Showing posts with label Delhi. Show all posts
Showing posts with label Delhi. Show all posts

200 की चोरी 10,000 में जमानत...11 महीने जेल...

Sunday, 28 April 2013 0 comments

नई दिल्ली। 200 रूपये की चोरी हुई, हमारी बहादुर पुलिस ने आरोपी को गिरफतार कर जेल में डाल दिया। तारीख पर तारीख पड़ती रही। जमानत की अर्जी देने पर 10,000 जमानत राशि रखी गई। गरीब लड़का नहीं जमा कर पाया 10,000 रूपये। 10 मिनट से ज्यादा सुनवाई भी न हुई। 11 महीने तक जेल में सड़ता रहा 19 साल का बेकसूर नौजवान।
रूह कांपने वाली घटना राजधानी दिल्ली में घटित हुई। एक व्यक्ति का बटुआ सब्जी बाजार में चोरी हुआ। उसमें 200 रूपये थे। उसने पुलिस को 100 नम्बर पर सूचित किया। बहादुर पुलिस उसी रात पहुंची सब्जी मंडी। एक 19 साल के मुद्दकस को सिर्फ इसीलिए गिरफतार किया गया, क्योंकि उसके पास बटुआ था। जिसमें 200 रूपये थे।
शिकायतकर्ता ने साफ बता दिया कि यह बटुआ उसका नहीं है। पर हमारी बहादुर पुलिस को इतनी फुरसत कहां कि किसी बेकसूर को छोड़ने की जहमत उठाऐ। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जज साहब ने लड़के को बोलने तक से मना कर दिया। आगे के केसों की सुनवाई के लिए बोलकर उसे जेल भिजवा दिया गया। 3 महीने तक एक बेकसूर जेल में बेवजह सड़ता रहा। इस बीच उसके पिता का देहांत हो गया। जिसकी सूचना तक उस मासूम को नहीं मिली।
ह्यूमन राईट्स की एक कार्यकर्ता से उसकी मुलाकात हुई। लगा अब जल्द जेल से बाहर जाएगा वह। उस कार्यकर्ता ने मुद्दकस की जमानत अर्जी दाखिल की। जज साहब ने जमानत राशि 10,000 रूपये जमा कराने का आदेश दिया। यह सुनते ही मुद्दकस के पैरो के नीचे से जमीन निकल गयी। एक गरीब लड़का जिसने अपनी जिंदगी में 10,000 रूपये एक साथ शायद ही कभी देखें हों। वह कहां से लाऐं 10,000 रूपये।
फिर शुरू हुआ तारीखों का सिलसिला और बीत गए पूरे 11 महीने, इस बीच जज साहब को यह केस सुनना बहुत छोटा लगा और हर बार बस 5-6 मिनट में सुनवाई पूरी कर दी जाती। हर बार मुद्दकस से गुनाह कुबूल करने को कहा गया। एक बार भी उसे बेगुनाह मानकर उसकी बात नहीं सुनी गयी।
पूरा मामला शीशे की तरह बिल्कुल साफ था। शिकायतकर्ता ने साफ बोल दिया था कि यह बटुआ उसका नहीं है। फिर भी उसे जेल में सड़ाया गया।
जज साहब द्वारा किए गए व्यवहार को दोगलापन ही कहा जा सकता है। एक ओर उन्हें केस इतना छोटा लगा कि इसे सुनने का उनके पास वक्त ही नहीं। दूसरी ओर समाज के लिए आरोप को बेहद घातक बताते हुए जेल में डाल दिया। 200 रूपये की चोरी के लिए 10,000 रूपये जमानत राशि क्यो?
पूरे 11 महीने बीतने के बाद मजबूर होकर मुद्दकस ने वह गुनाह कुबूल कर लिया, जो उसने कभी किया ही नहीं। इसके बाद जज साहब का हुकूम कुछ यूं था ..मुद्दकस अंसारी ने अपना गुनाह कुबूल किया इसीलिए उसे 3 महीने की सजा सुनाई जाती है। लेकिन उसने पहले ही 11 महीने जेल में बिता दिए हैं। इसलिए उसे छोड़ दिया जाए।
इन सब में दोष किसका है? कानून व्यवस्था? जज साहब का रवैया? पुलिस प्रशासन? सवाल तो कई हैं, पर जवाब कोई नहीं। अगर 11 महीने पहले ही मुद्दकस की बात एक बार इतमिनान से सुन ली जाती, तो शायद दवा के अभाव में मरा उसका बाप जिंदा होता। जवानी के 11 महीने उसे जेल में नहीं गुजारने पड़ते। उसका परिवार भुखमरी की कगार पर नहीं पहुंचता।

राजनीति में लव, सेक्‍स और धोखा, युवती को मां बना नेता जी फरार

Sunday, 14 October 2012 0 comments


नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। राजनीति में लव, सेक्‍स और धोखा का एक और मामला प्रकाश में आया है। इस बार विधानसभा चुनाव में टिकट दिलवाने के नाम पर एक नेता ने युवती के साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाये। युवती जब गर्भवती हो गई तो नेता ने शादी का वादा किया। मगर शादी से पहले ही नेता जी का सच सामने आ गया। नेताजी पहले से ही शादीशुदा और तीन बच्‍चों के बाप हैं। युवती ने कुछ दिन पहले ही एक बेटे को जन्‍म भी दिया है। घटना के प्रकाश में आने के बाद से नेता जी अपना घर बेचकर फरार है। फिलहाल पुलिस इस मामले में छानबीन कर रही है।

प्राप्‍त जानकारी के अनुसार दिल्‍ली की रहने वाली समीना बेगम गोद में 17 दिन का बच्‍चा लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। उसने एसएसपी को जब आपबीती सुनाई तो सब हैरान रह गये। एसएसपी के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। समीना ने पुलिस को बताया कि रियाजुद्दीन नामक एक स्‍थानीय नेता (मामले की छानबीन चल रही है इसलिये हम राजनीतिक पार्टी के नाम का खुलासा नहीं कर रहे हैं) ने उसे विधानसभा चुनावों में बुलंदशहर से पार्टी का टिकट दिलवाने का लालच दिया। सीमना ने बताया कि इस सिलसिले में वो लगातार उसके दिल्‍ली स्थित घर आने जाने लगा।
सीमना ने बताया कि एक दिन वह घर पर अकेली थी उस वक्‍त रियाजुद्दीन ने जबरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। विरोध करने पर उसने निकाह करने की वादा किया। समीना ने बताया कि रियाजुद्दीन ने उसे बताया कि उसका पहली पत्नी से तलाक हो चुका है और 3 बच्चे अपने दादा के पास रहते हैं। ऐसे में वह निकाह के लिए तैयार हो गई। निकाह के कुछ दिन बाद ही उसे पता चल गया कि रियाजुद्दीन का पहली पत्नी से अभी तलाक नहीं हुआ है। इसी बीच समीना ने कुछ दिनों पहले एक बच्‍चे को जन्‍म दिया। समीना ने बताया कि वो अस्‍पताल में थी इसी बीच रियाजुद्दीन अपना घर-बार बेचकर कहीं लापता हो गया है। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।Source:oneindia

पोर्न एमएमएस भेजा तो 3 साल की जेल!

Thursday, 11 October 2012 0 comments


 

नई दिल्ली। पोर्न एमएमएस व अश्लील एसएमएस भेजने वालों की अब खैर नहीं। इस तरह की हरकत करने वालों को तीन साल की जेल हो सकती है। केन्द्र सरकार इनडिसेंट रिप्रजेंटेशन ऑफ वूमन (प्रोहिबिशन)एक्ट 1986 में संशोधन पर विचार कर रही है। 

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने कानून में संशोधन का सुझाव दिया है। अगर सुझाव पर मुहर लग गई तो पोर्न एमएमएस और अश्लील एसएमएस भेजने वालों पर एक लाख तक का जुर्माना लग सकता है। साथ ही तीन साल की सजा हो सकती है। 

फिलहाल 2000 जुर्माना और दो साल कैद का प्रावधान है। स्मार्ट फोन,कम्प्यूटर और अन्य इलेक्ट्रोनिक डिवाइसेज के उपयोग करने के कारण सरकार 26 साल में पहली बार इसमें इलेक्ट्रोनिक कंटेट को शामिल करने जा रही है।  Source: Patrika

दिल्ली-गुड़गांव सुपर कनेक्टिविटी एक्सप्रेस-वे पर देना होगा टोल टैक्स

Tuesday, 9 October 2012 0 comments




Randhir Batsh

दिल्ली-गुड़गांव सुपर कनेक्टिविटी एक्सप्रेस-वे पर मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे से सभी गाड़ियों को टोल टैक्स देना पड़ेगा।
सरहौल टोल गेट पर जाम से बचने के लिए टोल कंपनी को बूथ के दोनों तरफ 400 मीटर की दूरी तक लाल लकीरें खींचनी होगी। अगर लाइन में लगीं गाड़ियों की संख्या इस लकीर को पार कर जाती है, तो गाड़ियों को फ्री गुजारा जाएगा।पंजाब ऐंड हरियाणा हाईकोर्ट में सोमवार को आए इस फैसले से टोल कंपनी को बड़ी राहत मिल गई है। पिछली सुनवाई में कोर्ट ने पीक आवर्स (सुबह 8:30 बजे से 10 बजे और शाम 5:30 बजे से 7 बजे तक) में प्राइवेट गाड़ियों से टोल टैक्स वसूल नहीं करने के निर्देश दिए थे।

दिलवालों की दिल्‍ली में दिलजले कर रहे हैं मोहब्‍बत को बदनाम

Sunday, 7 October 2012 0 comments


कुछ लोग इश्‍क को जिम्‍मेदार ठहराते हैं तो कुछ लोग आशिकों को गुनाहगार। कुछ लोग तो मोहब्‍बत को ही बदनाम करने पर तुले है क्‍योंकि उन्‍हें इश्‍क का असली मतलब नहीं पता। आज के जमाने के मजनुओं ने ना जाने इश्क का कौन सा सबक पढ़ लिया है कि बस खुद को इश्क का सबसे बड़ा ठेकेदार मान ख्याली लैला ढूंढकर किसी भी कीमत पर उसे हासिल करने निकल पड़ते हैं। फिर चाहे वो लैला बंदूक के बल पर ही क्यों ना मिले। मोहब्बत के कसीदें पढ़ने वाले यह सिरफिरे पंडित को इश्क का ककहरा भी नहीं आता।

ये कमबख्‍त इश्‍क ना जाने कितनों की जिंदगियां बर्बाद करेगा। कमाल के इश्‍क हो रहे हैं आजकल, आशिक जिनपर जान देने की बात करते हैं उन्‍हीं की जान ले रहे हैं। अगर कोई जबरदस्‍ती का जान (मोहब्‍बत) बनना नहीं चाहता, उसकी जान ले रहे हैं। जो उनकी जान के बीच में आ जाये उसकी जान ले रहे हैं। और तो और इकतरफा इश्‍क फरामते हुए इश्‍क को बदनाम कर रहे हैं और खुद अपनी जान भी ले रहे हैं। जी हां दिल वालों की दिल्‍ली को आजकल दिलजलों की नजर लग गई है। शहर में आशिकों की एक ऐसी खेप आ गई है जिसने मोहब्‍बत के मायने ही बदल दिये हैं। नये जमाने के आशिकों में इश्‍क का मतलब अब सिर्फ और सिर्फ पाना ही रह गया है और वो भी किसी भी कीमत पर। इनका फंडा सीधा है कि मेरी नहीं तो किसी की भी नहीं। और बस इसी फंडे के चक्‍कर में इश्‍क के सफेद दामन पर खून की लाल छीटें पड़ रही है।
अभी पिछले सिर्फ 20 दिनों की बाते करें तो 10 जाने कुर्बान हो गई है और अभी कुर्बानी का यह सिलसिला बदस्‍तूर जारी है। कोई पिस्‍टल की नोंक पर शादी करने निकल पड़ा है तो किसी ने अकेले ही अपने लिये महबूबा छांट ली है। किसी ने महबूबा के इंकार करने पर चाकू की तेज धार करवा ली है तो कई महबूबा को ना पाकर उसकी मां बाप पर ही टूट पड़ा है। तो आईए सिर्फ एक घटना की बात करते हैं जिसमें इकतरफा इश्‍क में 6 खून हुए। बीते 4 सितंबर को एकतरफा प्‍यार में पागल एक सिरफिरे आशिक ने जमकर खूनी खेल खेली और 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आशिक ने खुद को भी गोली मार ली। प्राप्‍त जानकारी के अनुसार हत्‍यारा रवि अपनी भाभी की छोटी बहन से प्‍यार करता था। मगर रवि और लड़की के घर वाले इस प्‍यार के खिलाफ थे। प्‍यार के अंजाम तक नहीं पहुंचने के बाद उसने पूरे परिवार का कत्‍ल कर दिया।
वहीं दिल्‍ली के स्वरुप नगर में 7 सितंबर 2012 को फिर कत्लेआम से दहल गई। स्वरूप नगर इलाके में कुछ देर तक गोलियां की आवाज गूंजी और फिर मौत का सन्नाटा पसर गया। दो सनकी आशिकों ने यहां खूनी खेल खेला। अपनी ही प्रेमिकाओं को अपने हाथों से गोली मार दी। एकतरफा प्यार में पागल इन दो लोगों ने कुल 6 लोगों को गोली मारी थी। इसके बाद खुद को भी गोली मार ली।
7 सितंबर को ही दिल्ली के खानपुर इलाके में भी फिर से यही मंजर सामने आया। जहां एकतरफा प्यार में 60 साल के बुजुर्ग जगत सिंह की हत्या कर दी गई। जबकि उनकी पत्नी प्रकाशो देवी को भी चाकू मारकर घायल कर दिया गया। इसके पहले कथित प्रेमिका की मां पर भी चाकू से कई वार किए गए। इस वारदात का मुख्य आरोपी इलाके की एक लड़का नीरज नागर है। नीरज खानपुर तिगड़ी इलाके की ही एक लड़की से एकतरफा प्यार करता था। कहते हैं इश्क नहीं आसां..एक आग का दरिया है और डूब कर जाना है... लेकिन दिल्ली के दिलजलों की जो तस्वीर हमने आपक सामने पेश की उसमें सिर्फ क्रोध की आग है जो लोगों को जलाती है... इसमें तड़प तो है लेकिन इस तड़प में दर्द है, चुभन है लेकिन मिठास नहीं है। जबकि प्यार का दर्द तो मीठा होता जिसे हर कोई चखना चाहता है। तो इस गु्स्से और जूनून को हम प्यार कैसे कह सकते हैं और जो प्यार नहीं वो तो गुनाह है और गुनाह माफ नहीं किया जा सकता।Source: one india
इस खबर पर आपकी क्या राय है? नीचे दिये कमेंट बॉक्‍स में जरुर लिखें।

नवविवाहित को बनाया हवस का शिकार

Friday, 5 October 2012 0 comments



Ankit Srivastava, New Delhi
जहाँ एक ओर शीला दीक्षित दिल्ली  को अपराध मुक्त शहर कहने से नहीं चुकती वहीँ सच्चाई इससे बिलकुल उलट  है! दिल्ली  में आज भी महिलाएं अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं करती! आये दिन दिल्ली  की सड़कों पर महिलाओं को निशाना बनाया जाता है।
इस बार भी पूर्वी दिल्ली की एक महिला को हवस का शिकार बनाये जाने का मामला सामने आया है! कल्याणपुरी इलाके में चाकू की नोक पर एक नवविवाहिता की अस्मत लूट ली जाती है और जब पीडिता के परिवार वाले इसकी शिकायत लेके कल्याणपुरी थाने जाते हैं तो पुलिस वाले उन्ही के साथ दुर्वेह्वार करते हैं!बाद में इलाके के सभासद के दबाव के बाद पुलिस जागती है और शिकायत लिखती है!
महिला द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार उसकी शादी अभी २ माह पहले ही हुई थी! गुरुवार को दोपहर करीब १२ बजे रोहित (२५) (काल्पनिक नाम) उसके घर आया और घर की रेकी करके चला गया! फिर वही युवक २ बजे के आसपास फिर उसके घर आया उस समय पीडिता घर के सामने खड़ी थी,युवक ने चाकू निकाल कर पीडिता को डराना धमकाना शुरू कर दिया और उसे घर के अन्दर ले गया!फिर उस युवक ने चाक़ू की नोक पर उस पीडिता को अपनी हवस का शिकार बना डाला इसके बाद युवक महिला को जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया!बहुत दबाब के बाद पुलिस हरकत में आई और कई जगह दबिश देकर आरोपी  को गिरफ्तार कर लिया!

रेबेक्का बनी “मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाईड 2012”

Sunday, 30 September 2012 0 comments


रेबेक्का लोगें बेन्न बनीमिसेज इंडिया वर्ल्ड वाईड २०१२
श्री साई प्राइवेट एंटरटेनमेंट्स, का सौंदर्य प्रतियोगिता के श्रेत्र में एक और उपलब्धि


Randhir Batsh

नई दिल्ली 30 सितम्बर 2012 : गत रात नई दिल्ली में आयोजितसौंदर्य प्रतियोगितामिस इडिया वर्ल्ड वाईड २०१२काताज छत्तीसगढ़ की रेबेक्कालोगें बेन्न को मिला जो की पेशे से एक स्पोर्ट टीचर हैǀ  इस सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन होटलप्रीमियम इन में हुआǀ इस प्रतियोगिता में  देश भर से o प्रतिभागी महिलाए एक  प्रतिभागी महिला दक्षिण अफ़्रीका से चयनित कि गई थी ǀ
प्रतियोगिता में दिल्ली की निशा शर्मा एवम मुंबई की प्रीती सिंह संयुंक्त रूप से दुसरे स्थान पर रही, जबकि तीसरा स्थांत नागपुर की सारीका सापरा को मिला


यह प्रतियोगिता श्री साई एंटरटेनमेंट्स द्वारा आयोजित की गई , यह एक सौंदर्य प्रतियोगिता के श्रेत्र में एक बड़ी उपलब्धि  हैǀ श्री भरत भर्मर संस्थापक और अध्यक्ष श्री साई एंटरटेनमेंट्स , श्री आर. डि लाल निदेशक आई.आई.एफ. टी, लोटस फ़िल्म निदेशक श्री पी. मोहंती, अदिति गोवेतकर (कलाकार), सारा खान(कलाकार), नवाबशाह(कलाकार), हसलीन कौर (पूर्व मिस इडिया) सुलक्षणा मोंगा (फ़ैशन डिजाइनर),प्रतियोगिता के जज बनेǀ

कार्यक्रम का प्रबंधन  श्री साई एंटरटेनमेंट्स कि सीईओ ईशरीन द्वारा किया गया ǀ बाब्ला कतुरिया द्वारा नृत्य, रॉनी द्वारा फोटोग्राफी, साची और संचिता का फ़ैशन डिजाइन के द्वारा योगदान रहा ǀ श्री भारत भर्मर संस्थापक और अध्यक्ष श्री साई एंटरटेनमेंट्स के अनुसार. लिमिटेड, “मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाईडभारत से सुंदर और प्रतिभाशाली महिलाओं ग्लैमरस दुनिया में प्रवेश के लिए के लिए एक अवसर देता हैआज के इस दौर में, खासकर महिलाये चाहे वो गृहणी हो या कामकाजी अपने लिए वक्त नहीं निकल पाती या अपना जीवन पारिवारिक जिम्मेदारियो  तक सीमित कर चुकी है, मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाईडउन्हें वो अवसर प्रदान करता है जिसमे वो सुन्दरता और प्रतिभा  को निखार सकती हैǀ

श्री पी मोहंती निदेशक लोटस फिल्म्स  ने कहा यह एक बड़ा मंच है पूरे भारत और विदेशों के सभी सुंदर और प्रतिभाशाली महिलाओं को एक अवसर देता है, ताकी वे अपने , सौंदर्य और बुद्धिमता का प्रमाण दे सकेǀ इस अवसर पर श्री रतनदीप लाल संस्थापक फैशन टैक्नोलॉजी (आईआईएफटी) ने बोलते हुए कहा  कि इस प्रतियोगिता ने महिलाओं और डिजाइनरों को अद्भुत अवसर दिया है ,ताकी वे प्रतिभा और रचनात्मकता का प्रदर्शन कर सकेǀ

भारत के सुंदर और प्रतिभाशाली विवाहित महिलाओं के लिए ग्लैमरस दुनिया में प्रवेश करने के लिए एक बड़ा मंच है, कोई भी भारतीय विवाहित महिला जिसकी उम्र २४ तो ४० वर्ष हो प्रतियोगिता में भाग ले सकती है और वह किसी भी मॉडलिंग एजेंसी के साथ किसी भी व्यावसायिक अनुबंध ना होǀ महिलाओं ने जो आकर्षण खो दिया था, वह इस प्रतियोगिता द्वारा  यह सुनिश्चित करेंगे कि वह ज़िंदादिल , साहसी, स्पार्कलिंग महिलाओं में से एक हैǀ










गुड़गांव टोल प्लाजा अब ऑफिस ऑवर्स में होगा टोल फ्री

Friday, 28 September 2012 0 comments


Randhir Batsh
दिल्ली से गुड़गांव जाने आने वालों के लिए अच्छी खबर है। पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में गुड़गाव टोल प्लाजा पर सुबह 8:30 से 10 बजे तक और शाम को 5:30 से 7 बजे तक निजी वाहनों से कोई टोल टैक्स नहीं लेने का आदेश जारी किया है।
बदइंतजामी के चलते अदालत ने ये आदेश जारी किया है।हालांकि यह कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं है। इस मामले पर कोर्ट की अगली सुनवाई अब बुधवार को होनी है। आज का फैसला कोर्ट ने पीक ऑवर्स में टोल प्लाजा पर होने वाले कंजेशन को कम करने के लिए दिया है। कोर्ट ने फैसला दिया है कि पीक ऑवर्स में प्राइवेट गाड़ियों से टैक्स की वसूली न की जाए।

अब दिल्ली में हुआ नाबालिग लड़की को बेचने के धंधे का खुलासा

Tuesday, 25 September 2012 0 comments


अब दिल्ली में हुआ नाबालिग लड़की को बेचने के धंधे का खुलासानई दिल्ली। घरेलू कामकाज के लिए दिल्ली लाई गई गुमला की 12 वर्षीय अरुणा (बदला हुआ नाम) को दिल्ली पुलिस और स्वयंसेवी संस्था शक्ति वाहिनी ने तिलक नगर इलाके से शनिवार को बचाया। 
अपने घर में अरुणा से काम लेने वाले मालिक कुलदीप सिंह ने कहा कि मैं तुम्हें 20,000 रुपए में खरीद कर लाया हूं। सोमवार को अरुणा को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी), निर्मल छाया के समक्ष पेश किया गया। 

  

सीडब्ल्यूसी ने अरुणा के प्रति मालिक के अमानवीय व्यवहार और प्लेसमेंट एंबेसी द्वारा उसके बेचे जाने की तथ्यों की जांच और कानूनी करवाई करने के आदेश दे दिए हैं। मामले की अगली सुनवाई के लिए तिलक नगर पुलिस थाने के एसएचओ को 1 अक्टूबर तक समय दिया है। 
Source: Dainik BHaskar

अब मोबाइल से बात करना भी हुआ महंगा

Friday, 21 September 2012 0 comments


अब मोबाइल से बात करना भी हुआ महंगानई दिल्‍ली. सरकार के फैसलों से बढ़ रही महंगाई के बोझ तले दबी जनता पर अब एक और मार पड़ी है। खाने-पीने के सामान, सब्‍जी, दूध, डीजल, एलपीजी के बाद अब मोबाइल से बात करना भी महंगा हो गया है। देश में मोबाइल सेवा देने वाली तीसरी सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस कम्‍यूनिकेशंस ने कॉल दरों में 25 फीसदी का इजाफा कर दिया है। अब अन्‍य कंपनियां भी इसी तरह की तैयारी में हैं। गौरतलब है कि एक ओर जहां मोबाइल के कॉल रेट महंगे हो रहे हैं वहीं बाजार में सस्‍ती कारें लॉन्‍च करने की होड़ है।
रिलायंस का यह फैसला
चार सर्विस जोन में तत्‍काल प्रभाव से लागू हो गया है। बाकी अन्‍य जोन में भी तीस दिनों के भीतर ही यह बढ़ोतरी लागू हो जाएगी। कंपनी के इस फैसले से इसके शेयर दो महीने के सबसे उच्‍चतम स्‍तर पर पहुंए गए हैं। रिलायंस कम्‍युनिकेशन ने शुक्रवार को बयान जारी कर कहा कि कंपनी ने बेस कॉल प्राइस 1.2 पैसे से बढ़ाकर 1.5 प्रति सेकेंड कर दिया है।  कंपनी ने बढ़ती कीमतों और कम होते कम्‍पीटिशन का हवाला देते हुए कॉल दरें बढ़ाने का फैसला किया है।
रिलायंस के इस कदम के बाद अन्‍य मोबाइल कंपनियों द्वारा कॉल दरें बढ़ाए जाने की अटकलों के बीच मुख्‍य प्रतिद्वंद्वी एयरटेल के शेयरों में 3.5 फीसदी और आइडिया के शेयरों में 1.7 फीसदी का उछाल आया है। आइडिया ने पहले ही छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में अपनी दरों में 15 से 20 फीसदी तक इजाफा कर ग्राहकों की जेब हल्की करने का काम शुरू कर दिया है। जानकारों का कहना है कि इस बढ़ोत्‍तरी से मोबाइल जगत पर भारी असर पड़ सकता है। रिलायंस के इस ऐलान का असर सबसे पहले नए ग्राहकों पर पड़ेगा। जो ग्राहक पहले से ही किसी स्‍पेशल टैरिफ लिए हुए हैं, उनके प्लान खत्म होने के बाद उन पर नई दरें लागू हो जाएंगी। 
Source: Dainik Bhaskar

अकेली नौकरानी को देख डोला मन, ज्योतिषी बन गया दुष्कर्मी

Thursday, 20 September 2012 0 comments


नई दिल्ली। दक्षिण दिल्ली के नेब सराय थाने में एक महिला ने ज्योतिषी पर दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है।



पुलिस को दी गई शिकायत में महिला ने बताया है कि वह देवली निवासी सियाराम दुबे हस्तरेखा ज्योतिषी का काम करता है। वह सियाराम दुबे के घर में पिछले छह महीने से साफ सफाई का काम करती है। गुरुवार सुबह वह सियाराम के दफ्तर में सफाई कर रही थी।



इसी दौरान सियाराम ने उसे अकेला पाकर उससे दुष्कर्म किया। घटना के बाद पीड़िता ने घर जाकर आपबीती अपने पति को बताई। जिसके बाद पीड़ित महिला ने नेब सराय पुलिस स्टेशन में सियाराम के खिलाफ मामला दर्ज करा दिया। घटना के बाद से सियाराम फरार है।
Source: Dainik Bhaskar

एकतरफा प्यार में पड़ोसियों पर चली गोलियां, डॉक्टर को उतारा मौत के घाट

0 comments


एकतरफा प्यार में पड़ोसियों पर चली गोलियां, डॉक्टर को उतारा मौत के घाट
नई दिल्ली। एकतरफा प्यार में पागल युवक धर्मेद्र कुमार टंडन ने मंगलवार देर रात सर गंगाराम अस्पताल के सीनियर कार्डियोलॉजिस्ट डॉ. संजीव धवन की गोली मारकर हत्या कर दी। 

  
डॉक्टर के घर काम करने वाली नौकरानी से आरोपी एकतरफा प्यार करता था। इससे पहले प्रेमिका की तलाश में आरोपी ने डॉक्टर के घर के बाहर खूब हंगामा किया और उनके पड़ोसी पर गोलियां भी चलाईं। गोली की आवाज सुनकर जब डॉ. धवन घर से बाहर निकले तो उसने गोली मारकर उनकी हत्या कर दी। 

  
कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को करोलबाल मेट्रो स्टेशन के पास से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी सेना में काम कर चुका है। उधर, पोस्टमार्टम के बाद बुधवार शाम डॉक्टर के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

  
मृतक डॉक्टर संजीव धवन (51) पत्नी ज्योति, दो बच्चों के साथ न्यू राजेंद्र नगर में मकान संख्या 49/50 में रहते थे। वह 20 साल से सर गंगाराम अस्पताल में प्रैक्टिस कर रहे थे।

  
नौकरानी को साथ भेजने के लिए तैयार थे डॉ. धवन

  
पुलिस के मुताबिक मंगलवार रात करीब 10 बजे डॉ. धवन के घर आरोपी ने फोन किया। फोन कर उसने उनसे गाली गलौच की और नौकरानी को उसके हवाले करने के लिए धमकाया। महज 25 दिन पहले ही काम पर रखी गई इस नौकरानी के लिए वह कोई हो हल्ला नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने धर्मेंद्र को सुबह उसे ले जाने को कहा। 

  
लेकिन देर रात नशे की हालत में आए आरोपी ने छाती में गोली दागकर उनकी हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक धर्मेंद्र गुड़गांव से एक ऑटो में डॉक्टर के घर आया। न्यू राजेंद्र नगर स्थित तीन मंजिला इमारत के पहले दो तल डॉक्टर के हैं, जबकि तीसरी मंजिल पर डॉक्टर के टैक्स असिस्टेंट तरुण कालरा रहते हैं। 

  
धर्मेंद्र रात करीब सवा तीन बजे मकान की तीसरी मंजिल पर चढ़ गया। उसने तरुण को उठाया और नौकरानी को उनके हवाले करने को कहा। तरुण ने उन्हें बताया कि वह निचली मंजिल पर डॉ. धवन के घर काम करती है, लेकिन इसके बावजूद वह नहीं माना। 
Source: Dainik Bhaskar

रफ़्तार 24 न्यूज़