Showing posts with label Crime. Show all posts
Showing posts with label Crime. Show all posts

200 की चोरी 10,000 में जमानत...11 महीने जेल...

Sunday, 28 April 2013 0 comments

नई दिल्ली। 200 रूपये की चोरी हुई, हमारी बहादुर पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर जेल में डाल दिया। तारीख पर तारीख पड़ती रही। जमानत की अर्जी देने पर 10,000 जमानत राशि रखी गई। गरीब लड़का नहीं जमा कर पाया 10,000 रूपये। 10 मिनट से ज्यादा सुनवाई भी न हुई। 11 महीने तक जेल में सड़ता रहा 19 साल का बेकसूर नौजवान।
रूह कांपने वाली घटना राजधानी दिल्ली में घटित हुई। एक व्यक्ति का बटुआ सब्जी बाजार में चोरी हुआ। उसमें 200 रूपये थे। उसने पुलिस को 100 नम्बर पर सूचित किया। बहादुर पुलिस उसी रात पहुंची सब्जी मंडी। एक 19 साल के मुद्दकस को सिर्फ इसीलिए गिरफतार किया गया, क्योंकि उसके पास बटुआ था। जिसमें 200 रूपये थे।
शिकायतकर्ता ने साफ बता दिया कि यह बटुआ उसका नहीं है। पर हमारी बहादुर पुलिस को इतनी फुरसत कहां कि किसी बेकसूर को छोड़ने की जहमत उठाऐ। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जज साहब ने लड़के को बोलने तक से मना कर दिया। आगे के केसों की सुनवाई के लिए बोलकर उसे जेल भिजवा दिया गया। 3 महीने तक एक बेकसूर जेल में बेवजह सड़ता रहा। इस बीच उसके पिता का देहांत हो गया। जिसकी सूचना तक उस मासूम को नहीं मिली।
ह्यूमन राईट्स की एक कार्यकर्ता से उसकी मुलाकात हुई। लगा अब जल्द जेल से बाहर जाएगा वह। उस कार्यकर्ता ने मुद्दकस की जमानत अर्जी दाखिल की। जज साहब ने जमानत राशि 10,000 रूपये जमा कराने का आदेश दिया। यह सुनते ही मुद्दकस के पैरो के नीचे से जमीन निकल गयी। एक गरीब लड़का जिसने अपनी जिंदगी में 10,000 रूपये एक साथ शायद ही कभी देखें हों। वह कहां से लाऐं 10,000 रूपये।
फिर शुरू हुआ तारीखों का सिलसिला और बीत गए पूरे 11 महीने, इस बीच जज साहब को यह केस सुनना बहुत छोटा लगा और हर बार बस 5-6 मिनट में सुनवाई पूरी कर दी जाती। हर बार मुद्दकस से गुनाह कुबूल करने को कहा गया। एक बार भी उसे बेगुनाह मानकर उसकी बात नहीं सुनी गयी।
पूरा मामला शीशे की तरह बिल्कुल साफ था। शिकायतकर्ता ने साफ बोल दिया था कि यह बटुआ उसका नहीं है। फिर भी उसे जेल में सड़ाया गया।
जज साहब द्वारा किए गए व्यवहार को दोगलापन ही कहा जा सकता है। एक ओर उन्हें केस इतना छोटा लगा कि इसे सुनने का उनके पास वक्त ही नहीं। दूसरी ओर समाज के लिए आरोप को बेहद घातक बताते हुए जेल में डाल दिया। 200 रूपये की चोरी के लिए 10,000 रूपये जमानत राशि क्यो?
पूरे 11 महीने बीतने के बाद मजबूर होकर मुद्दकस ने वह गुनाह कुबूल कर लिया, जो उसने कभी किया ही नहीं। इसके बाद जज साहब का हुकूम कुछ यूं था ..मुद्दकस अंसारी ने अपना गुनाह कुबूल किया इसीलिए उसे 3 महीने की सजा सुनाई जाती है। लेकिन उसने पहले ही 11 महीने जेल में बिता दिए हैं। इसलिए उसे छोड़ दिया जाए।
इन सब में दोष किसका है? कानून व्यवस्था? जज साहब का रवैया? पुलिस प्रशासन? सवाल तो कई हैं, पर जवाब कोई नहीं। अगर 11 महीने पहले ही मुद्दकस की बात एक बार इतमिनान से सुन ली जाती, तो शायद दवा के अभाव में मरा उसका बाप जिंदा होता। जवानी के 11 महीने उसे जेल में नहीं गुजारने पड़ते। उसका परिवार भुखमरी की कगार पर नहीं पहुंचता।

बाहरवाली के चक्कर में घरवाली को दिया जहर

Friday, 19 April 2013 2 comments



-ठाकुरद्वारा में हुई शर्मसार घटना
-कांठ में मृतका के भाई ने डीआईजी से लगाई रिपोर्ट की गुहार
-हत्या में शामिल था पूरा परिवार


मुरादाबाद। रफ़्तार 24 न्यूज़ 

बीते सप्ताह जनपद के ठाकुरद्वारा शहर में विवाहिता को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया गया। हत्या में पूरा परिवार शामिल था। अपना बचाव करते हुए मृतका के परिजन गोल-मोल जवाब देते रहे। हत्या का कारण पति की प्रेमिका को बताया जा रहा है। गुरूवार को मृतका के भाई ने कांठ में डीआईजी से रिपोर्ट की गुहार लगायी है।
घटना 11 अप्रैल की है। कांठ निवासी महशर जहां का निकाह करीब 15 वर्ष पूर्व ठाकुरद्वारा के मुहल्ला अंसारियान निवासी शकील पुत्र स्व. हाजी फारूक के साथ हुआ था। शादी के बाद दंपती को 4 बच्चे भी पैदा हुए थे। इसके बावजूद शकील व उसका भाई हारून, बहन सलमा आदि महशर जहां को आए दिन प्रताडि़त करते थे। कई बार उसे घर से निकालने का प्रयास किया गया था। घर के भीतर भी पूरा परिवार अपना वहशीपन का परिचय देते हुए महशर जहां के साथ मारपीट करता था।
गुरूवार 11 अप्रैल को शकील अहमद, हारून, सलमा आदि ने मिलकर महशर जहां को जहर देकर मौत की नींद सुला दिया और सबके सामने मगरमच्छ के आंसू रोकर ढोंग करना शुरू कर दिया। इस दौरान मौत की सूचना मृतका के मायके वालों को लगी तो वे ठाकुरद्वारा पहुंच गए। उन्होंने पोस्टमार्टम कराने की बात कही तो शकील, हारून आदि के पांव तले जमीन खिसक गयी। उन्हें अपने गले पर फंदा साफ दिखाई देने लगा। वे लोग मृतका के मायके वालों से भिड़ गए तथा पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने लगे। परन्तु मायके वालों ने उनकी एक न सुनी और शव लेकर काशीपुर की ओर दौड़ लगा दी। जहां मृतका के भाइयों के सब्र का बांध टूट गया। किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में झड़प हो गयी। शकील ने वहां से भाग कर जान बचायी। परन्तु मृतका के भाइयों का गुस्सा आरोपी पक्ष के वाहनों पर उतरा। उन्होंने वाहनों को तोड़ कर क्षतिग्रस्त कर दिया।
अगले दिन शुक्रवार 12 अप्रैल को मृतका का शव ठाकुरद्वारा पहुंचा। जहां उसके नमाज ए जनाजा में मृतका के पति शकील के पहुंच जाने पर मामला एक बार फिर तूल पकड़ गया। जहां मुहल्ले वालों के हस्तक्षेप पर शकील अहमद बच कर नौ दो ग्यारह हो गया। जिसके बाद मृतका को सुपुर्द ए खाक कर दिया गया। पूरे शहर में मामला चर्चा का विषय बना रहा। शकील के भाईयों ने समझौता होने की झूठी अफवाह उड़ा दी। जिसे मृतका के भाइयों अबरार आदि ने सिरे से नकार दिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि सच सामने लाया जाएगा तथा आरोपियों को जेल  भेजा जाएगा। मृतका के भाई ठाकुरद्वारा कोतवाली पहुंचे तो कोतवाल ने मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
गुरूवार 18 अप्रैल को मृतका के भाई अबरार अहमद ने कांठ में डीआईजी को मामले से अवगत कराते हुए। आरोपियों को गिरफतार करने की मांग की है।


अगवानपुर की युवती के प्यार में अंधा है शकीलः

कांठ। हत्या का कारण अगवानपुर निवासी एक युवती को बताया जा रहा है। जिसके इश्क में पागल होकर शकील ने अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया। वहशीपनें की हदें तब पार हो गयीं जब उसके इस कृत्य में पूरे परिवार ने उसका साथ दिया।

बच्चों का भविष्य पड़ा खतरे मेंः

मुरादाबाद। जिस परिवार ने 15 वर्षों से परिवार की सेवा कर रही महशर जहां को नहीं बख्शा वे उसके बच्चों को किस तरह की जिंदगी दे पाऐंगे
यह सवाल मृतका के मायके वाले ही नहीं ठाकुरद्वारा शहर के हर बाशिंदे के मन में डोल रहा है। वहशीपने पर उतरे हाजी हारून के परिवार ने विवाहिता को बेरहमी के साथ मौत की नींद सुला दिया तब उन्हें उसके चार मासूम बच्चों की जरा भी फिक्र नहीं हुई। वे बच्चे अब भी उसी वहशी परिवार में पल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार बच्चों ने भी यह बात स्वीकार की है कि उनकी मां को उनके बाप शकील, ताउ हारून आदि ने जहर देकर मौत की नींद सुलाया है। ऐसे में बच्चों को ऐसे परिवार के हाथों में छोड़ना कितना उचित है

पैसे के बल पर हारून कर रहा है मामले को दबाने की कोशिशः

अगर मृतका के मायके वाले आर्थिक रूप से कमजोर होते तो मामले को अब तक दफन किया जा चुका होता। बताया जा रहा है कि शकील का भाई हारून पैसे के बल पर मामले को पूरी तरह दबाने की कोशिश कर रहा है। कई लोगों ने तो यहां तक बताया कि इस हत्या का मुख्य आरोपी शकील नहीं उसका भाई हारून है। सच क्या है यह तो जल्द ही सामने होगा। पर सवाल यह खड़ा होता है कि ऐसे खूनी परिवार को समाज में रखना कितना हानिकारक है। 

सड़क पर पत्थर से लिखा 'रेप हुआ है'

Thursday, 18 April 2013 0 comments


नई दिल्ली।। आज सुबह साउथ दिल्ली के नानकपुरा गुरुद्वारे के पास फुटओवर ब्रिज के नीचे एक नेपाली युवती बदहवास हालत में पड़ी मिली। जिस्म पर अस्त-व्यस्त और थोड़े कपड़े। कई जगह चोट के निशान। करीब 20 साल की इस युवती को यूं पड़ा देख वहां राहगीरों का मजमा इकठ्ठा हो गया। लोगों ने पूछा तो युवती ने एक ईंट का टुकड़ा उठा कर सड़क पर लिखकर बताया कि उसके साथ 3 लोगों ने रेप किया है।

किसी ने पुलिस को कॉल करके इस सनसनीखेज मामले की सूचना दी। फौरन साउथ दिल्ली के कई सीनियर अफसर समेत लोकल पुलिस पहुंची। युवती ने बताया कि किडनैप करके उसके साथ गैंगरेप किया गया है। तुरंत युवती को अस्पताल ले जाया गया।

खबर लिखे जाने तक युवती पूरी तरह होशो-हवास में नहीं थी। इस मामले में दिल्ली पुलिस के कई आला अफसरों ने चुप्पी साध रखी थी। एक सीनियर पुलिस अफसर ने बताया कि आज सुबह तकरीबन साढ़े सात बजे पुलिस को कॉल मिली। नेपाली लड़की यहां कोटला मुबारकपुर इलाके में किराए पर रहती है। युवती का आरोप है कि उसे किडनैप करके रात में 3 लड़कों ने गैंगरेप किया है।

लड़की की हालत देखकर आशंका है कि वारदात से पहले उसे बहुत ज्यादा नशीला पदार्थ दिया गया। वह पूरी तरह सुध में नहीं है। वहीं, जिस सुनसान जगह पर लड़की अस्त-व्यस्त हालत में पड़ी थी, वहां से गुजर रहे राहगीरों ने देखा तो पब्लिक इकठ्ठी हो गई। कुछ चश्मदीदों के मुताबिक जब लोगों ने उसे हिला- डुलाकर पूछा तो कुछ भी बोलने की स्थिति में नहीं थी। नेपाली लड़की ने एक ईंट का टुकड़ा उठाकर सड़क पर लिखकर बताया कि उसके साथ रेप हुआ है।

पुलिस अफसर के मुताबिक लोकल थाना पुलिस ने कुछ लड़कों को संदेह के आधार पर पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लड़की के होश में आने और मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

source:NBT

छोड़ दो प्यार करना....वरना मार दिए जाओगे....

Thursday, 6 December 2012 0 comments




मुरादाबाद। रफ़्तार 24 न्यूज़ 

कहने को हम 21 वीं सदी में जी रहे हैं, लेकिन इसी जहां में बहुत लोग रूढ़िवादी सोच के साथ जीते हैं। उनका मकसद धर्म, जाति, लाज-लज्जा के नाम पर प्यार करने वालों की बलि चढ़ाना है। ताजा मामला है जनपद की तहसील कांठ के छजलैट के निकटवर्ती गांव का।

संजीव-अंजुम ये दो ऐसे नाम हैं जो छजलैट के बच्चे-बच्चे को याद हैं। और शायद छजलैट इन्हें कभी भूल भी नहीं पाऐगा। बीते सप्ताह दो प्यार करने वालों पर कहर बरपाया गया। प्रेमिका को इतना पीटा की उसकी मौत हो गयी। वहीं प्रेमी को आत्महत्या पर मजबूर किया गया। आखिर इस प्रेम कहानी ने रूढ़िवादी सोच के दम तोड़ दिया। या सच कहा जाए तो प्यार का गला घोंट दिया गया।

छजलैट के गांव कूरी रवाना निवासी संजीव का पड़ौसी की मुस्लिम समुदाय की लड़की अंजुम से लम्बे अरसे से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जो परिजनों को कतई र्बदास्त नहीं था। कई बार रोक लगायी गयी। लेकिन प्रेमी युगल का प्यार कम नहीं हुआ।

मंगलवार का दिन प्रेमी युगल के लिए कहर बन कर आया। पहले प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमिका की इतनी पिटाई की कि उसके शरीर पर एक दो नहीं 27 गंभीर चोटें आयीं। उसके पेट पर भी जानवरों की तरह वार किए गए जिससे उसकी तिल्ली फट गयी। पोस्टर्माटम रिपोर्ट में साफ हो गया कि उसकी मौत तिल्ली फटने से हुई है। इतने से भी वहशियों का मन नहीं भरा तो युवती को जबरदस्ती जहर खिला दिया गया।

उसके बाद वहशीपने पर उतरे प्रेमिका के परिजनों ने प्रेमी को भी प्रताड़ित किया उसे इतना पीट की उसने खुद आत्म हत्या कर ली। गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे संजीव के मंुह से बस कुछ शब्द निकले जिसके बाद उसने दम तोड़ दिया। उसके आखिरी शब्द थे........मुझे बचा लो वरर्ना वे मुझे मार डालेंगे।

पुलिस चाहती तो आज जिंदा होते संजीव-अंजुम

पूरे मामले में पुलिस शक के घेरे में नजर आ रही है। घटना से एक दिन पहले प्रेमी युगल ने पुलिस थाने पहुंच कर गुहार लगायी थी कि उन्हें परिजनों से बचाऐं। उनकी जान को खतरा है। प्रेमी युगल पुलिस के आगे रोता रहा कि वे लोग हमें मार डालेंगे। मगर पुलिस ने उनकी एक नहीं सुनी और परिजनों को बुला कर समझौता करा दिए। अगर पुलिस जरा भी समझदारी दिखाती तो शायद इस प्रेम कहानी का इतना दर्दनाक अन्त नहीं होता।

गैंगरेप के 30 दिन बाद लड़की की हत्या

Sunday, 18 November 2012 0 comments

कासगंज। उत्तर प्रदेश में महिलाओं पर ज्यादती के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। रविवार को एक नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप और फिर हत्या का एक और सनसनीखेज मामला सामने आया। यहां कासगंज जिले के अमापुर थाने में एक व्यक्ति ने आठ लोगों के खिलाफ अपनी नाबालिग बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार और उसकी हत्या करने का मुकदमा दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार कासगंज के शेखपुर निवासी मलखान सिंह ने थाने में तहरीर दी कि गांव के योगेन्द्र आदि आठ लोगों ने उसकी 14 साल की बेटी के साथ 15 अक्टूबर को सामूहिक बलात्कार किया और एक माह बाद 16 नवम्बर को उसकी हत्या कर शव को लटका दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। Source-patrika

सहेली ने कराया रेप,बनाया एमएमएस

Monday, 22 October 2012 0 comments


 

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के सलेमपुर क्षेत्र में एक युवती ने बचपन की सहेली का बलात्कार कराया और उसका एमएमएस तैयार कर लिया। सूत्रों के अनुसार जिले के सलेमपुर इलाके के इचौना गांव में इंटर कालेज की छात्रा 20 अक्टूबर को स्कूल जा रही थी। 


उसकी बचपन की सहेली संगीता उसे बहला फुसलाकर एक झोपड़ी में ले गई। झोपड़ी में पहले से ही मौजूद एक स्कूल में कार्यरत शिक्षा मित्र नन्हे उर्फ ऋंगेश्वर चौधरी ने छात्रा के साथ बलात्कार किया और संगीता ने मोबाइल से अश्लील फिल्म बनाई। पीडित छात्रा ने अपनी आपबीती परिजनों को सुनाई। लड़की के परिजनों ने इस सिलसिले में मामला दर्ज कर आरोपी शिक्षा मित्र व उसकी सहयोगी लड़की संगीता को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

दबंगों ने किया गैंगरेप

एटा। उत्तर प्रदेश में एटा जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र में चौंदह वर्षीय एक बालिका के साथ दबंगों ने सामूहिक बलात्कार कर दिया। पुलिस के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को एक लड़की को छह लोगों ने उठा लिया और उसके साथ दुष्कर्म किया। यह सभी दबग किस्म के बताए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है। Source: Patrika

कर्ज न चुका तो नाबालिग बेटी को धकेला देह व्यापार में

Friday, 19 October 2012 0 comments

रोहिणी। मां बाप ने अपनी ही बेटी को कर्ज चुकाने के लिए धंधा करवाना शुरू कर दिया लडकी चुपचाप सहती रही। लेकिन जब उसके मां बाप ने उसे एक दलाल को बेच दिया तो लडकी घर से भाग गयी। 

लडकी को वापस पाने के लिए मां बाप ने थाने में अपहरण का केस दर्ज करवाया जब लडकी पकडी गयी तो उसने सारी बात पुलिस को बता दी जहांगीरपरी का रहने वाले इस लडकी के पिता का सब्जी बेचने का धंधा ठीक नही चल रहा था।

वो कर्ज में डुबा गया था। इस बोझ को कम करने के लिए उसने अपनी ही 16 साल की बेटी को देह व्यापार के धंधे में उतार दिया चौकाने वाली बात यह है की इसमें लडकी की मां भी शामिल थी।

पुलिस ने लडकी के बयान के आधार पर उसके मां बाप और दलालो की गिरफ्तारी की है साथ ही लडकी को चाइल्ड वेलफेयर कमिटी में पेश कर शेल्टर होम में भेज दिया गया है।Source: khaskhabar

महिला से मारपीट के बाद अर्धनग्न कर तीन किमी घुमाया

Sunday, 30 September 2012 0 comments


मुरैना। बलालपुर गांव की एक बुजुर्ग महिला को आधा दर्जन लोगों ने अर्धनग्न कर गांव में करीब 3 किलोमीटर तक घुमाया।
इससे पहले महिला को पीटा भी गया। घटना के दौरान महिला के परिजनों ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन पर बंदूक तान दी। पुलिस ने मामले में छह में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मामला पुरानी रंजिश का बताया जा रहा है।
Source: Dainik Bhaskar

मासूम को मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Saturday, 29 September 2012 0 comments


जयपुर. नाहरगढ़ इलाके में करीब छह माह पहले एक महिला से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजू मुल्ला उर्फ अब्दुल फरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला हैं। वह पिछले काफी अरसे से यहीं रहता है। जयलाल मुंशी का रास्ता में संतोषी माता मंदिर के समीप रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि 25 जून को राजू उसे कमरे में अकेला पाकर अंदर घुस गया। उसने छोटे बच्चे को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद केस दर्ज होने पर वह भाग निकला।
Source: Dainik Bhaskar

सहेली के भाइयों ने बनाया हवस का शिकार, अब खाएंगे जेल की हवा

0 comments

बूंदी.कोर्ट ने 11 माह पुराने एक किशोरी से ज्यादती के मामले में दो सगे भाइयों को 10-10 वर्ष के कैद की सजा सुनाई है। इसके साथ ही 10-10 हजार रु. का जुर्माना भी किया है। अभियोजन के अनुसार इंदिरा कॉलोनी निवासी किशोरी पिछले साल 26 अक्टूबर की रात पड़ोस में रहने वाली सहेली के यहां जा रही थी। 

उस दिन दीपावली का त्योहार था। इसी दौरान रास्ते में सहेली के भाई लोकेश व मुकेश पुत्र गोपाल खाती ने उससे ज्यादती की थी।बाद में किसी तरह वह घर पहुंची और मां को सारी घटना बताई। इसके बाद पिता के साथ वह सदर थाने पहुंची और दोनों के खिलाफ रिपोर्ट दी। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही जांच के बाद कोर्ट में चालान पेश किया।

कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद अपने फैसले में आरोपियों को दोषी मानते हुए यह फैसला सुनाया। जुर्माना अदा नहीं करने की स्थिति में दोनों को एक-एक वर्ष की अतिरिक्त साधारण कैद और भुगतना होगी। गिरफ्तारी के बाद से दोनों आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में चल रहे थे।
Source: Dainik Bhaskar

प्रेमिका बोली मार दो तो बेरहम ने गला घोट दिया

Saturday, 22 September 2012 0 comments

राजसमंद। अगर तुम नहीं मिले तो मुझे नहीं जीना। मुझे खुद अपने हाथों से मार दो और प्रेमी ने गणोश चतुर्थी के दिन पूरी तैयारी से रस्सी लाकर उसका गला घोट दिया। 

राजसमंद के राज्यावास गांव के नीलम हत्याकांड के खुलासे में एक प्रेमी के निर्दयी होने के ऐसी हद उजागर हुई कि लोग इश्क से तौबा क
र लें। गिरफ्तार किए गए नीलम के कथित प्रेमी ने कुबूल किया है कि उसने खुद अपने हाथों से प्रेमिका का गला घोट दिया। उसके मुताबिक नीलम किसी और से सगाई होने के बाद भी हर हाल में उससे ही शादी करना चाहती थी जबकि वह खुद इसके लिए तैयार नहीं था।



पुलिस उप अधीक्षक उमेश ओझा ने बताया कि राज्यावास निवासी रामसिंह (25) पुत्र चमनसिंह राजपूत को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नीलम से शादी नहीं करना चाहता था। दोनों के बीच इस बात को लेकर महीने भर से बहस चल रही थी। 



रामसिंह तैयार नहीं हुआ तो नीलम ने उसके ही हाथों मरने की इच्छा जता दी। इसके बाद गणोश चतुर्थी वाले दिन आरोपी नीलम को मारने के लिए रस्सी लेकर उसके घर गया था। दोपहर सवा एक बजे उसने नीलम रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपी नीलम के मोबाइल की सिम निकालकर भाग गया। 


यह सिम रामसिंह ने ही नीलम को दी थी। दोनों के बीच एक साल से परिचय बताया गया है। पड़ोस में रहता था आरोपी : राज्यावास में आरोपी अपने मौसा के निर्माणाधीन मकान की देखरेख के लिए नीलम के मकान के सामने ही किराए पर रहता था। पानी भरने के लिए वह अक्सर नीलम के घर आता-जाता था। आरोपी की बहन का ससुराल भी राज्यावास में ही है।


प्यार का गला घोंटा, फिर भी हिचका नहीं.. 



प्यार का गला घोंटते रामसिंह को जरा भी दया नहीं आई। खुद रामसिंह के अनुसार गला घोंटने के बाद नीलम काफी देर तक छटपटाई थी। जब उसकी सांस रुक गई तो आरोपी ने उसे फर्श से उठाकर पलंग पर डालने का प्रयास किया, लेकिन इसमें असफल हुआ तो वह उसे फर्श पर ही पटक कर चला गया। हत्या के बाद घर छोड़ने से पहले आरोपी ने बाहर खड़े अपने मित्र शांतिलाल से फोन पर बाहर की स्थिति जानी, दोस्त ने रास्ता साफ बताया तो वह कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर भाग गया। 



और बयां कर गया पूरी कहानी 


प्यार का गला घोंटने वाले निर्दयी रामसिंह के चेहरे पर हत्या जैसे घिनौने जुर्म की जरा भी शिकन नहीं दिखी। पकड़े जाने के बाद संवाददाता द्वारा पूछने पर वह सहजता से पूरी घटना को बयां कर गया। यही नहीं आरोपी ने पुलिस के सामने यह भी बताया कि नीलम से पहले वह उदयपुर जिले के भींडर में अपने गांव की एक लड़की से प्यार करता था। उसे भगा ले जाकर शादी कर ली, लेकिन एक महीने बाद ही विवाद होने पर उससे अलग हो गया।



छह घंटे बाद ही गांव में आ गया 


नीलम की हत्या के बाद आरोपी अपने दोस्त लक्ष्मण सिंह की बाइक लेकर मावली तहसील के बड़गांव चला गया। वहां उसने अपनी मौसी के बैंक खाते से पांच हजार रुपए निकलवाए और घटना के छह घंटे बाद ही शाम को 
वापस राज्यावास आ गया। इसके बाद वह मौके पर पुलिस की कार्रवाई की रैकी करता रहा।



ऐसे पकड़ में आया आरोपी : घटना के बाद से ही पुलिस को आरोपी के लापता हो जाने से शक हो गया था। मुखबिर से पुलिस को नीलम और उसके बीच प्रेम प्रसंग होने की जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेते हुए सख्ती से पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। कांकरोली थानाप्रभारी गणोश नाथ सिद्ध, थानेदार नंदलाल, एएसआई भंवरसिंह, हेड कांस्टेबल जसवंत सिंह व कांस्टेबल उदयसिंह ने मामले की जांच की।
Source: Dainik Bhaskar

शादी के पहले लूटी अस्मत, अब शादी के बाद भी कर रहा है परेशान!

0 comments


थोई. क्षेत्र की बदन सिंह की ढाणी(चीपलाटा) में एक विवाहिता से ज्यादती का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी दो दिन पहले उसके ससुराल पहुंच गया और ज्यादती का प्रयास किया। लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। अब विवाहिता के पति ने उसके खिलाफ ज्यादती का मुकदमा दर्ज कराया है।



एसएचओ सोहनलाल ने बताया कि विवाहिता के पति ने मुकदमा दर्ज कराया है कि पारोड़ा निवासी अनिल सिंह उर्फ शेरसिंह पुत्र केशर सिंह दो दिन पहले उसके घर में घुस गया और उसकी पत्नी से ज्यादती का प्रयास किया।



एक हफ्ते पहले भी उसने बस में छेड़छाड़ की थी।आरोपी उससे शादी से पहले से ज्यादती कर रहा है। आठ महीने पहले उसकी शादी होने के बाद भी आरोपी लगातार परेशान कर रहा है। पुलिस ने उसे शांतिभंग में गिरफ्तार किया था जहां से जेल भेज दिया गया। अब मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस उसे ज्यादती के आरोप में गिरफ्तार करेगी।
Source: Dainik Bhaskar

न्‍यूड वीडियो के डर से राजदार लड़की ने किया पोर्न फिल्‍ममेकर नवराज का कत्‍ल!

Thursday, 20 September 2012 0 comments


न्‍यूड वीडियो के डर से राजदार लड़की ने किया पोर्न फिल्‍ममेकर नवराज का कत्‍ल!मुंबई। मुंबई पुलिस ने लेखिका अमृता प्रीतम के बेटे नवरोज क्वात्रा (जिन पर पोर्न फिल्‍मों का धंधा करने का भी शक हो रहा है) की हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक हत्‍या में एक युवती भी शामिल है। वही युवती जिसके क्‍वात्रा से पेशेवर संबंध थे। वह पैसों के लिए क्‍वात्रा के कैमरे में उसकी मर्जी के मुताबिक पोज में कैद  होती थी। बाद में उसकी नीयत डोल गई और उसने क्‍वात्रा की संपत्ति हथियाने की साजिश रच ली। 
लेकिन मुंबई क्राइम ब्रांच के सूत्र मामले में एक और एंगल जोड़ रहे हैं। उनका कहना है कि नवराज का खून सिर्फ पैसों के लिए नहीं किया गया है। सविता नवराज से अपने अपमान का बदला भी लेना चाहती थी। क्‍योंकि, वह सविता को कपड़े बदलते हुए देखा करता था। सविता नवराज की असिस्टेंट के रूप में काम करती थी। नवराज उससे अच्छे कपड़े निकाल कर पहनने को देता था। जब वह बाथरूम में कपड़े बदलती तो नवराज सीसीटीवी में उसे देखता रहता था।
 
सविता को जब इस बात की भनक लगी तब से उसे लगने लगा था कि नवराज ने कपड़े बदलते हुए उसकी न्यूड वीडियो बना ली है। यह बात उसने अपने बॉयफ्रेंड और भाई को बताई। इसके बाद से ही नवराज के कत्‍ल की साजिश रची जाने लगी थी। 
Source: Dainik Bhaskar

रफ़्तार 24 न्यूज़