टी में मुंबई की एक कॉलगर्ल के साथ कारोबारी परिवारों के युवकों को आपत्तिजनक हालत में पकड़ गया। पुलिस ने कॉलगर्ल के साथ राजधानी के अलावा रायगढ़ और खरसिया के सात युवकों को पीटा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया है। 

सीएसपी सिविल लाइन मनीषा ठाकुर ने बताया कि शुक्रवार रात एक बजे शंकरनगर रोड स्थित कुबेर अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर ए-106 में पंडरी पुलिस ने छापा मारा। वहां बैचलर पार्टी मनाई जा रही थी।


पुलिस ने मुंबई निवासी 28 वर्षीय कॉलगर्ल के साथ श्यामनगर तेलीबांधा निवासी रोहित इसरानी (19), पीयूष केसवानी (19), गोपी टाकीज के सामने रायगढ़ निवासी आकाश अग्रवाल (19), गौरी शंकर मंदिर रोड रायगढ़ निवासी विनय अग्रवाल (19), हमालपारा रोड खरसिया निवासी मनीष अग्रवाल (19), श्यामा प्रसाद मुखर्जी वार्ड खरसिया निवासी रूपेश अग्रवाल (19) और सिंधी कॉलोनी रोड खरसिया निवासी राजा गर्ग (19) को आपत्तिजनक हालत में पकड़ा। 

50 हजार नगद, हुक्का मिला
कुबेर अपार्टमेंट के फ्लैट से पुलिस ने शराब व बीयर की बोतलें, हुक्का और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की। पुलिस को कॉलगर्ल के पास से पांच हजार रूपए मिले, जिसे युवकों ने बतौर एडवांस दिया था। युवकों के पास से पुलिस ने कुल 45 हजार रूपए और जब्त किए। 

एक रात की बुकिंग 10 हजार 
पूछताछ में कॉलगर्ल ने पुलिस को बताया कि रायपुर के दलाल संदीप तिवारी का संपर्क बांद्रा मुंबई की एक कॉलगर्ल से है। संदीप ने उससे दस दिन के लिए 50 हजार रूपए में कॉलगर्ल भेजने का सौदा किया था। इस पर 9 अक्टूबर 
को वह यहां आई थी। शुक्रवार को वह भिलाई में थी। शाम को संदीप ने उसे कुबेर अपार्टमेंट में छोड़ा था।

अब अपार्टमेंट में पार्टियां
वीआईपी रोड स्थित वीडब्ल्यू केन्यान और टाटीबंध स्थित एक क्लब में रेव पार्टी का भंडाफोड़ होने के बाद कलक्टर ने हुक्का और अश्लील पार्टियों पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस कारण ऎसी पार्टियां अब छोटे स्तर पर फ्लैट में होने लगी हैं। कुबेर अपार्टमेंट शंकरनगर मेन रोड पर है। अपार्टमेंट में रहने वाले दूसरे लोगों का कहना है कि कई दिनों से फ्लैट में देर रात तक युवकों का जमावड़ा लगा रहता था। 

फ्लैट मालिक को छोड़ा
पुलिस ने जिस फ्लैट में सेक्स रैकेट पकड़ा, उसे युवकों ने किराए पर लिया था। फ्लैट का मालिक देव बताया गया है। जानकारी के मुताबिक फ्लैट मालिक ने किराएदारों की सूचना थाने में नहीं दी है। इसके बावजूद, फ्लैट मालिक पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। एक युवा नेता के साथ फ्लैट का मालिक पंडरी थाना आया। टीआई ने किराएदार की सूचना नहीं देने पर उसे केवल फटकार लगाई। इतना ही नहीं, टीआई ने पहले छापा मारने वाली जगह शक्तिनगर का एक मकान बताया। बाद में कुबेर अपार्टमेंट का खुलासा हुआ।Source: Patrika

0 comments:

Post a Comment

रफ़्तार 24 न्यूज़