हुमा ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि मैं इस फिल्म में एक डॉक्टर का रोल कर रही हूं जिसका नाम हरमन है। वह पंजाब के एक छोटे से शहर से है। वह बेहद सच्ची, जमीनी और एक सामान्य सी लड़की है।
अगर आप पंजाब जाएंगे तो आपको वहां उसके जैसी कई लड़कियां मिलेंगी। साथ ही कहा हरमन के किरदार से कई लड़कियां खुद को जोड़ कर देखेंगी।
समीर शर्मा निर्देशित "लव शव ते चिकन खुराना" में उनके को-स्टार कुणाल कपूर हैं। उनके बारे में हुमा का कहना है कि उनका रवैया काफी सहयोगात्मक रहा। फिल्म 2 नवम्बर रिलीज हो रही है।Source: Patrika

0 comments:
Post a Comment