Showing posts with label International. Show all posts
Showing posts with label International. Show all posts

फेसबुक पर इश्‍क, शादी और अब तलाक !

Sunday, 28 April 2013 0 comments


इंदौर। फेसबुक पर एक लड़के से प्यार होने के बाद दिल्ली जाकर शादी करने वाली लड़की ने अब अपने माता-पिता के साथ रहने की बात कही है। लड़की की मर्जी को देखते हुए उसे माता-पिता के पास भेज दिया गया है। गौरतलब है कि लसूड़िया थाना क्षेत्र के एक रसूखदार परिवार की बेटी पूजा को छह महीने पहले फेसबुक पर पंजाब के गांव जैतो के एक लड़के शविंदरसिंह से प्यार हो गया था।
 
15 अप्रैल को शविंदर इंदौर आकर पूजा को अपने साथ दिल्ली ले गया था और यहां दोनों ने आर्य समाज मंदिर में शादी कर ली थी। वहां से दोनों जैतो चले गए थे। इसके बाद सूचना मिलने पर पूजा के पिता और भाई पुलिस को साथ लेकर वहां पहुंचे और एसडीएम के सर्च वारंट के आधार पर उसे इंदौर ले आए।
 
यहां एसडीएम रजनीश कसेरा की कोर्ट में पूजा के बयान लिए गए। पूजा ने खुद को बालिग बताते हुए अपने माता-पिता के साथ रहने की इच्छा जाहिर की। इस पर कोर्ट ने पुलिस को निर्देश दिए कि पूजा को उसके माता-पिता के पास पहुंचाया जाए। 
 
लसूड़िया टीआई बसंत मिश्रा ने बताया कोर्ट के निर्देश पर लड़की के बयान और शपथ पत्र लेने के बाद उसे परिजनों के साथ भेज दिया है।

आईफ़ोन के लिए बेच दी किडनी

Sunday, 21 April 2013 0 comments

युवाओं में इलेक्ट्रानिक उपकरणों के प्रति दीवानगी किस हद तक बढ़ चुकी है इसका अंदाजा इस खबर से लगाया जा सकता है।

चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ के मुताबिक दक्षिण चीन में एक किशोर ने आईफोन खरीदने के लिए पैसे जुटाने की खातिर अपनी एक किडनी ही बेच डाली।

शिन्हुआ के अनुसार यह किशोर अपने लिए एक आईफोन व आइपैड खरीदना चाहता था किन्तु उसके परिवार की आर्थिक स्थिति ऐसी नहीं थी कि यह सब खरीदा जा सके। लिहाजा एक दिन वह किडनी के कारोबारियों के संपर्क में आया और उसने अपने किडनी बेच डाली। किडनी बेचकर कुल 220,000 युआन मिले जिसमें से किशोर के पल्ले सिर्फ 22,000 युआन ही पड़े। शेष धनराशि, किडनी के कारोबारियों और डॉक्टर ने आपस में बांट ली।

किशोर जब आईफोन व आइपेड लेकर घर आया और उसकी मां ने पूछा कि इसके लिए पैसे कहां से आये, तब उसने बताया कि उसने अपनी किडनी बेच दी है।

फेसबुक पर कॉन्टेक्ट के लिए लगेगा चार्ज

Friday, 21 December 2012 0 comments


 

नई दिल्ली। अब सोशल नेटवर्किग वेबसाइट फेसबुक एक "छोटे प्रयोग" के नाम पर अपने सब्सक्राइबर्स से फीस वसूलने की तैयारी में है। अगर फेसबुक यह बदलाव करता है, तो आपको फेसबुक पर किसी अजनबी से कॉन्टेक्ट करने पर एक डॉलर की फीस चुकानी होगी। 

"प्रमोटेड स्टेटस मैसेज" की शुरूआत करने के कुछ ही महीनों बाद फेसबुक ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह पेड मैसेज के रूप में एक "छोटे प्रयोग" की शुरूआत करने जा रहा है। 

आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए मैसेज के अनुसार फेसबुक युजर्स को भेजे जाने वाले मैसेज को और प्रभावी बनाने के लिए वेबसाइट कई तरह के बदलाव करने जा रही है। होने वाले बदलाव में यह भी शामिल है कि एक ऎसी एक्सपेरिमेंटल सर्विस शुरू की जाएगी, जो फेसबुक यूजर्स को ऎसे व्यक्ति को भी प्रायोरिटी मैसेज भेजने की सुविधा देगी, जो उसकी फ्रैंड लिस्ट में शामिल नहीं है। हालांकि इसके लिए यूजर्स से 1 डॉलर का शुल्क लिया जाएगा। 

यह शुल्क अभी फाइनल नहीं है और भविष्य में फेसबुक इसे बदल सकता है। हालांकि यह सेवा शुरूआत में अमरीका के यूजर्स के लिए ही होगी और भेजे जाने वाले मैसेज की संख्या भी हफ्ते में सिर्फ एक तक सीमित की जाएगी। इससे पहले फेसबुक ने एक एक्सपेरिमेंटल सर्विस शुरू की थी, जिसमें स्टेटस मैसेज को प्रमोट करने की सुविधा है। फिलहाल यह सुविधा कई देशों के चुनिंदा यूजर्स के लिए है और इसके लिए एक मैसेज के 7 डॉलर के हिसाब से फीस ली जाती है। 
patrika

46 की उम्र में भी फिगर ऐसा कि सबकी निगाहें थम गईं

Sunday, 2 December 2012 0 comments


सलमा हयाक को दुनिया की सबसे आकर्षक महिला के तौर पर जाना जाता है। सलमा कई बार ये साबित भी कर चुकी हैं कि इन्हें यूं ही नहीं आकर्षक महिलाओं की फेहरिस्त में शामिल किया गया है। 
 
सलमा शुक्रवार को एकापुल्को इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने पहुंची थीं। इस दौरान फ्लोर लेंथ साइज का गाउन पहने सलमा पर सभी की नज़रें टिकी हुई थी। 

महिलाओं ने की सेक्स हडताल

Thursday, 22 November 2012 0 comments

कोलंबिया। महिलाओं ने अपने पति और बॉयफ्रेंड के साथ सेक्स करने पर रोक लगा दी। यह घटना कोलंबिया के एक शहर की है। महिलाओं ने सेक्स न करने पर तब तक रोक लगा दी कि जब तक वह गांव को दूसरे जगहों से जोडने वाली सडक को बनवा नहीं देते। 

महिलाओं को कहना था कि यही एक सडक है जो गांव को शहर से जोडती है। इस पर सिर्फ 50 मील की दूरी तय करने में 10 घंटे लग जाते हैं। हमारे पति और बॉयफ्रेंड के इस हरकत से परेशान हैं कि वे मेयर या गवर्नर से कहकर इस सडक को ठीक नहीं करवा पा रहे हैं।

उनका कहना है कि हम चाहते हैं कि हमारे पति सडक बनवाने के लिए प्रयास करें। हालांकि, यह हडताल सिर्फ 5 दिन चली, क्योंकि पतियों ने इस हडताल के खिलाफ भूख हडताल शुरू कर दी।

source:khaskhabar

फ्री मे करें कुंवारी लडकी से शादी!

0 comments

पेइचिंग। अगर आप किसी लडकी शादी करे और शादी के कुछ दिन बाद वो आपको छोडकर चली जाए तो आपकी तो परेशानी बढ जाएगी। लेकिन चीन में ऎसे परेशान लोगों के लिए अलग ही तरीका निकाला है। चीन के मैरिज ब्यूरो ने वहां के लोगों को लुभाने के लिए विज्ञापनों के जरिये अजीब तरह की कवायद शुरू किया है।

विज्ञापनों के द्वारा यहां के मैरिज ब्यूरो ने कहा है कि अगर कोई चीनी पुरूष किसी वियतनाम की महिला से शादी करता है और वह भाग जाती है तो बदले में वें उसकी वियतनाम की कुंवारी लडकी से मुफ्त में शादी करवाएंगे।

एक रिपोर्ट के अनुसार मैचमेकिंग एजेंसियों ने अपने नए विज्ञापन में कहा है कि चीनी पुरूष वियतनाम की कुंवारी लडकी से 3 महीनों में शादी कर सकते हैं, बस इसके लिए उन्हें 32 हजार डॉलर देने होंगे। इसके साथ ही विज्ञापन में इस बात का भी भरोसा दिलाया गया है कि लडकी कुंवारी होगी और अगर वह शादी के बाद भाग जाती है तो एक साल के भीतर दूसरी शादी करवाई जाएगी। चीन में महिलाओं को खरीदने की खबर के खुलासे के डर से लोग पत्नी के खोने की रिपोर्ट दर्ज नहीं कराते। चीन में सेक्स रेश्यो असंतुलित होने के कारण कई चीनी पुरूष वियतनाम की महिलाओं से शादी कर रहे हैं।

Source:Khaskhabar

सविता की मौत की जांच में नहीं होगी जनता की भागीदारी

0 comments


रानी कश्यप । रफ़्तार 24 न्यूज़ 


लंदन। आयरलैंड ने भारतीय डेंटिस्ट सविता हलप्पनवार की मौत की जाच में जनता की भागीदारी की मांग ठुकरा दी है। यह मांग सविता के पति ने आयरलैंड सरकार से की थी। आयरलैंड ने साफ किया कि जाच को मौजूदा स्वरूप में ही आगे बढ़ाया जाएगा।

सविता हलप्पनवार
प्रधानमंत्री एंडा कैनी ने सविता के पति प्रवीण हलप्पनवार के जाच में सहयोग करने से इंकार करने पर जाच दल से तीन डॉक्टरों को हटा दिया। हालाकि प्रवीण ने इसे नाकाफी बताया है और जाच में मदद से इंकार किया है। इस पर प्रधानमंत्री कैनी ने प्रवीण से जाच में मदद करने की अपील की है। आयरिश स्वास्थ्य मंत्री जेम्स रेली ने कहा कि वह चाहते हैं कि हेल्थ एंड सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव (एचएसई) जाच जल्द से जल्द पूरी करें।

विवाद भी इसी को लेकर है। प्रवीण चाहते हैं कि जाच में एचएसई का दखल न हो। जाच दल से हटाए गए तीनों डॉक्टर गैलवे यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल से हैं। इस मामले की जाच के लिए सात सदस्यीय दल बनाए जाने के कुछ घटों के भीतर ही प्रधानमंत्री कैनी ने संसद में इन डॉक्टरों को दल से हटाए जाने की घोषणा की। कैनी ने भरोसा दिलाया, ये तीन डॉक्टर जाच दल का हिस्सा नहीं होंगे। इनकी जगह उन लोगों को शामिल किया जाए जिनका अस्पताल से कोई संबंध न हो। प्रवीण ने कहा, सिर्फ तीन डॉक्टरों को हटाना काफी नहीं है। उन्होंने हमसे चर्चा किए बगैर पैनल बना दिया। एचएसई के कारण ही मेरी पत्नी की जान गई है।

नए RAUNCHY अवतार में सामने आईं सनी लियोनी

Wednesday, 21 November 2012 0 comments


पोर्न स्टार से बॉलीवुड एक्ट्रेस बनीं सनी लियोनी 'जिस्म 2' के बाद से लगातार चर्चा में बनी हुई हैं।
'जिस्म 2' में अपने हॉट अवतार से सबको मदहोश कर देने वाली सनी एकता कपूर की अगली फिल्म 'रागिनी एमएमएस 2' में भी बेहद बोल्ड अवतार में नजर आएंगी।
सनी ने हाल ही में अपनी नई वेबसाइट पर कुछ नई तस्वीरें अपलोड की हैं जिसमें वह पहले से ज्यादा सेक्सी नजर आ रही हैं।



आप भी देखिए सनी के नए हॉट अवतार की कुछ तस्वीरें और उनसे जुडी कुछ रोचक जानकारियां:

पेंटहाउस मैगजीन के फोटोग्राफर जे एलेन से मिलने के पहलेसनी ऑरेंज  काउंटी में एक नर्स की पढ़ाई कर रहीं थीं।

पेंटहाउस मैगजीन के फोटोग्राफर जे एलेन से मिलने के पहलेसनी ऑरेंज  काउंटी में एक नर्स की पढ़ाई कर रहीं थीं।





2004 में टीन एजर्स के लिए आई फिल्म 'द गर्ल नेक्सट डोर' में उन्होंने एक्टिंग की थी।
इस पॉर्न स्टार के माता-पिता ने उनका नाम एक कैथोलिक स्कूल में लिखवा दिया था, क्योंकि उन्होंने सोचा कि सिख परिवार में पली-बढ़ी होने के कारण उसे एक पब्लिक स्कूल में कठिनाइयां आ सकती हैं।



2010 में सनी को 'मैक्सिम' मैगजीन ने टॉप 12 पॉर्न फिमेल स्टार्स में शामिल किया था।







सनी ने 2005 में एमटीवी इंडिया के लिए रेड कार्पेट रिपोर्टर की भूमिका निभाई थी।












कैसी लगी हमारी पेशकश ....जरुर बताइएगा ...






Source: Bhaskar

'आसान मौत मरा कसाब, खूब तड़पाकर निकालनी थी इस खूनी की जान'

0 comments


सारा देश  26/11 के मुख्य आरोपी अजमल कसाब को फांसी दिए पर खुश है। वहीं फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा अजमल कसाब को फांसी दिए जाने के तरीके से कुछ खास खुश नहीं हैं।
राम गोपाल वर्मा ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा,अगर मैं कसाब को फांसी पर लटकाता तो कसाब को पहले उन सारे पीड़ितों की तस्वीर दिखाता जिनकी जान उसकी वजह से गई। 
ज्यादातर भारतीय चाहते थे कि कसाब को पहले खूब टॉर्चर किया जाता और तड़पाया जाता और फिर उसे फांसी दी जाती।उसे इतनी आसान मौत नसीब नहीं होनी चाहिए थी।'रामू 26/11 हमलों पर एक फिल्म भी बना रहे हैं।
Source: Bhaskar

इस तरह से हुआ कसाब का "THE END"

0 comments


रानी कश्यप, नई दिल्ली। रफ़्तार 24 न्यूज़ 
मुंबई का मुजरिम आखिरकार अपने अंजाम तक पहुंच ही गया। कसाब की दया याचिका खारिज होने के बाद कसाब का फांसी पर लटकना तय था। उसे जिंदा रखने की कोई भी वजह नहीं दिख रही थी, क्योंकि मुंबई अटैक मामले में भारत अपनी जांच पूरी कर चुका है। ऐसे में कानूनन कसाब को बिना वक्त गंवाए फांसी पर लटकाना जरूरी था।

कसाब एक हाई प्रोफाइल आतंकी था, जिस पर पाकिस्तान समेत पूरी दुनिया की निगाहें थीं। ऐसे में सरकार चाहती थी कि कसाब को फांसी चढ़ाने के मामले को ज्यादा हाइप न मिले। ऐसे में सरकार ने कसाब को चुपचाप फांसी पर चढ़ाने का फैसला किया। भारत सरकार नहीं चाहती थी कि नैशनल और इंटरनैशनल मीडिया में इसे लेकर शोर-शराबा हो। कसाब को मिली सजा को पूरा करने के लिए स्पेशल टीम बनाई गई, जिसने तय प्रोग्राम के तहत ऐक्शन लिया। कसाब को फांसी पर लटकाने के पूरे प्लान ऑफ ऐक्शन को नाम दिया गया- ऑपरेशन एक्स।

कसाब को फांसी देने के पूरे ऑपरेशन को पूरी तरह से सीक्रेट रखा गया था। इसे अंजाम देने के लिए 17 ऑफिसर्स की स्पेशल टीम बनाई गई थी, जिनमें से 15 ऑफिसर मुंबई पुलिस से ही थे। जिस वक्त ऑपरेशन-X को अंजाम दिया जा रहा था, उस दौरान 17 में से 15 ऑफिसर्स के फोन बंद थे। इनमें से सिर्फ ऐंटि-टेरर सेल के चीफ राकेश मारिया और जॉइंट कमिश्नर ऑफ पुलिस देवेन भारती के सेलफोन ऑन थे।


केन्द्रीय गृह मंत्रालय की निगरानी में चल रहे 'ऑपरेशन-X' के तहत कसाब को 19 नवंबर को ही आर्थर रोड जेल से पुणे की यरवडा जेल शिफ्ट कर दिया गया था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान उसे जानकारी दे दी गई थी, कि उसकी दया याचिका खारिज हो गई है। कसाब को यह भी बता दिया गया था कि उसे फांसी कब दी जानी है।

फांसी चढ़ाए जाने से पहले ऑफिसर्स ने जेल मैन्युअल का पूरा पालन किया। कसाब के मामले में भी वही नियम अपनाए गए, जो आम कैदियों को फांसी चढ़ाते वक्त अपनाए जाते हैं। सुबह फांसी पर लटकाने से पहले डॉक्टरों ने कसाब का चेकअप किया। इसके बाद कसाब से उसकी अंतिम इच्छा के बारे में पूछा गया, जिसके जवाब में कसाब ने कहा कि मेरी कोई अंतिम इच्छा नहीं है। साथ ही वसीयत के बारे में भी उसने कहा कि उसकी कोई वसीयत नहीं।

खबरें हैं कि आखिरी वक्त में उसने जेलर से बात करते हुए अपनी गलती भी स्वीकार की। न्यूज चैनलों के मुताबिक उसने कहा, 'अल्लाह मुझे माफ करे, ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी।' इसके बाद कसाब को फांसी दे दी गई। इसके बाद डॉक्टरों ने कसाब के शरीर की जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जा रहा है यरवडा जेल कैंपस में उसी दिन एक कब्र खोद ली गई थी, जिस दिन कसाब को यहां शिफ्ट किया गया था। फांसी पर लटकाए जाने के तुरंत बाद गुपचुप तरीके से कसाब की लाश को इस कब्र पर ले जाकर दफना दिया गया। इस दौरान इस बात पूरा ख्याल रखा गया कि किसी को कसाब की कब्र के बारे में पता न चल सके।

हालांकि, यरवडा जेल में 2 दिन से चल रही सरगर्मियों की वजह से 20 नवंबर शाम तक मीडिया में इस बात की सुगबुगाहट थी, कि कसाब को फांसी दी जा सकती है। लेकिन इस बात की पुष्टि तभी हुई, जब 'ऑपरेशन-X' को सफलता से पूरा कर लिया गया। सुबह करीब 8 बजे महाराष्ट्र के गृह मंत्री आर.आर. पाटिल ने इस बात का ऐलान किया कि कसाब को फांसी पर लटका दिया गया है। इस तरह से हुआ कसाब का 'द एंड'।


पाक में सम्मान के नाम पर बेटी की हत्या

Monday, 5 November 2012 0 comments


 

इस्लामाबाद। इज्जत की खारित हत्याएं सिर्फ भारत में ही नहीं हो रही हैं, बल्कि इसकी आग सीमा पार पाकिस्तान में कहीं अधिक फैली हुई है। पाकिस्तान में खुद की 15 वर्षीय बेटी की तेजाब डालकर हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार मां-बाप ने कहा है कि उन्होंने यह कदम इसलिए उठाया, क्योंकि उनकी बेटी ने एक लड़के की तरफ नजर उठाई थी।

मीडिया रिपोर्टों के अनुसार लड़की के पिता को आशंका थी कि उसके कारण उनके परिवार की बेइज्जती हो सकती है। लड़की की मां का कहना है कि उसकी किस्मत में इसी तरह की मौत लिखी थी। इस दम्पती को पिछले सप्ताह पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में गिरफ्तार कर लिया गया था।

पाकिस्तान के मानवाधिकार आयोग के अनुसार पिछले वर्ष 943 महिलाओं की सम्मान की खातिर हत्या कर दी गई। यह आंकड़ा 2010 के आंकड़े से 100 अधिक है। अनुषा नामक इस लड़की को 60 प्रतिशत जली अवस्था में पाया गया था। उसके पिता मुहम्मद जफर ने बताया कि एक लड़का मोटरसाइकिल से आया। वह (अनुषा) उसे देखने के लिए दो बार मुड़ी। पहले मैंने उसे ऎसा करने के लिए मना किया, क्योंकि यह गलत है। लोग हमारे बारे में काना-फंूसी करते हैं कि मेरी बड़ी बेटी भी ऎसी ही थी।

अनुषा की मां जहीन ने कहा कि उसने कहा "मैंने ऎसा किसी मकसद से नहीं किया। मैं दोबारा नहीं देखूंगी।" तब तक मैंने उसके ऊपर तेजाब डाल दिया था। उसकी किस्मत में ऎसी ही मौत लिखी थी। खबर के अनुसार, अनुषा के पिता उसे घर के अंदर ले गए, उसकी पिटाई की और उसके बाद पत्नी की मदद से उसपर तेजाब डाल दी। अधिकारियों ने कहा है कि दोनों दम्पती अगली सुबह तक बेटी को अस्पताल नहीं ले गए थे। दम्पती ने कहा है कि उनकी बड़ी बेटी पहले ही परिवार को बदनाम कर चुकी थी, और अब वे फिर से बदनाम नहीं होना चाहते थे। 

Source-patrika

'वोग' के नवंबर इश्यू में दिखाई देंगी केट की उत्तेजक अदाएं

Sunday, 4 November 2012 0 comments


\'वोग\' के नवंबर इश्यू में दिखाई देंगी केट की उत्तेजक अदाएं
20 वर्षीय आकर्षक मॉडल और अभिनेत्री केट अप्टन ने 'वोग' के नवंबर इश्यू के लिए बेहद उत्तेजक फोटो शूट करवाया है। कसे हुए अंदरूनी वस्त्रों में खिंचवाई तस्वीरों का केट अप्टन का एक टीजर वीडियो शुक्रवार को रिलीज किया गया। 
 
वोग के कवर पेज पर छपी 'सिडक्टिव' तस्वीर के बारे में केट ने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी पोस्ट भी पोस्ट किया है। 

\'वोग\' के नवंबर इश्यू में दिखाई देंगी केट की उत्तेजक अदाएं

\'वोग\' के नवंबर इश्यू में दिखाई देंगी केट की उत्तेजक अदाएं

\'वोग\' के नवंबर इश्यू में दिखाई देंगी केट की उत्तेजक अदाएं
\'वोग\' के नवंबर इश्यू में दिखाई देंगी केट की उत्तेजक अदाएं
\'वोग\' के नवंबर इश्यू में दिखाई देंगी केट की उत्तेजक अदाएं

\'वोग\' के नवंबर इश्यू में दिखाई देंगी केट की उत्तेजक अदाएं
\'वोग\' के नवंबर इश्यू में दिखाई देंगी केट की उत्तेजक अदाएं

न्यूड होकर टैनिंग सलून में घूम रही थी अमांडा !

0 comments


अमांडा बाइन्स के न्यूड होकर सलून में घूमने की खबर छापने वाली टैबलॉयड मैगजीन को जल्द ही अदालत के चक्कर लगाने पड़ेंगे। अमांडा ने टैबलॉयड पर झूठी खबर छापने का आरोप लगाया है और जल्द ही वह मैगजीन के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाली हैं। 
 
गौरतलब है कि पिछले हफ्ते 'इन टच' मैगजीन ने प्रकाशित किया था कि अमांडा बाइन्स न्यूयार्क के एक टैनिंग सलून में न्यूड घूम रही थी। 'इन टच' ने यह खबर एक प्रत्यक्षदर्शी के दावे के आधार पर प्रकाशित की थी। हालांकि अमांडा ने इस खबर को गलत बताया है। 
 
मीडिया में न्यूड होने की खबर आने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए अमांडा ने अमेरिका के एक साप्ताहिक समाचारपत्र को बताया कि वह झूठी खबर छापने के कारण 'इन टच' पर मुकदमा दायर करेंगी। 
 
इस खबर के कारण लोगों के बीच बन रही बन नकारात्मक छवि पर परेशान होते हुए अमांडा ने कहा "मैं सार्वजनिक रूप से न्यूड नहीं हुई। मैं 26 साल की हूं और काफी पैसे वाली हूं। आपको मेरी रिस्पेक्ट करनी चाहिए।"
 

Source-bhaskar

किम के सेक्स टेप का सीक्वल आने से पोर्न इंडस्ट्री में मचा हंगामा!

0 comments



किम कार्दाशियन के चर्चित सेक्स टेप के बारे में फैल रही अफवाहों पर विवड एंटरटेनमेंट ने सफाई दी है। विविड एंटरटेनमेंट की ओर से कहा गया है कि किम के सेक्स टेप का कोई भी सीक्वल पोर्न इंडस्ट्री में नहीं बेचा जा रहा है। विविड ने साफ किया की इस सेक्स टेप का कोई भी सीक्वल नहीं है।
 
पोर्न इंडस्ट्री के क्षेत्र में विविड एंटरटेनमेंट एक चर्चित नाम है और इसी प्रोडक्शन कंपनी द्वारा किम कार्दाशियन के सेक्स टेप के अधिकार खरीदे गए हैं। बाजार में किम के सेक्स टेप के सीक्वल को 19 मिलियन पाउंड में  बेचे जाने की खबर के बाद से विविड इसकी जांच में जुट गई है। हालांकि छानबीन के बाद मालूम चला है कि सीक्वल की बात पूरी तरह झूठी है। 
 
बकौल 'टीएमजेड' विविड के मालिक स्टीव हिर्स ने इस बारे में सफाई देते हुए कहा है कि किम की ऐसी कोई भी सेक्स टेप मौजूद नहीं है। 
Source-bhaskar

सऊदी अरब में शादी में आग, 25 की मौत

Wednesday, 31 October 2012 0 comments

लंदन। सऊदी अरब में एक विवाह समारोह के दौरान आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 झुलस गए। मृतकों में अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे हैं।

बीबीसी के अनुसार बुधवार को अबक्वेेक क्षेत्र के आईन बद्र गांव के एक घर में विवाह समारोह के दौरान सैकडों लोग जमा थे। तभी गोली चलने से हाई वोल्ट का बिजली का तार घर पर गिर गया और आग लग गई। 

बिजली का तार लोहे से बने एकमात्र प्रवेश द्वार से चिपक गया जिससे लोगों के निकलने का रास्ता बंद हो गया। इस घटना में 25 लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। घायलों को अरामको एवं अबक्वेक के अस्पतालों में भर्ती कराया गया।> पूर्वी प्रांत के गवर्नर को घटना की जांच के निर्देश दे दिए गए हैं।


Source:khaskhabar

बलात्कार केवल बलात्कार ही होता है: ओबामा

Saturday, 27 October 2012 2 comments


वाशिंगटन। इन दिनों अमेरिका में चुनावी सर्गर्मियां काफी तेज है। बराक बनाम रोमनी की लड़ाई में ताजा तड़का दिया है अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड मर्डोक के बयान ने जिन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला रेप के बाद मां बनती है यह उसके लिेए भगवान का गिफ्ट होता है। जिसको लेकर अमेरिका में एक नयी बहस छिड़ गयी है।

अब तक इस मुद्दे पर चुप रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रेप तो आखिर रेप ही होता है जो महिला के शरीर को ही नहीं बल्कि उसके दिमाग को भी छलनी कर देता है इसलिए रेप को परिभाषित करने का कोई मतलब ही नहीं होता है। बेहतर होगा कि राजनेतागण इसे अपनी सोच से परिभाषित ना ही करें। रेप पीड़ित से केवल एक लड़की ही तबाह नहीं होती उसकी पूरी जिंदगी, उसका परिवार सब के लिए इस दंश को झेलना काफी मुश्किल होता है।
गौरतलब है कि रिचर्ड ने कहा था कि अगर कोई महिला रेप की शिकार होती है और उसके बाद वो मां बन जाती है तो इसे ऊपर वाले की मर्जी मान लेनी चाहिए। उसे कभी भी गर्भपात नहीं कराना चाहिए। उनकी नजर में केवल एक ही दशा में गर्भपात होना चाहिए और वो दशा है जब मां की जान को होने वाली संतान से खतरा हो। इसके अलावा किसी भी दशा में महिला को गर्भपात की इजाजत नहीं देनी चाहिए क्योंकि जीवन अनमोल है जो ऊपर वाले की मर्जी से ही नसीब होता है।Source:oneindia

यह है 13 करोड़ की ब्रा!

Wednesday, 24 October 2012 0 comments


विक्टोरिया सीकेट्र ब्रा...
विक्टोरिया सीक्रेट ने हाल ही में फेंटसी ब्रा केटलॉग शूट किया है। यह फोटोशूट मशहूर हॉट मॉडल एलिसांडरो एमब्रोसीओ पर शूट किया गया है।  




इंतजार...
यह फोटोशूट बेहद ही खूबसूरती से शूट किया गया है। एलिसांडरो के अनुसार उन्होंने इस ब्रा को पहनने के लिए 11 साल का इंतजार किया है। 

मनमोहक...
इस फोटोशूट का आर्कषण है 13 करोड़ की ब्रा जिसे पहन कर मॉडल ने शूट किया है।
बेशकिमती जवाहरात...
यह ब्रा 18 कैरेट पिंक-येलो गोल्ड और 20 कैरेट डायमंड से डिजाइन की गई है।
विक्टोरिया मॉडल...
एलिसांडरो काफी सालों से विक्टोरिया सीक्रेट की मॉडल रह चुकी हैं। वह इसी साल एक बेटे की मां भी बनी हैं।
  
सेक्सी ब्रा...
यह पुशअप ब्रा लंदन के ज्वैलर्स ने डिजाइन की है।

आलिशान मैंशन...
यह फोटोशूट एक खूबसूरत मैंशन में शूट किया गया है। एलिसांडरो को यह मैंशन बेहद ही पंसद आया।

नर्वस...
एलिसांडरो ने बताया कि वह काफी नर्वस थीं यह सुनकर की उन्हें ग्रांड फिनाले ब्रा कैटवॉक के लिए चुना गया है।Source:dainikbhaskar














'रेप के बाद प्रेंग्रेट होना है भगवान की मर्जी'

0 comments


वाशिंगटन. अमेरिकी सीनेट के रिपब्लिक उम्मीदवार रिचर्ड मर्डोक के एक विवादास्पद बयान से अमेरिका में हंगामा खड़ा हो गया है। सीनेटर ने एक कमेंट के जरिए रेप को भगवान की इच्छा जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अगर कोई महिला रेप के बाद गर्भवती हो जाती है तो समझ लीजिए, इसमें भगवान की कोई इच्छा है। ऐसा भगवान की इच्छा के बगैर नहीं हो सकता।


सीनेट में डिबेट के दौरान रिचर्ड ने कहा कि वह मानते हैं कि प्रेंग्रेसी से जिंदगी की शुरुआत होती है और मां के जीवन को खतरे की स्थिति को छोड़कर बाकी हर स्थिति में गर्भपात को अच्छी चीज नहीं हैं। मैंने महसूस किया है कि जीवन तो ईश्वर का तोहफा है। मुझे लगता है, जब जीवन की शुरुआत बलात्कार जैसी घटना से होती है तो भी यह भगवान की इच्छानुसार होता है।

गौरतलब है कि उनका बयान ऐसे समय में आया है, जब राष्ट्रपति चुनाव अभियान अपने अंतिम दौर में है। किसी भी उम्मीदवार की एक गलती राष्ट्रपति पद के उम्मीदवारों के सपनों पर पानी फेर सकती है। उनकी इस टिप्पणी पर उनका विरोध न केवल विपक्षी डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों ने किया, बल्कि उनके कैंप ने भी इस पर आपत्ति जताई है।

गर्भपात के मुद्दे पर भी अमेरिका बंटा हुआ है, लेकिन इस मुद्दे पर गे मैरिज की तुलना में लोग बहुत रूढि़वादी हैं और इसका एक कारण समाज का रूढि़वादी कैथोलिक ईसाई होना भी है। गर्भवात का विरोध करने वाले लोगों ने अमेरिका के बहुमत को अपनी ओर लिया है। वहीं राष्ट्रपति ओबामा ने हमेशा से महिलाओं को गर्भपात करने के अधिकार की पैरवी की है।
Source:agency

टॉपलेस डांसरों के साथ शो में छाए रोबी विलियम्स

Friday, 19 October 2012 0 comments

इटली। इटली के एक टीवी "एक्स फैक्टर" शो में रोबी विलियम्स ने प्रदर्शन करके जोरदार धूम मचा दी। गुरूवार रात शो में जैसे ही रोबी विलियम्स प्रदर्शन करने के लिए मंच पर आए तो वहां मौजूद टॉपलेस डांसरों ने उनका स्वागत किया।

रोबी का स्वागत में एक डांसर ने न्यूड होकर काले चश्मे लगाकर उनका स्वागत किया। इसके बाद 38 वर्षीय रोबी जैसे ही मंच पर गाने के लिए पहुंचे। मंच पर उपसिथत टॉपलेस डांसरों ने रोबी के शो को और बेहतर बनाया। शो में मौजूद टॉपलेस मॉडलों ने अपने शरीर पर एक अंडरवियर पहनी हुई थी। 

आंखों में काला चश्मा लगा रखा था। और पैरों में जूते पहने हुए थे। रोबी विलियम्स के साथ वहां मौजूद डांसरों ने टॉपलेस होकर लोगों का खूब मनोरंजन किया। हाल ही में रोबी एक बच्चे के पिता बने है। Source: khaaskhabar

शादी से इंकार करने पर प्रेमिका ने मारी गोली

0 comments


लाहौर। शादी से इंकार करने पर एक प्रेमिका ने अपने प्रेमी को गोली मार दी। यह घटना पाकिस्तान के लाहौर शहर की है। पाकिस्तान के पूर्वी शहर में एक 20 वर्षीय युवती ने अपने प्रेमी द्वारा शादी से इनकार किए जाने के बाद उस पर गोली चला दी जिससे तीन व्यक्ति घायल हो गए। 

पुलिस ने बताया कि लाहौर के सांदा इलाके में एक फैक्ट्री में काम करने वाली आसिया का अपने ही एक साथी कामगार 22 वर्षीय मोहम्मद फैजल से प्रेम संबंध था। एक पुलिस अधिकारी ने आसिया के हवाले से बताया कि उनके बीच प्रेम संबंध करीब दो साल से था लेकिन इसके बाद फैजल ने उसे नजरअंदाज करना शुरू कर दिया। फैजल ने आसिया से निकाह करने का वादा किया था लेकिन बाद में मुकर गया। जब कुछ दिन पहले फैसल ने आसिया को बताया कि वह किसी ओर लडकी से शादी करने जा रहा है तो वह परेशान हो गई। 

गुरूवार को आसिया ने कहीं से किसी तरह एक बंदूक तथा कुछ गोलियां जुटाई और फैक्ट्री के बाहर फैजल तथा उसके दोस्त मोहम्मद शकीर पर गोली चला दी। गोलीबारी में दोनों के साथ ही एक राहगीर भी घायल हो गया। आसिया ने भागने का प्रयास किया लेकिन राहगीरों ने उसे पकड कर पुलिस के हवाले कर दिया। घायल फैजल तथा शकीर को अस्पताल ले जाया गया है जहां डॉक्टरों ने फैजल की हालत गंभीर बताई गई है।
Source: Khaskhabar

रफ़्तार 24 न्यूज़