Showing posts with label Jaipur. Show all posts
Showing posts with label Jaipur. Show all posts

लोग करते रहे विरोध, होता रहा अश्लील डांस और गंदी कॉमेडी!

Wednesday, 21 November 2012 0 comments


जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में लॉ कॉलेज मार्निंग के छात्रसंघ अध्यक्ष के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जाते ही मंच पर अश्लील डांस शुरू हो गया। गहलोत के सामने तो लोक नृत्य व गायन आदि होता रहा। उनके जाते ही प्रोफेशनल डांसर स्टेज पर आ गई और बहुत ही कम कपड़ों में अश्लील नृत्य करने लगीं। इसे देखकर वहां मौजूद शिक्षकों और गर्ल्स ने आपत्ति भी जताई लेकिन फिर भी छात्रसंघ के अधिकारियों ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की।
 
केवल अश्लील डांस ही नहीं अश्लील कॉमेडी भी

इस कार्यक्रम में केवल अश्लील डांस ही नहीं हुआ अश्लील कॉमेडी भी की गई। कॉमेडियन रामधन गुर्जर को भी कार्यक्रम में बुलाया गया और वह मंच से ही अश्लील चुटकुले सुनाता रहा। कार्यक्रम में काफी संख्या में लड़कियां भी मौजूद थीं जो खुद को काफी असहज महसूस कर रही थीं।


फोटोज में देखिये अश्लीलता भरा डांस 
































Source: Bhaskar

जयपुर के होटल में गैंगरेप

Monday, 19 November 2012 0 comments


 

जयपुर। शास्त्री नगर थाना इलाके में एक युवती का अपहरण करने के बाद होटल में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना के संबंध में पीडिता की ओर से चार युवकों को नामजद करते हुए मामला दर्ज कराया गया है। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया और शेष्ा की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार शास्त्री नगर थाना इलाकानिवासी 18 वष्ाीüय एक युवती ने बीते दिन दोपहर को थाने पहुंच कर पुलिस को सूचना दी कि वह अपने घर से मोबाइल ठीक कराने के लिए दुकान पर जा रही थी,इसी दौरान रास्ते में उसे परिचित युवक मोन्टू ने रोक लिया और बहला फुसला कर अपने साथ बाइक पर ब्ौठा लिया और बनीपार्क स्थित एक होटल में ले गया। 

यहां मोन्टू ने युवती से दुष्कर्म किया, इसके बाद उसके साथी मुकेश,लाला व मक्खन नाम के युवक भी होटल आए और युवती के साथ मारपीट करते हुए बारी-बारी से दुष्कर्म किया। 

इसके बाद पीडिता युवकों के चंगुल से छूट कर शास्त्री नगर थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए होटल के सीसीटीवी कैमरों के जरिए होटल में आए युवकों के बारे में जानकारी जुटाई और स्थानीय इलाके में दबिश दी। 

इस दौरान पुलिस ने एक आरोपी युवक को गिरफ्तार भी कर लिया। देर रात पुलिस की ओर से शेष्ा आरोपियों को पकड़ने के लिए उनके ठिकानों पर दबिशे दीं,लेकिन युवकों का कोई सुराग नहीं लग सका। थाना प्रभारी नाथूलाल ने बताया कि पीडिता का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों को पकड़ने के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। Source-patrika

नंबर के बदले स्टूडेंट से मांगी अस्मत!

Monday, 5 November 2012 0 comments

जयपुर। जयपुर में एक कॉलेज स्टूडेंट को एग्जाम में पास करने के बदले अस्मत मांगने का मामला सामने आया है। पीडिता दिल्ली रोड स्थित एक निजी मेडिकल कॉलेज की छात्रा है। मामले में कॉलेज के डायरेक्टर को आरोपी बनाया गया है। राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष लाड कुमारी जैन ने शिकायत मिलने के बाद प्राथमिक जांच के लिए आवश्यक निर्देश दे दिए हैं। जांच का जिम्मा आयोग के रजिस्ट्रार को सौंपा गया है। छात्रा को बयान दर्ज कराने के लिए आयोग बुलाया गया है ताकि जांच को आगे बढ़ाया जा सके।

मोबाइल पर की जाती थी अश्लील बातें

पीडिता ने कॉलेज के डायरेक्टर पर पास करने की ऎवज में अस्मत मांगने का आरोप लगाया है। पीडिता का आरोप है कि अक्सर उससे दुर्व्यवहार किया जाता था और जानबूझकर फेल करने की धमकी देते हुए मोबाइल पर आपत्तिजनक बातें की जाती थी। सूत्रों के मुताबिक,महिला आयोग को भेजी शिकायत में कहा गया है कि विश्वविद्यालय प्रशासन मेडिकल छात्राओं को जानबूझकर फेल कर रहा है। इस वजह से छात्राएं भारी मानसिक दवाब में हैं। इसी का लाभ उठा कर कइयों के साथ दुर्व्यवहार और शोष्ाण किया जा रहा है। छात्राओं को मोबाइल पर धमकाने के साथ ब्लैंक कॉल्स भी किए जा रहे हैं।

बयान के बाद होगी आगे की कार्रवाई

यह सही है कि लड़की ने शिकायत दी है। मामले को प्राथमिक तौर पर जांचने के लिए आयोग के रजिस्ट्रार को कहा गया है। जल्द ही लड़की को बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया जाएगा। इसी के बाद कार्रवाई को आगे बढ़ाया जाएगा। 
डॉ लाडकुमारी जैन, अध्यक्ष राज्य महिला आयोग

कमलेश अग्रवाल 

Source:patrika

जयपुर में सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

0 comments

 जयपुर। जयपुर के विद्याधर नगर थाना इलाके में सोमवार को सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ। ब्यूटी पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। विद्याधर नगर थाना पुलिस की कार्रवाई में 4 लड़कियों,2 ग्राहक और पार्लर संचालक सहित 7 लोंगों को गिरफ्तार किया गया है। 

फिलहाल गिरफ्तार पार्लर संचालक से पूछताछ की जा रही है पुलिस के अनुसार कई दिनों से यहां सेन्ट्रल स्पाईन स्थित एक ब्यूटी पार्लर में देह कारोबार की शिकायतें मिली रही थी। पुलिस जांच में पार्लर की आड़ में वेश्यावृति के धंधे के संकेत मिले। 

पुलिस ने पार्लर संचालक धीरज मीणा को रंगे हाथ पकड़ने के लिए पुलिस टीम गठित कर सोमवार को छापेमारी की कारवाई की। पुलिस अधिकारी रामप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्रवाई में 4 लड़कियों सहित 7 जनों गिरफ्तार किया गया है। इनमें सुमन सोनी,अंजली,किरण,सुनिता और संचालक धीरज भी शामिल है। 

Source-patrika

एटीएम में आग,20 लाख खाक

Saturday, 3 November 2012 0 comments


सिरोही/जयपुर। एटीएम में आगजनी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही। जयपुर में एसबीआई के एटीएम में आग के दो दिन बाद ही आबूरोड के रेलवे स्टेशन स्थित एसबीआई के ही एक और एटीएम जलकर खाक हो गया। शनिवार तड़के करीब साढ़े तीन बजे शॉर्ट सर्किट के बाद आग लग गई। बैंक अधिकारियों के मुताबिक एटीएम में करीब 20 लाख रूपए भरे हुए थे। जो जलकर खाक हो गए।

अधिकारियों के अनुासर आग लगने के विशेष तकनीकी कारणों का पता नहीं लग पाया है,लेकिन प्राथमिक रूप से शॉर्ट सर्किट ही माना जा रहा है। एटीएम में भरी लाखों की राशि नष्ट हो गई है। एटीएम के लॉक को खोलने व तकनीकी जांच के लिए मुबई से विशेषज्ञ टीम को बुलाया गया है। 

Source-patrika

जेसी बोस कांड: दोषियों को 10 साल की सजा

Friday, 26 October 2012 0 comments


 

जयपुर। राजस्थान के बहुचर्चित जेसी बोस होस्टल गैंग रेप मामले में कोर्ट ने अहम फैसला सुनाया है। जिला एवं सत्र न्यायालय क्रम-एक जयपुर महानगर (फास्ट-ट्रेक) ने 8 आरोपियों को सामूहिक बलात्कार के मामले में दोषी करार देते हुए 10 साल की सजा सुनाई है। 


भारत भूषण मामले में आरोपी बरी

हालांकि भारत भूषण बनाम सरकार मामले में आरोपियों को बरी कर दिया है। पीडिता ने आरोप लगाया था कि उसका सात साल से यौन शोषण हो रहा था। इस मामले में साक्ष्य नहीं मिलने के कारण आरोपियों को बरी कर दिया गया। 

15 साल का इंतजार हुआ खत्म

इस फैसले के लिए पीडिता को 15 साल से अधिक समय का इंतजार करना पड़ा है। 5 सितंबर,1997 को राजस्थान यूनिवर्सिटी के जेसी बोस होस्टल के करीब आधा दर्जन छात्रों ने 25 वर्षीय युवती से गैंग रेप किया था। 

यह हुआ था 15 साल पहले

राजस्थान यूनिवर्सिटी के सामने गोपालपुरा मोड़ के नजदीक एक युवती बस का इंतजार कर रही थी। तभी यूनिवर्सिटी के जेसी बोस हॉस्टल का एक लड़का संदीप दहिया मोटरसाइकिल से वहां पहुंचता है और युवती को बहलाकर हॉस्टल ले जाता है। वहां कमरे में संदीप युवती से रेप करता है और फिर उसके अन्य 5 साथी भी दुष्कर्म करते हैं। 

धमकी देकर भगाया

गैंग रेप के बाद पीडिता को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया जाता है। पीडिता जख्मी हालत में गांधी नगर पुलिस स्टेशन पहुंचती है और संदीप दहिया सहित अन्य छात्रों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाती है। 

गैंग रेप से पहले भी यौन शोषण

गांधी नगर थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में पीडिता ने गैंग रेप से पहले भी यौन शोषण की बात कही। पीडिता के अनुसार हॉस्टल में ले जाने वाले आरोपी संदीप और उसकी साथी गैंग रेप से पहले भी उसके साथ ज्यादती करते रहे हैं। पुलिस को दिए बयानों में युवती ने आरोप लगाया था कि आरोपी सात साल से उससे ज्यादती कर रहे थे।  Source:patrika

फेसबुक पर अपलोड की देवी देवताओं की आपत्तिजनक फोटो, गरमाया माहौल

Sunday, 21 October 2012 0 comments


पाली.रायपुर में 16 वर्षीय एक युवक की हरकत से शनिवार दिन में एक बारगी माहौल गरमा गया। लेकिन कस्बे के प्रबुद्ध लोगों और पुलिस की तत्परता से मामला समझाइश के बाद शांत हो गया। युवक ने देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर अपलोड कर दी।

हालांकि बाद में युवक के पिता और युवक ने माफी मांगी और वह फोटो फेसबुक से हटा दी गई। इस बारे में युवक और परिजनों की ओर से लिखित में माफीनामा दिया है। पुलिस ने संपूर्ण घटनाक्रम को लेकर रपट डाली है।
घटनाक्रम के अनुसार रायपुर के एक नाबालिग लड़के ने देवी-देवताओं की आपत्तिजनक फोटो अपनी फेसबुक आईडी से अपलोड की। जिसे देख लोगों में रोष व्याप्त हो गया। स्थानीय लोगों ने उस युवक की पहचान कर ली। लड़के की इस हरकत से गुस्साई लोगों की भीड़ एक जगह जमा हो गई।
सूचना पाकर रायपुर पुलिस दल भी मौके पर पहुंचा। पुलिस ने कस्बे के प्रबुद्ध लोगों को बुलाकर बैठक ली और आरोपी नाबालिग को पकड़ कर थाने लाई। बाद में उस लड़के के परिजन भी थाने पहुंचे।
उन्होंने पूरे प्रकरण से अनभिज्ञता जताई। साथ ही लिखित में माफीनामा दिया। प्रबुद्ध लोगों ने भी मामले में समझाइश कर लोगों को शांत किया।
उधर, लोगों में रोष व्याप्त होते ही उस आरोपी लड़के ने फेसबुक से आपत्तिजनक फोटो भी डिलीट कर दिया। देर शाम को पुलिस ने प्रबुद्ध लोगों के आग्रह पर आरोपी लड़के को छोड़ दिया।Source: dainikbhaskar

नशीला कोल्ड ड्रिंक पिलाकर खेलता रहा छात्रा के जिस्म से, अब पहुंचेगा सलाखों के पीछे !

Monday, 15 October 2012 0 comments


जयपुर. दसवीं कक्षा की छात्रा को नशीला पेय पिलाकर ज्यादती करने और क्लिपिंग बनाकर ब्लैकमेल करने के आरोपी सिविल इंजीनियर को मानसरोवर पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार राजकुमार चौधरी उर्फ राज (22) नवलगढ़ झुंझुनूं का रहने वाला है।



यहां मानसरोवर में रहता है। छात्रा आरोपी युवक के घर के पास ही फ्लैट में परिवार सहित रहती है।
कुछ माह पहले आरोपी ने छात्रा से जान पहचान बढ़ाई और घर पर अकेली देख उसके लिए कोल्ड ड्रिंक पिलाने ले गया। छात्रा कोल्ड ड्रिंक पीकर अचेत हो गई। उसने क्लिपिंग बनाकर उससे दुष्कर्म किया। दो दिन पहले छात्रा ने परिजनों को घटना बताई, तब केस दर्ज कराया।


दो दिन बाद भी हमलावर नहीं पकड़ाया

जयपुरत्न रामगंज इलाके में कुछ युवकों ने एक युवक पर चाकू व सरियों से हमला कर दिया। गंभीर हालत में युवक को एसएमएस अस्पताल में भर्ती करवाया है। उसके पर्चा बयान पर रामगंज पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य आपराधिक धाराओं में केस दर्ज किया है। घटना के दो दिन बाद भी हमलावर गिरफ्तार नहीं हो सके है। मामले की जांच थानाप्रभारी नरेंद्र कुमार शर्मा को सौंपी गई है। 



रिपोर्ट के अनुसार चीते वालों का मोहल्ला, जगन्नाथ शाह का रास्ता निवासी शकील खां (28) का करीब एक सप्ताह पहले चौधरी कॉलोनी, गलता गेट निवासी असरार से झगड़ा हो गया था। इसके बाद असरार का भाई इमरान, फिरोज कोटा वाला, वसीम व सलीम बुधवार रात को शकील के घर पहुंचे। उन्होंने शकील को बहाना कर घर के बाहर बुलाया। फिर चाकू व सरियों से उस पर हमला कर दिया। जिसमें शकील के सिर, बायीं बगल में चाकू से गंभीर चोटें आई। शोर सुनकर दौड़कर आए परिजनों व पड़ौसियों ने शकील को छुड़ाया। फिर उसे अस्पताल पहुंचाया।
चचेरे भाई को गोली मारने वाला गिरफ्तार
मुहाना पुलिस ने चचेरे भाई को गोली मारकर फरार हुए दो युवकों में से एक को मुरैना से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस उसे शुक्रवार को जयपुर ले आई। दूसरे साथी की तलाश जारी है। गिरफ्तार विजय सिंह जाटव (24) सबलगढ़-मुरैना मध्यप्रदेश का रहने वाला है। विजय ने साथी मनोज के साथ मिलकर गत शनिवार को मदाऊ संस्कृत कॉलेज के पास अपने चचेरे भाई रामसिंह पर गोली चला दी थी। विजय पर आरोप था कि उसने रामसिंह का एटीएम कार्ड चुराकर 10 हजार रु. निकाले थे। एटीएम से रुपए निकालने से पहले भी विजय ने रामसिंह से 10 हजार रुपए उधार ले रखे थे। गोली मनोज ने चलाई थी। Source: Dainik Bhaskar

जयपुर में अश्लील वीडियो बनाकर किया रेप

0 comments


 

जयपुर। आमेर थाना इलाके में राजकीय सैकंडरी स्कूल पिली की तलाई में अध्ययनरत एक स्कूली छात्रा को प्रेमजाल में फंसाकर एक व्यक्ति ने अश्लील क्लिपिंग बना ली और 2007 से देह शोषण करता रहा। छात्रा ने सात माह का गर्भधारण होने के पश्चात परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद न्यायालय अपर मुख्य महानगर मजिस्ट्रेट क्र.सं. 10 जयपुर महानगर जयपुर के जरीये इस्तगासा पेश किया गया। इसके बाद आमेर थाने में अभियुक्त के विरूद्ध मुकदमा दर्ज किया गया। 


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रवण मीणा निवासी मालाखेड़ा अलवर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी व्यक्ति ने छात्रा को स्वयं को कनिष्ठ अभियंता के रूप में विद्युत विभाग में काम करना बता रखा था। जबकि वह विद्युत विभाग में हेल्पर के पद पर कार्यरत था। पुलिस ने बताया कि थाना इलाके के वैद्य नगर में रहने वाली किशोरी अध्ययन के लिए पिली की तलाई सैकंडरी विद्यालय में जाया करती थी।

छात्रा के मकान के पास ही शैतान सिंह के मकान पर अभियुक्त का आना-जाना था। आरोपी छात्रा के छोटे भाई बहनों की अनुपस्थिति में छात्रा को अपनी मामी को उस ननिहाल पक्ष का बताकर दोस्ती गांठकर अनुचित फायदा उठाने लग गया। इसी रिश्तेदारी का फायदा उठाकर रोज छात्रा के घर आना-जाना शुरू हो गया व 2007 मार्च में अभियुक्त ने अपने मोबाइल में फोटो खींचकर भाई बहनों के अनुपस्थिति में छेड़छाड़ के साथ ही बलात्कार किया। 

इससे छात्रा को गर्भ ठहर गया। छात्रा ने जब इस बाबत आरोपी को बताया तो वह शादी करने की झूठी दिलासा देता रहा। जबकि अभियुक्त के ज्येष्ठ भाई की मौत के बाद भाभी से शादी कर ली। इसके अलावा आरोपी ने अन्य दूसरी शादी भी कर ली। इससे आरोपी के तीन बच्चे हैं। आमेर थानाधिकारी गौरीशंकर ने बताया पुलिस ने शुक्रवार देर रात अभियुक्त को गिरफ्तार कर शनिवार दोपहर बाद न्यायालय में पेश किया। यहां आरोपी को जेल भेज दिया गया। Source: Patrika

एमएमएस की आड़ में 4 महीने रेप!

Saturday, 13 October 2012 0 comments


 

जयपुर। अश्लील एमएमएस की आड़ में एक सिविल इंजीनियर के 10वीं क्लास की स्टूडेंट से जयपुर में 4 महीने तक रेप करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शुक्रवार शाम को मानसरोवर थाना पुलिस ने आरोपी इंजीनियर को गिरफ्तार कर पूछताछ शुरू कर दी है। 

अश्लील एमएमएस के डर से सहमे पीडिता के परिवार की ओर से पुलिस में दर्ज रिपोर्ट के बाद यह मामला सामने आया। लड़की के घरवालों ने आरोपी नवलगढ़(झुन्झुनूं) मूल के राजकुमार चौधरी के खिलाफ रिपोर्ट में अश्लील क्लिपिंग बनाने का भी आरोप लगाया है। गिरफ्तार राजकुमार उर्फ राज यहां नारायण विहार स्थित बालाजी अपार्टमेंट में रहता है।

यह है मामला

पुलिस के अनुसार आरोपी राजकुमार मूलत: झुंझुनूं का रहने वाला है और शादीशुदा है। जयपुर में उसने मानसरोवर क्षेत्र में रहने वाली दसवीं की स्टूडेंट को प्रेमजाल में फंसाने के बाद उसे नशीली गोलियां खिला अश्लील क्लिपिंग बना ली। इस एमएमएस के जरिए बदनाम करने की धमकी देकर राजकुमार 17 जून से 6 अक्टूबर तक करीब 4 महीने लड़की के साथ दुष्कर्म करता रहा। Source: patrika

..आखिर ऐसा क्या हुआ कि लाश को देखकर डॉक्टर भी भाग छूटा !

0 comments





जयपुर. बामनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के मुर्दाघर में शुक्रवार सुबह उस समय विचित्र स्थिति पैदा हो गई जब पोस्टमार्टम करने आया डॉक्टर बालक के शव की वीभत्स हालत देखकर भाग छूटा।
बाद में मीणा कोलेता चिकित्सालय से डॉक्टर बुलवाकर पोस्टमार्टम करवाया गया। थानाधिकारी सुरेश डाबरिया के अनुसार 7 अक्टूबर को रिवाली निवासी भरतलाल बैरवा का 8 वर्षीय पुत्र गोलू लापता हो गया था। काफी तलाश के बाद भी जब गोलू का कोई सुराग नहीं लगा तो परिजनों ने बामनवास थाने पर उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। गुरुवार को कुछ बच्चे गांव के बाहर कुएं के आसपास खेल रहे थे। इस दौरान उन्हें बदबू का अहसास हुआ तो उन्होंने कुएं में देखा। कुएं में बालक का शव तैरता देख उन्होंने इस बारे में ग्रामीणों को बताया। जब ग्रामीण मौके पर पहुंचे तो सूचना सही होने पर उन्होंने इस बारे में पुलिस को बताया। इस पर थानाधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से बालक के शव को कुएं से निकलवाकर बामनवास स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुंचाया।



रात होने के कारण गुरुवार को पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका। हाथ-पांव फूले शुक्रवार सुबह शव के पोस्टमार्टम के लिए बामनवास सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के डॉक्टर दिनेश गुप्ता को नियुक्त किया था। डॉ. गुप्ता पोस्टमार्टम के लिए आए लेकिन शव की वीभत्स हालत देखकर उनके हाथ पांव फूल गए और वे उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर अस्पताल से भाग छूटे।



डॉक्टर के भागने के बारे में चिकित्सालय कर्मियों ने ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. नंदकिशोर मीणा को सूचित किया। डॉ. मीणा ने मौके पर पहुंचकर मीणा कोलेता से डॉ. रमेश मीणा व डॉ. महेश गुप्ता का बोर्ड गठित कर पोस्टमार्टम कराया और शव परिजनों को सुपुर्द किया।



ब्लॉक सीएमएचओ डॉ. एन.के. मीणा का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम करने की बजाय डॉक्टर का हस्ताक्षर कर भाग जाना गंभीर मामला है। इस बारे में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है।
Source: dainik bhaskar

ऐसा क्या हुआ कि इज्जत के लिए सड़क पर उतरना पड़ा इन लड़कियों को

Friday, 5 October 2012 0 comments


ऐसा क्या हुआ कि इज्जत के लिए सड़क पर उतरना पड़ा इन लड़कियों कोसवाईमाधोपुर/जयपुर. वनस्थली विद्यापीठ की छात्राओं ने  दो छात्राओं से ज्यादती का आरोप लगाते हुए गुरुवार शाम को हंगामा किया। आक्रोशित छात्राएं मुख्य द्वार तक आ गईं। 


विद्यापीठ प्रशासन ने जब दरवाजा बंद कर दिया तो छात्राओं ने पास ही स्थित हॉल के शीशे तोड़ दिए और प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।















सूचना पर टोंक एसपी एस. परिमाला, कलेक्टर मुक्तानंद अग्रवाल मौके पर पहुंचे, लेकिन देर रात तक यह पता नहीं चल सका कि ज्यादती किन छात्राओं से हुई और वे कहां हैं।















विद्यापीठ के कुलपति प्रो. आदित्य शास्त्री ने किसी तरह की घटना से इनकार किया और इसे केवल बेबुनियाद बताया है। देर रात तक छात्राओं का विरोध जारी था।
विद्यापीठ की छात्राएं गुरुवार दोपहर बाद से ही आक्रोशित हो गईं। पहले हॉस्टल में विरोध किया और इसके बाद मुख्यद्वार पर आ गई। छात्राएं जब मीडियाकर्मियों से बात करने लगीं तो विद्यापीठ के गार्डों ने मीडिया से बदसलूकी की।
बाद में पुलिस प्रशासन ने छात्राओं की बात मीडिया से कराई। छात्राओं ने आरोप लगाया है कि विद्यापीठ की दो छात्राओं से ज्यादती हुई है।
















ये लिखकर दिया मीडिया को: छात्रा अंशिका, शुचि, ऋतु, पूनम, कविता, सोनिया, पूजा, रुचिका, वैशाली और दिव्या ने मीडिया को लिखकर दिया है कि वनस्थली यूनिवर्सिटी की दो लड़कियों से ज्यादती हुई है। उनमें से एक गैंग रेप की शिकार हुई है, जो कि 11वीं कक्षा में पढ़ती है।
















जब हमने इसके लिए आवाज उठाई तो यहां के कुलपति ने लड़की को करेक्टरलैस बता दिया और बात करने से मना करते हुए बोले कि मैं यहां था ही नहीं।  कई हॉस्टल की लड़कियों को मीटिंग में आने भी नहीं दिया। हॉस्टल पर ताले लगा दिए। एक लड़की को यूनिवर्सिटी से निकाल दिया गया।
मामला बेबुनियाद है : वीसी















मामला पूरी तरह से बेबुनियाद है। हादसा कब हुआ। किनके साथ हुआ, यह किसी को भी पता नहीं। पुलिस अधिकारियों ने विरोध कर रही छात्राओं से दोनों छात्राओं के बारे में पूछा लेकिन किसी ने कुछ नहीं बताया। मैं तो विदेश से बुधवार शाम को ही लौटा हूं।
-प्रो. आदित्य शास्त्री, कुलपति वनस्थली विद्यापीठ 
जांच कर रहे हैं : आईजी
हम जांच कर रहे हैं। जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। 
-अनिल पालीवाल, अजमेर रेंज आईजी Source: Dainik Bhaskar

पिता की मौत के बाद इस बेटी ने ली बेटों वाली जिम्मेदारी

Wednesday, 3 October 2012 0 comments

मानसरोवर में किसान धर्मकांटा स्थित गणोश नगर -बी में पिता की मौत के बाद बुधवार को बड़ी बेटी श्रुति शर्मा के सिर पर पगड़ी बांधी गई। श्रुति के पिता केदारनाथ की 22 सितंबर को हृदय गति रुकने से मौत हो गई थी। केदारनाथ के दो बेटियां हैं। 

छोटी बेटी प्रियंका पढ़ाई कर रही है। बड़ी बेटी श्रुति एमबीए कर रही है। पगड़ी रस्म नरेशजी महाराज, के.एल सैनी एवं समस्त परिवारजनों की मौजूदगी में हुई। परिजनों के मुताबिक दोनों बेटियों को शुरू से बेटों की तरह ही पाला और पढ़ाया गया। अब वे परिवार की जिम्मेदारी संभालने में सक्षम हैं।
Source: Dainik Bhaskar

मासूम को मारने की धमकी देकर किया दुष्कर्म, अब चढ़ा पुलिस के हत्थे

Saturday, 29 September 2012 0 comments


जयपुर. नाहरगढ़ इलाके में करीब छह माह पहले एक महिला से दुष्कर्म कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी राजू मुल्ला उर्फ अब्दुल फरा पश्चिम बंगाल का रहने वाला हैं। वह पिछले काफी अरसे से यहीं रहता है। जयलाल मुंशी का रास्ता में संतोषी माता मंदिर के समीप रहने वाली एक महिला ने आरोप लगाया था कि 25 जून को राजू उसे कमरे में अकेला पाकर अंदर घुस गया। उसने छोटे बच्चे को मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद केस दर्ज होने पर वह भाग निकला।
Source: Dainik Bhaskar

पहले शादी की फिर किया रेप, छोटा भाई भी बना हिस्सेदार

Thursday, 27 September 2012 0 comments


जयपुर।मोबाइल की दुकान करने वाला एक युवक महारानी कॉलेज की छात्रा को अगवा कर सीकर और अलवर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी और उसका भाई छात्रा को सिंधी कैंप लेकर आया। इसी दौरान छात्रा दोनों भाइयों के चंगुल से छूट कर घर आई और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

युवती की रिपोर्ट पर लालकोठी थाना पुलिस ने दोनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी विनोद जांगिड़ उर्फ बब्लू (22) तथा मनोज कुमार जांगिड़ (25) सीकर के पास स्थित दुगोली गांव के रहने वाले है। जयपुर में गुर्जर की थड़ी चंपा नगर में रहते हैं। छात्रा महारानी कॉलेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा है।

छात्रा ने लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया था कि वह 15 फरवरी को महारानी कॉलेज के सामने खड़ी थी। इस दौरान उसका पूर्व परिचित युवक विनोद जांगिड़ आया और घर छोडऩे की बात कहकर गाड़ी में बिठा कर ले गया। आरोपी उसे चंपा नगर स्थित घर ले गया। जहां से प्रताप नगर में आर्य मंदिर में ले गया और शादी कर ली। इसके बाद उसे घर छोड़ दिया।

22 अगस्त को आरोपी फिर आया और उसे गाड़ी में बिठाकर अलवर में रहने वाले उसके रिश्तेदार के घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद सीकर ले गया। पीडि़ता का आरोप है कि इस दौरान आरोपी विनोद का भाई मनोज कुमार भी आ गया। जिसने भी उसके साथ दुष्कर्म किया। 26 अगस्त को दोनों उसे सिंधी कैंप लेकर आए। जहां से वह भागकर अपने घर चली गई। इसके बाद लालकोठी थाने में मामला दर्ज कराया। जांच के बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
Source: Dainik BHaskar

पैन कार्ड बनवाना अब और भी आसान, तय समय पर पहुंच जाएगा घर!

0 comments

जयपुर.अब शहर के ई-मित्र कियोस्क पर पैन कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए आम लोगों को ई-मित्र काउंटर पर केवल 96 रुपए शुल्क के रूप में जमा कराने होंगे। इसके बाद उन्हें डाक या कोरियर से घर बैठे तय समय में पैन कार्ड भेज दिया जाएगा। इसके लिए आईटी विभाग व ई-मित्र सुविधा देने वाली एजेंसियों के बीच समझौता (एमओयू) हो गया है। शहर में यह सुविधा अक्टूबर के पहले सप्ताह तक शुरू हो जाएगी। साथ ही एक एजेंसी ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में स्थित ई-मित्र काउंटर पर पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर पैन कार्ड के लिए आवेदन लेना भी शुरू कर दिया है। 

गौरतलब है कि शहर में सभी इलाकों में ई-मित्र कियोस्क के 200 काउंटर है। ई-मित्र काउंटरों पर यह सुविधा शुरू होने के बाद लोगों को पैन कार्ड बनाने के लिए सीए और अन्य जगह चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।

कार्ड बनवाने के लिए यह करना है

ई-मित्र सुविधा देने वाली कंपनी अक्ष ऑप्टी फाइबर लिमिटेड के प्रोजेक्ट मैनेजर लोकेश खंडेलवाल ने बताया कि फिलहाल हमने पायलट प्रोजेक्ट के बतौर पुलिस कमिश्नर कार्यालय स्थित ई-मित्र काउंटर पर पैन कार्ड बनाने की सुविधा शुरू कर दी है। आम आदमी को कियोस्क से फॉर्म लेकर भरना होगा। इसके साथ ही अपने दस्तावेज व फोटो देनी होगी। इसके बाद कियोस्क 96 रुपए की रसीद काट देगा। इसके बाद ऑनलाइन फॉर्म भर देंगे। यह ऑनलाइन फॉर्म पैन कार्ड बनाने वाली यूटीआई कंपनी को भेज दिया जाएगा। वहां से पैन कार्ड बन कर तय समय में लोगों के घर तक पहुंचा दिया जाएगा।

काउंटरों पर अब तक मिल रही थीं ये सुविधाएं

ई-मित्र काउंटरों पर पहले से टेलीफोन, पानी, बिजली के बिल जमा हो रहे हैं। इसके साथ ही आरपीएससी परीक्षाओं के फॉर्म भी ऑनलाइन भरने के साथ ही फीस जमा कराने की सुविधा भी है। इसके अलावा जिला प्रशासन ने लोगों को सुविधा देते हुए पिछले दिनों से डिजिटल हस्ताक्षर से मूल निवास, जाति प्रमाण, हैसियत प्रमाण पत्र बनाने का काम भी शुरू करवा दिया है।

'पैन कार्ड बनाने के लिए कंपनी से एमओयू हो गया है। शहर में जल्दी ही ई-मित्र काउंटरों पर पैन कार्ड बनाने का काम शुरू हो जाएगा।'

आर.के. शर्मा, आईटी विभाग के संयुक्त निदेशक व ई-मित्र नोडल अधिकारी
Source: Dainik Bhaskar

रफ़्तार 24 न्यूज़