Showing posts with label Political. Show all posts
Showing posts with label Political. Show all posts

अरविंद केजरीवाल की पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी

Thursday, 22 November 2012 0 comments


रानी कश्यप । रफ़्तार 24 न्यूज़ 

भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान को धार देने के लिये राजनीति में प्रवेश कर रहे अरविंद केजरीवाल की प्रस्तावित पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी रखे जाने की संभावना है।

अरविंद केजरीवाल
कोर कमेटी के एक प्रमुख सदस्य ने बताया कि आम आदमी पार्टी नाम चुनाव आयोग में पंजीकृत कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
सदस्य ने यह दावा भी किया कि प्रस्तावित पार्टी में कांग्रेस और भाजपा की तरह अध्यक्ष पद नहीं होगा और न ही वामपंथी दलों की तरह इसमें महासचिव का पद होगा। पार्टी से जुड़े फैसले एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी करेगी और इसमें समन्वय स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक का पद होगा।
प्रस्तावित पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी रखने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर पार्टी का नाम ऐसा रखा गया है, ताकि आम आदमी को यह महसूस हो कि एएपी सही मायने में उनकी नुमाइंदगी करती है।
सदस्य ने बताया कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन की ओर से करायी गयी रायशुमारी में पहले ज्यादातर लोगों ने पार्टी का नाम ऐसा रखने का सुझाव दिया था, जिसमें स्वराज का जिक्र आता हो। ऐसे में पार्टी का नाम पहले स्वराज पार्टी रखे जाने पर विचार किया गया था।
उन्होंने कहा कि लेकिन, बाद में लोगों ने सुझाव दिया कि पार्टी के नाम में ऐसा कुछ होना चाहिए जिससे लगे कि यह आम आदमी की पार्टी है।
कोर कमेटी के सदस्य ने कहा कि पार्टी में आम सभा के रूप में राष्ट्रीय परिषद का गठन किया जाएगा और इसे लोकतांत्रिक स्वरूप देने के लिए अध्यक्ष और महासचिव जैसे पद के सृजन से बचने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वामपंथी दलों के पोलित ब्यूरो की तरह ही पार्टी के संचालन से जुड़े फैसले राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए जाएंगे। आईएसी के एक अन्य सूत्र ने बताया कि पार्टी के गठन के सिलसिले में आगामी शनिवार, रविवार और सोमवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
रानी कश्यप 
उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रस्तावित पार्टी के लगभग 300 संस्थापक सदस्यों की बैठक होगी। इसी दिन पार्टी की आम सभा के तौर पर राष्ट्रीय परिषद का गठन किया जाएगा। पार्टी के संविधान और नाम की औपचारिक घोषणा भी इसी दिन की जायेगी। शनिवार को ही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का  चुनाव होगा।
सूत्र ने बताया कि रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि-स्थल राजघाट से एक रैली निकाली जाएगी। सोमवार को पार्टी के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी अपने सदस्यों में से ही किसी एक को राष्ट्रीय संयोजक चुनेगी।
उन्होंने बताया कि पार्टी का संविधान बनकर तैयार हो चुका है। प्रस्तावित पार्टी की वेबसाइट भी बनकर तैयार है जिसकी सोमवार को ही शुरुआत की जाये

पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने के फैसले पर अडिग है : ममता बनर्जी

Tuesday, 20 November 2012 0 comments

ममता बनर्जी 

  रानी कश्यप, नई दिल्‍ली। रफ़्तार 24 न्यूज़ 
तृणमूल कांग्रेस रिटेल में एफडीआई के फैसले को लेकर यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के कदम पर कायम है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने के फैसले पर अडिग है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर वामपंथी ऐसा प्रस्ताव लाते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। 

ममता ने यह भी कहा कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे में विरोधी भ्रम न फैलाएं। ममता ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा अगल है, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। मेरे लिए कोई भी पार्टी अछूत नहीं है। 

तृणमूल नेता ने कहा कि हम वामदलों से भी बात करने के लिए तैयार हैं। ममता ने फोन पर गुरुदास दासगुप्‍ता से भी बात की है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि वामदल कांग्रेस का समर्थन कर रही है। उधर, सीपीआई ने कहा कि ममता से अभी तक कोई बातचीत नही हुई है। वहीं, माकपा ने कहा है कि तृणमूल के अविश्‍वास प्रस्‍ताव का वे समर्थन नहीं करेंगे। 

गौर हो कि कांग्रेस ने बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर संप्रग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद के इतिहास में 19 सदस्यों वाली किसी भी पार्टी ने इस तरह का कदम कभी नहीं उठाया है। पार्टी ने बनर्जी से अपने फैसले पर गंभीरता से पुनर्विचार करने को कहा।

यूपीए सरकार पर मल्टी ब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई की अनुमति देने और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला करते हुए ममता ने गत 17 नवंबर को कहा था कि उनकी पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र में संप्रग के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। नई दिल्‍ली : तृणमूल कांग्रेस रिटेल में एफडीआई के फैसले को लेकर यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के कदम पर कायम है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने के फैसले पर अडिग है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर वामपंथी ऐसा प्रस्ताव लाते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। 

ममता ने यह भी कहा कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे में विरोधी भ्रम न फैलाएं। ममता ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा अगल है, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। मेरे लिए कोई भी पार्टी अछूत नहीं है। 

तृणमूल नेता ने कहा कि हम वामदलों से भी बात करने के लिए तैयार हैं। ममता ने फोन पर गुरुदास दासगुप्‍ता से भी बात की है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि वामदल कांग्रेस का समर्थन कर रही है। उधर, सीपीआई ने कहा कि ममता से अभी तक कोई बातचीत नही हुई है। वहीं, माकपा ने कहा है कि तृणमूल के अविश्‍वास प्रस्‍ताव का वे समर्थन नहीं करेंगे। 

गौर हो कि कांग्रेस ने बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर संप्रग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद के इतिहास में 19 सदस्यों वाली किसी भी पार्टी ने इस तरह का कदम कभी नहीं उठाया है। पार्टी ने बनर्जी से अपने फैसले पर गंभीरता से पुनर्विचार करने को कहा।

यूपीए सरकार पर मल्टी ब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई की अनुमति देने और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला करते हुए ममता ने गत 17 नवंबर को कहा था कि उनकी पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र में संप्रग के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। 

"सत्ता के लालची हो सकते हैं केजरीवाल"

Thursday, 1 November 2012 0 comments


 

नई दिल्ली। अन्ना हजारे का कहना है कि केजरीवाल को पैसों का लालच नहीं है लेकिन उन्हें सत्ता का लालच हो सकता है। टीम अन्ना के पूर्व सदस्य केजरीवाल के राजनीतिक दल बनाने के बाद दोनों अलग हो गए थे। केजरीवाल एक के बाद एक खुलासों से सुर्खियां बटोर रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि केजरीवाल में सत्ता की भूख होने का आरोप कई राजनैतिक दल लगाते रहे हैं लेकिन अब यह आरोप खुद अन्ना ने लगाया है। एक न्यूज चैनल से बातचीत में अन्ना ने कहा कि केजरीवाल में पैसे का तो नहीं लेकिन सत्ता का स्वार्थ जरूर हो सकता है।


अन्ना ने केजरीवाल की तारीफ भी की फिर बाद में इशारों-इशारों में यह भी कह दिया कि केजरीवाल पहले के मुकाबले बदल गए हैं। एक न्यूज चैनल से बातचीत में 75 साल के अन्ना ने कहा कि केजरीवाल त्याग करने वालों में से हैं तथा वे घर के बारे में कभी इतना सोचते नहीं हैं जितना समाज और देश के बारे में सोचते हैं। 


केजरीवाल कांग्रेस अध्यक्ष सोनिसा गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा, भाजपा अध्यक्ष नितिन गडकरी,केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद व रिलायंस के मालिक मुकेश अंबानी को लेकर खुलासे कर चुके हैं। अन्ना ने इस बारे में कुछ भी कहने से इनकार कर दिया। 

Source:PATRIKA

मेरी बीवी 50 करोड से ज्यादा कीमती,मोदी किसी के प्यार के काबिल तो बनें :थरूर

Wednesday, 31 October 2012 0 comments

नई दिल्ली। केन्द्रीय मंत्री शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर को 50 करोड रूपए से ज्यादा कीमती बताया है। गौरतलब है गुजरात के मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इशारों ही इशारों में थरूर की पत्नी को 50 करोड की गर्लफ्रेंड बताया था। 

मोदी पर पलटवार करते हुए थरूर ने कहा कि मेरे लिए मेरी बीवी अनमोल है। थरूर ने टि्वट किया है कि मेरी बीवी मेरे लिए आपकी ओर से लगाए गए 50 करोड के अनुमान से कहीं ज्यादा कीमती है। वह मेरे लिए अनमोल है। आप पहले किसी से प्यार करने के योग्य हों और उसके बाद समझें। 

मोदी ने हिमाचल प्रदेश में एक रैली के दौरान कहा था कि वाह, क्या गर्लफ्रेंड है। क्या आपने कभी 50 करोड की गर्लफ्रेंड के बारे में सुना है। 2010 में थरूर पर आरोप लगा था कि उन्होंने सुनंदा पुष्कर को आईपीएल में कोच्चि टीम के प्रमोटरों की तरफ से शेयर दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी। 

उस वक्त वे विदेश राज्य मंत्री थे। आरोपों के बाद थरूर ने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था। हाल ही में हुए कैबिनेट फेरबदल के दौरान उन्हें फिर से मंत्री बनाया गया। थरूर अब मानव संसाधन एवं विकास राज्य मंत्री हैं।
Source:khaskhabar

अरविंद केजरीवाल द्वारा राबर्ट वाड्रा पर लगाए गए आरोप बेबुनियाद- कांग्रेस

Wednesday, 10 October 2012 0 comments



Randhir Batsh

कांग्रेस ने सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल द्वारा राबर्ट वाड्रा पर लगाए गए आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए मंगलवार को कहा कि यदि
इनमें जरा भी सच्चाई है तो वह कानून का दरवाजा खटखटाएं। कांग्रेस के प्रवक्ता राशिद अल्वी ने कहा कि केजरीवाल और उनके सहयोगी सिर्फ प्रचार पाने के लिए पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी के परिवार के एक सदस्य पर रोज एक ही तरह के बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यदि उनके पास दस्तावेज हैं तो वह उन्हें मीडिया को दिखाने के बजाय कानून का दरवाजा खटखटाएं और कानून जरूर अपना काम करेगा।

यूपीए को फिलहाल माया की मोहलत

0 comments



Randhir Batsh

 तमाम अटकलों, सस्पेंस का पटाक्षेप करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने यूपीए को फिलहाल मोहलत देने का फैसला किया है।
बुधवार को बीएसपी की लखनऊ में हुई पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के बाद उन्होंने कहा कि पार्टी ने फैसला लिया है कि फिलहाल हम केंद्र की यूपीए सरकार को समर्थन जारी रखेंगे। बैठक के बाद यूपी की पूर्व सीएम मायावती ने कहा कि यूपीए को बीएसपी का समर्थन फिलहाल जारी रहेगा और पार्टी ने यूपीए को समर्थन के मसले पर फैसला मुझपर छोड़ दिया है इसलिए मैं इसपर फैसला काफी सोच-विचार कर उचित समय पर ही लूंगी। उन्होंने कहा कि वह यूपीए को समर्थन के मसले पर फैसला जल्दी ही लेंगी। उन्होंने इस मसले पर किसी तारीख की तो घोषणा नहीं की लेकिन इससे यूपीए सरकार ने राहत की सांस ली है।

भ्रष्टाचार की समस्या से युद्धस्तर पर लड़ें: आडवाणी

0 comments



Randhir Batsh

अंतरराष्ट्रीय समुदाय से भ्रष्टाचार की समस्या से युद्धस्तर पर लड़ने की अपील करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा कि यूएन
कन्वेंशन अगेन्स्ट करप्शन को सभी देशों को मंजूरी देनी चाहिए, ताकि दुनिया भर के सुरक्षित पनाहगारों में गुप्त रूप से रखे गए धन को बरामद किया जा सके। आडवाणी ने कहा कि भ्रष्टाचार की समस्या से विकासशील के साथ ही विकसित देश भी त्रस्त हैं, लेकिन इसके दुष्परिणाम विकासशील देशों को सर्वाधिक प्रभावित कर रहे हैं। विकासशील देशों में यह सेवा क्षेत्र को प्रभावित कर रहा है और लोगों पर इसका सीधा असर होता है।

भ्रष्टाचार निरोधक कानून में हो सकते हैं बदलाव

0 comments



Randhir Batsh

भ्रष्टाचार पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सुधार की वकालत की है। बुधवार को उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर जांच एजेंसियों में सुधार करने की जरूरत है इसलिए
हम भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में संशोधन पर विचार कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार निरोधक कानून में बदलाव हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि ईमानदार लोक सेवकों का बचाव ज्यादा प्रभावी तरीके से करने के मकसद से भी सरकार भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम में संशोधन पर विचार कर रही है। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के मुद्दे पर नकारात्मकता एवं निराशावाद का जो विचारहीन वातावरण बनाने की कोशिश की जा रही है उससे हमारा कोई भला नहीं होने वाला है।प्रधानमंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार पर बिना सोचे समझे बातें करना ठीक नहीं है। भ्रष्टाचार के खिलाफ पहली बार प्रधानमंत्री ने खुलकर कानूनों में सुधार की वकालत की है। 

हरियाणा सरकार ने केजरीवाल के आरोपों को खारिज किया

0 comments



Randhir Batsh

हरियाणा सरकार ने राबर्ट वाड्रा एवं डीएलएफ को लेकर अरविंद केजरीवाल द्वारा लगाए गए आरोपों
को खारिज कर दिया। केजरीवाल ने कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी के दामाद राबर्ट वाड्रा के खिलाफ लगाए गए आरोपों पर कायम रहते हुए मंगलवार को हरियाणा सरकार को लपेटे में लिया और उसे डीएलएफ के एजेंट की संज्ञा दे डाली। उन्होंने हरियाणा सरकार से डीएलएफ को लाभ पहुंचाए जाने के विषय में श्वेत पत्र लाने की भी मांग की।

माया की मुश्किले बढ़ी

0 comments



Randhir Batsh

उच्चतम न्यायालय ने आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक सम्पत्ति अर्जित करने के मामले में उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)
द्वारा दर्ज प्राथमिकी निरस्त करने के फैसले की समीक्षा के लिए दायर याचिका पर नोटिस जारी किए।न्यायमूर्ति पी सदाशिवम की अध्यक्षता वाली दो सदस्यीय खंडपीठ ने संबंधित मामले में हस्तक्षेप याचिका दायर कर चुके कमलेश वर्मा की पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई के दौरान केंद्र, सीबीआई और मायावती को नोटिस जारी करके जवाब-तलब किया।न्यायालय ने याचिकाकर्ता का आग्रह स्वीकार करते हुए खुली अदालत में पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई की। आमतौर पर पुनरीक्षण याचिका की सुनवाई न्यायाधीश के कक्ष में होती है।

केजरीवाल कौन होते हैं पूछने वाले कि हमने क्या किया

Tuesday, 9 October 2012 0 comments




Randhir Batsh

बीजेपी नेता विजय गोयल ने बिजली के दाम 23 फीसदी कम किए जाने के सवाल पर समाजिक कार्यकर्ता अरविंद केजरीवाल को खरीखोटी सुनाई है।
विजय गोयल ने कहा कि तीन दिन के आए केजरीवाल उनसे सवाल पुछ रहे हैं? केजरीवाल को माफी मांगनी चाहिए। वो कौन होते हैं हमसे पूछने वाले? विजय गोयल ने केजरीवाल पर खीज निकालते हुए कहा कि केजरीवाल उनके मंच पर आते हैं और उन्हीं से बोलने की ईजाज़त मांगते है और हमी से पूछते हैं कि बिजली के मुद्दे पर हम क्या कर रहे हैं। गोयल ने कहा कि इंसानियत के नाते उन्हें मंच पर बोलने का मौका दिया था।

यूपीए सरकार को समर्थन के लिए बसपा की बैठक

0 comments



Randhir Batsh

बुधवार को बसपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक होगी।
इसमें यूपीए सरकार को समर्थन जारी रखने या नहीं रखने पर फैसला होगा। लखनऊ में महासंकल्प रैली को संबोधित करते हुए बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा कि पार्टी यूपीए को समर्थन जारी रखने पर सोचने के लिए मजबूर किया जा रहा है। मायावती ने कहा कि मध्यावधि चुनाव की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने समर्थकों से लोकसभा चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा।
मायावती ने रिटेल में एफडीआई और डीजल के दाम में बढ़ोतरी सहित आर्थिक सुधार के अन्य फैसलों का कड़ा विरोध किया। गौरतलब है कि मायावती यूपीए सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है। मायावती ने केन्द्र की सरकार को दलित विरोधी करार देते हुए कहा कि यूपीए सरकार को बसपा के संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथी को राष्ट्रीय अवकाश घोषित करना चाहिए।यूपी की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के परिवार पर तगड़ा हमला बोला है। बसपा सुप्रीमो ने पदोन्नति में आरक्षण बिल का जिक्र करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के विरोध के कारण बिल संसद में लटका पड़ा है। मायावती ने कहा कि अगर आरक्षण नहीं होता तो मुलायम सिंह का परिवार भैंसे चरा रहा होता।
मायावती ने कहा कि यह सरकार काम कम और ढिंढोरा ज्यादा पीट रही है। माया ने अपने कार्यकाल की याद दिलाते हुए कहा कि हमारे शासन में राज्य की कानून व्यवस्था दुरूस्त थी लेकिन वर्तमान सरकार के 6 महीने के कार्यकाल में ही एक दर्जन दंगे हो गए। अखिलेश यादव पर हमला करते हुए माया ने कहा कि वह सिर्फ घोषणा सीएम तक ही सीमित हैं। हमने बेरोजगारों के हाथों में भत्ते की जगह नौकरियां दीं लेकिन अखिलेश घोषणाओं में अपने पिता मुलायम से भी आगे आ गए हैं।

वाड्रा ने क्यों बंद किया फेसबुक अकाउंट

Monday, 8 October 2012 0 comments


Randhir Batsh

 कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा एक और विवाद में घिर गए हैं। वाड्रा ने अपने फेसबुक पेज पर विवादित कमेंट किया है।
वाड्रा ने फेसबुक पेज पर खुद को आम आदमी बताते हुए भारत को बनाना रिपब्लिक बताया है। वाड्रा ने फेसबुक पर लिखा है कि माई न्यू स्टेटस "मैंगो पीपुल इन बनाना रिपब्लिक! आम आदमी! बनाना रिपब्लिक लैटिन अमरीका के उन देशों के लिए प्रचलित मुहावरा है जहां भ्रष्टाचार,माफियाराज और राजनीतिक अव्यवस्था का बोलबोला हो। वाड्रा के इस कमेंट से हंगामा मच गया। इसके चलते उन्हें अपना फेसबुक अकाउंट बंद करना पड़ा। उन्होंने रात करीब 12 बजे फेसबुक अकाउंट बंद किया। वाड्रा ने अकाउंट बंद करने से पहले कमेंट किया कि मैं जो कुछ लिखता हूं वो खबर बन जाती है और उस पर टीवी में बहस होती है। फेसबुक पर मेरे ऎसे दोस्त हैं,जिन्हें मजाक की भी समझ नहीं है।

बीजेपी और जनता दल (युनाइटेड) में बयानों की तलवारबाजी

0 comments



Randhir Batsh

 बिहार में करीब सात सालों से सत्ता में साझेदार भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और जनता दल (युनाइटेड) में इन दिनों बयानों की 'तलवारबाजी' चल रही है,
जिससे सत्तारूढ़ गठबंधन खुद ही सवालों से घिरने लगा है। राजनीति के जानकार गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी को यहां बुलाने के मुद्दे को तकरार की मुख्य वजह मानते हैं। राजनीति के जानकारों का कहना है कि भाजपा नेताओं को भी यह सवाल घेरने लगा है कि बिहार में छोटे भाई की भूमिका में अब तक रही बीजेपी को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आखिरी झटका कभी भी दे सकते हैं। दूसरा प्रश्न है कि अगर बीजेपी लोकसभा चुनाव के पूर्व मोदी को प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित कर दे तो नीतीश का 'धर्मनिरपेक्ष खेमा' किधर जाएगा।

नीतीश को भाजपा का जवाब, 40 सीटों पर चुनाव लडऩे की तैयारी

Wednesday, 3 October 2012 0 comments


Randhir Batsh
 बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दो और समर्थन लो-का बयान देकर भाजपा को हैरान करने वाले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को आज भाजपा ने यह कहकर पलटवार किया कि राज्य की 40 संसदीय सीटों पर उसकी चुनाव लडऩे की तैयारी चल रही है।
इस बीच जदयू ने कहा है कि उसकी भी तैयारी 40 सीटों पर चल रही है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ सीपी ठाकुर ने आज यहां कहा कि पार्टी राज्य की सभी 40 सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। हालांकि, उन्होंने यह भी जोड़ा कि इससे गठबंधन पर कोई असर नहीं पड़ेगा। माना जा रहा है कि भाजपा ने ऐसा कहकर नीतीश कुमार को आगाह कर दिया है कि वे अगर अकेले चुनाव लड़ने की सोच रहे हैं तो भाजपा भी इससे पीछे नहीं है। राज्य में 2005 से जदयू-भाजपा की सरकार चल रही है|

मोदी के दौरे पर खर्च का ब्यौरा नहीं दे रही सरकार

0 comments


Randhir Batsh
 वड़ोदरा की एक आरटीआई कार्यकर्ता ने राज्य की भाजपा सरकार से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी और उनके मंत्रिमंडलीय सहयोगियों की वर्ष 2007
में विभिन्न बैठकों के लिए की गई यात्राओं पर हुए खर्च का ब्यौरा मुहैया कराने के लिए कहा, लेकिन अभी तक सूचना मुहैया नहीं करवाया गया है। तृप्ति शाह ने मोदी को एक पत्र भेज कर कहा है कि वह अपने और अपने मंत्रियों की ‘महिलाआधिकारिता सम्मेलनों’ के दौरान की गई यात्राओं के खर्च का ब्यौरा दें। यह पत्र इस संदर्भ में भेजा गया है कि मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश दौरों पर सरकारी कोष से 1880 करोड़ रूपये खर्च होने का आरोप लगाया है।शाह ने कहा कि उन्होंने सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत एक आवेदन 18 जुलाई 2007 को दाखिले किया और उस वर्ष गुजरात के 27 स्थानों पर सम्मेलनों का आयोजन करने ए खर्च कामें हु ब्यौरा मांगा है।

सोनिया का पलटवार, कहा विरोधियों की परवाह नहीं करते

0 comments


Randhir Batsh
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने बुधवार को गुजरात में राजकोट के रेसकोर्स मैदान में एक जनसभा को संबोधित किया। सोनिया ने कहा कि कांग्रेस अपने विरोधियों की परवाह नहीं करती है। इस जनसभा को कांग्रेस अध्यक्ष के गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर लिया जा रहा है। इस रैली में सोनिया ने गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा लगाए गए आरोपों का भी करारा जवाब दिया। सोनिया की इस रैली में कांग्रेस के कई दिग्गज नेता शामिल हुए।


 कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के विदेश दौरों हुए खर्च को लेकर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस को करारा जवाब दिया है। मोदी ने कहा कि मैंने अखबारों में खबर पढ़ी कि सोनिया गांधी के बीते कुछ सालों में विदेश दौरों पर 1880 करोड़ रुपये खर्च हुए। अब प्रधानमंत्री इस मसले पर देश को जवाब दें।कांग्रेस ने नरेंद्र मोदी के इस आरोप को गैरजिम्मेदाराना और झूठा करार देते हुए खारिज कर दिया कि सोनिया गांधी की विदेश यात्राओं पर सरकारी खजाने से 1800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं ।नरेंद्र मोदी ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सोनिया के विदेश दौरे पर हुए खर्च को लेकर जुलाई में अखबार में खबर छपी थी। कई अखबारों ने सोनिया गांधी के बारे में खबर छापी थी।
उन्‍होंने सवाल किया कि यदि खबर गलत थी कांग्रेस और सरकार ने अब तक कानूनी नोटिस क्‍यों नहीं दिया। सोनिया के दौरों पर सरकारी खजाने से हुए खर्च को लेकर मनमोहन सिंह को जवाब देना चाहिए।

अरविंद केजरीवाल की नई पार्टी का ड्राफ्ट

Tuesday, 2 October 2012 0 comments


Randhir Batsh

इस ड्राफ्ट में साफ लिखा है कि पार्टी का अगला कदम जनलोकपाल आंदोलन को राजनीतिक क्रांति में बदलना है।
ड्राफ्ट में लिखा है कि इस पार्टी में सीधे जनता का राज होगा। चूंकि भ्रष्टाचार दूर करना है कि इसलिए इसका नियंत्रण सीधे जनता के हाथ में होगा, जनता वस्तुओं के दाम तय करेगी तभी महंगाई को दूर किया जा सकता है, भूमि अधिग्रहण भी जनता की मर्जी से होगा। इसके अलावा पार्टी के ड्राफ्ट में लिखा है कि शिक्षा और स्वास्थ्य की सुविधा सब को मुहैया कराई जाएगी। इसमें साफ लिखा है कि राइट टू रिजेक्ट और राइट टू रिकॉल अहम एजेंडा होगा। किसानों का जिक्र करते हुए लिखा गया है कि किसानों को फसलों के उचित दाम दिए जाएंगे।
इसके अलावा ड्राफ्ट में बताया गया है कि किस तरह उनकी पार्टी दूसरी पार्टियों से अलग होगी। इसमें लिखा है कि पार्टी का सासंद और विधायक लाल बत्ती से नही चलेगा। सांसद और विधायक जीतने के बाद किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं लेगा। कोई भी सासंद और विधायक बड़े बंगले में नहीं रहेगा। सांसद और विधाक आम जनता की तरह छोटे घरों में रहेगा।
1. जनलोकपाल आंदोलन का अगला कदमराजनीतिक क्रांति
ये पार्टी नहीं क्रांति है
पार्टी क्या क्या करेगी
1. सीधे जनता का राज होगा
2. भष्टाचार दूर करना होगा
3. नियंत्रण सीधा जनता के हाथ में।
4. महंगाई दूर करेगी
5. जनता तय करेगी वस्तुओं के दाम
6. भूमि अधिग्रहण जनता की मर्जी से हो
7. सबको अच्छी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा
6. राइट टू रिजेक्ट
7. राइट टू रिकॉल
8. किसानों को फसलों के उचित दाम
आखिरी में इस ड्राफ्ट में ये बताया गया है कि ये पार्टी दूसरी पार्टियों से किस तरह अलग होगी
1. पार्टी का कोई भी सांसद/विधायक लाल बत्ती से नहीं चलेगा
2. जीतने के बाद किसी भी तरह की सुरक्षा नहीं लेगा
3. कोई भी सासंद/विधायक बड़े बंगले में नहीं रहेगा, मतलब जनता की तरह छोटे घरों में रहेगा।

मतभेद के बाद पहली बार अन्ना से मिले अरविंद केजरीवाल

Monday, 1 October 2012 0 comments


Randhir Batsh
समाजसेवी अन्ना हजारे के दिल्ली पहुंचने के एक दिन बाद और 2 अक्टूबर को अपनी राजनीतिक पार्टी के औपचारिक ऐलान से एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने उनसे मुलाकात की।
अरविंद अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया को लेकर अन्ना से एनडी तिवारी भवन में मिलने पहुंचे।अन्ना एनडी तिवारी भवन में पूर्व अधिकारियों से मुलाकात करने आए थे। अन्ना से मुलाकात के बाद अरविंद ने कहा कि वह अन्ना के आंदोलन को पूरा समर्थन देंगे। अन्ना और हमारे रास्ते अलग हैं लेकिन मंजिल एक है। अन्ना से किसी भी तरह के विवाद की बात को नकारते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम एक दूसरे से मुलाकात कर सहयोग करना जारी रखेंगे। हमारे बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। वहीं, किरण बेदी ने अन्ना से अरविंद की मुलाकात पर खुशी जाहिर की है।

रफ़्तार 24 न्यूज़