Showing posts with label Lucknow. Show all posts
Showing posts with label Lucknow. Show all posts

गर्लफ्रेंड के दहेज़ से बहन की शादी

Tuesday, 20 November 2012 0 comments

i next pic
Lucknow: पहले प्यार दिखाया फिर शादी का झांसा देकर girlfriend को लगा दी छह लाख रुपये की चपत, बहन की शादी में खर्च कर दिए रुपए, अपनी शादी के लिए फिर से की पैसों की demand, युवती की शिकायत पर हजरतगंज पुलिस ने trap लगाकर किया arrest

इश्‍क का झांसा देकर ठगा
इश्क का झांसा देकर युवकों के ठगे जाने के तो कई किस्से सामने आ चुके हैं, लेकिन यहां कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है. मोहब्बत का वास्ता और शादी का झांसा देकर जालसाज ने एक युवती से छह लाख रुपये ऐंठ लिये. युवती की शिकायत पर हजरतगंज पुलिस ने ट्रैप लगाकर जालसाज युवक को अरेस्ट कर लिया. कोतवाली में हुई पूछताछ में जो कहानी सामने आई उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गये. दरअसल, उस जालसाज ने प्रेमिका से वसूली गई रकम से अपनी बहन की शादी रचा दी लेकिन खुद शादी करने के लिये युवती से और रकम की डिमांड कर रहा था. पुलिस ने युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है.

दो बैंकों में जमा था शादी का पैसा
मडिय़ांव के केशव नगर की रहने वाली प्रिया मिश्रा (बदला नाम) के पिता डिफेंस में ऑफिसर थे. उन्होंने अपने जीवित रहते बेटी की शादी के लिये एसबीआई अलीगंज और एक्सिस बैंक में फिक्स डिपाजिट करा दी थी. 2004 में पिता का देहांत हो गया. 2007 में प्रिया ने हजरतगंज स्थित आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में टेलीकॉलर की नौकरी कर ली. इसी दौरान वहां काम करने वाले इंदिरानगर के इंसाफ नगर निवासी दीपक त्रिपाठी से उसका प्रेम संबंध हो गया. समय के साथ-साथ इश्क परवान चढऩे लगा. प्रिया के अनुसार इसी बीच दीपक को पता चला कि उसके पिता ने प्रिया के नाम से दो बैंकों में उसकी शादी के लिये फिक्स डिपाजिट करा रखा है. यह पता चलते ही दीपक ने प्रिया से शादी की इच्छा जता दी. देखने में हैंडसम दीपक का यह ऑफर उसे भी भा गया.

ऑफर के साथ ही एक लाख की मांग
प्रिया के मुताबिक, शादी का ऑफर करते ही दीपक ने उससे एक लाख रुपये की डिमांड कर दी. दीपक के प्यार में पागल प्रिया ने बिना अपनी मां को बताये अपनी एफडी तुड़ाकर उसे एक लाख रुपये सौंप दिये. एक बार कैश मिलने पर दीपक को बैंक में जमा शेष रकम भी अपनी नजर आने लगी. इसके बाद उसने थोड़ा थोड़ा करके दो लाख रुपये ऐंठ लिए. इश्क का नाटक करते और शादी का झांसा देते धीरे-धीरे तीन साल बीत गये और 2010 आ गया.
प्रिया ने शादी के लिये दीपक पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. पर, दीपक ने बहन की शादी में जरूरत बताकर उससे और रकम की डिमांड कर दी. प्रिया ने बताया कि इस बार उसने बिना शादी किए पैसे देने से इनकार कर दिया. इसपर उसने शादी के लिए एग्रीमेंट की बात की.

शादी के लिए किया एग्रीमेंट
जब प्रिया ने रकम देने से इनकार किया तो दीपक ने विश्वास जमाने के लिये 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर उससे शादी का एग्रीमेंट कर लिया. प्रिया का दीपक पर से विश्वास डिगने लगा था. इसी कारण उसने इस दिलचस्प एग्रीमेंट के सीरियल नंबर चार में एग्रीमेंट से मुकरने वाले पक्ष के खिलाफ दूसरे पक्ष की ओर से कानूनी कार्रवाई की शर्त लिख दी. इसके अलावा सीरियल नंबर पांच में यह भी लिखा गया कि जो पक्ष इस एग्रीमेंट को तोड़ेगा उसे दूसरे पक्ष को पांच लाख रुपये देने होंगे.

रचा दी बहन की शादी 
प्रिया ने बताया कि शादी के लिए एग्रीमेंट करने के बाद दीपक ने उससे चार लाख रुपये मांगे. उसने एफडी तुड़ाकर उसे यह रकम सौंप दी. दीपक ने इस रकम से अपनी बहन की धूमधाम से शादी कर दी. प्रिया ने बताया कि बहन की शादी में दीपक ने उसे भी बुलाया और वह इस मैरिज सेरेमनी में शामिल भी हुई. बहन की शादी के बाद फिर से प्रिया ने दीपक पर शादी के लिये दबाव बनाना शुरू किया. पर, दीपक उसे फिर से टालने लगा.

फिर मांगे पैसे
प्रिया ने बताया कि दीपक के लगातार टालमटोल को देख आखिरकार उसे ठगे जाने का अहसास हुआ और उसने नवंबर के पहले सप्ताह में दीपक को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी. मामला हाथ से निकलता देख दीपक ने प्रिया से शर्त रखी कि वह उसे पहले 25 हजार रुपये दे दे. जबकि कोर्ट मैरेज के वक्त उसे 50 हजार रुपये और चाहिये. दीपक की रुपयों की भूख न रुकती देख आखिरकार रविवार को प्रिया ने हजरतगंज पुलिस से मदद मांगी. पुलिस ने प्रिया से दीपक को कॉल करके 25 हजार रुपये देने के बुलाने को कहा. दीपक पैसे लेने के लिये पीएमजी ऑफिस के सामने पहुंचा और वहीं सादी वर्दी में खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया.

नशीला पदार्थ पिलाकर विदेशी युवती से गैग रेप

Wednesday, 31 October 2012 0 comments

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में भारतीय मूल की एक विदेशी युवती को बंधक बनाकर बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने मंगलवार को एक टैक्सी चालक को गिरफ्तार किया। राजू नाम के टैक्सी चालक को सहारनपुर जिले के देवबंद तहसील अंतर्गत तल्हे़डी बुजुर्ग गांव से गिरफ्तार किया गया। 

पीç़डत युवती को यहीं कैद रखकर राजू दो साथियों के साथ मिलकर उसका बलात्कार कर रहा था। युवती मंगलवार को किसी तरह कैद से निकलकर पुलिस के पास पहुंची और अपनी दास्तां सुनाई। लंदन के साउथेम्पटन में रहने वाली 21 साल की युवती ने पुलिस को बताया कि वह 10 अक्तूबर को लंदन से चली थी। मुम्बई होते हुए वह 15 अक्तूबर को दिल्ली पहुंची। 

वहां उसके टैक्सी चालक ने उसके खाने में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे बेहोश कर दिया और उसे तल्हे़डी बुजुर्ग गांव लाकर एक कमरे में बंद कर दिया। सहारनपुर के पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) अनिल मिश्रा ने मंगलवार को संवाददाताओं को बताया कि मुकदमा दर्ज करके पीç़डता का मेडिकल कराया जा रहा है। सभी तथ्यों की गहन छानबीन की जा रही है। उन्होंने कहा कि टैक्सी चालक राजू को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके साथियों की तलाश जारी है।
Source:khaskhabar

हैलमेट नहीं तो पेट्रोल नहीं, यूपी सरकार का आदेश

0 comments

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने बढ रही दुर्घटनाओं को रोकने का नया तरीका ढूंढ निकाला है। सरकार ने इसके लिए अनोखा फरमान जारी किया है। सरकार ने ऎसा फरमान जारी किया है जिससे लोगों को अब हेलमेट पहनकर निकलना जरूरी होगा।

यूपी सरकार ने पेट्रोलपंप के मालिकों से निर्देश दिया है कि जो भी दुपहिया वाहन चालक के पास हेलमेट नहीं मिले तो उसे पेट्रोल नहीं दिया जाए। परिवहन मंत्री राजा अरिदमन सिंह ने मंगलवार को सडक सुरक्षा के लिए बढाए गए कदम के तहत यह निर्देश जारी किया है।

साथ ही मंत्री ने परिवहन अधिकारियों व पुलिस को इस आदेश की पालना कराने को कहा गया है। इतना ही नहीं मंत्री ने परिजनों से भी कहा है कि वे अपने बच्चों को बिना हैलमेट वाहन नहीं चलाने दें।Source-khaskhabar

पढाई के दबाव में छात्रा ने लगा ली फांसी

Tuesday, 30 October 2012 0 comments


लखनऊ। आधुनिक युग में पढ़ाई का दबाव इस कदर बच्चों पर हावी है कि वह अपनी जान तक देने को तैयार हो जाते हैं। राजधानी के निगोहां इलाके में रहने वाले आनन्द कुमार पाण्डेय की बीस वर्षीय बेटी मंशा ने पढ़ाई के दबाव में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली। उधर महानगर में में एक कपड़ा व्यवसायी के घर काम करने वाली नौकरानी ने भी फांसी लगाकर अपनी जान दे दी।
महानगर के वायरलेस चौराहे के निकट स्थित मल्हार अपार्टमेंट में मयूर गर्ग रहते थे जिनके घर झारखण्ड की सुनीता(30) नौकरानी का काम करती थी। सुनीता के साथ ही उसके गांव की एक अन्य लड़की भी काम करती थी। सुनीता मयूर के घर में बने स्टोर रूम में रहती थी। बीती रात सुनीता ने स्टोर रूम में लगे पंखे में दुपट्टे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह सुनीता जब काफी देर स्टोर रूम से बाहर नहीं निकली तो स्टोर रूम का दरवाजा खटखटाया गया पर कोई जबाव नहीं मिला। मयूर ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्टोर रूम का दरवाजा तोड़ा तो देखा कि सुनीता का शव पंखे के सहारे लटक रहा था। छानबीन के बाद भी पुलिस को मौके से ऐसा कुछ भी बरामद नहीं हुआ जिससे यह पता चल सकता कि आखिर सुनीता ने आत्म हत्या क्यों की। पुलिस ने सुनीता के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सीओ महानगर संजय कुमार ने बताया कि सुनीता मयूर गर्ग के घर एक माह से काम कर रही थी। दूसरी ओर निगोंहा के कुरहिया गांव निवासी राजस्व विभाग कर्मचारी आनन्द कुमार पाण्डेय की बेटी मंशा पाण्डेय(20) ने बीती रात कमरे में लगे पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक कर अपनी जान दे दी। सुबह जब परिवार के लोग सोकर उठे और मंशा के कमरे में देखा तो उनके होश उड़ गए। मंशा का शव छत से लटक रहा था। पुलिस ने घटना की छानबीन करनी शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि मंशा रायबरेली के बछरावां स्थित एक कालेज में बीए तृतीय वर्ष की छात्रा थी। पुलिस के अनुसार मंशा ने पढ़ाई के दबाव के चलते आत्महत्या की है। मंशा के परिजन भी यही बता रहे हैं जबकि पुलिस आत्महत्या की अन्य संभावित वजहों को भी नजरअंदाज नहीं करना चाहती है।Source:oneindia

हमरे अॅंगने में कानून का क्या काम है

Friday, 26 October 2012 0 comments



Manuj Gupta

      महिला सशक्तिकरण के नाम पर आज महिलाओं के हाथ में केवल अधिकारों से लैस कानूनी तलवार थमाई जा रही है। यही कारण है उनके उत्थान के लिए बनाये जा रहे कानून की बजाय उनका उत्थान करने के उन्हें पतन के गर्त में अधिक ले जा रहे हैं।
       जबकि होना यह चाहिए था कि महिलाओं को उनकी दशा सुधारने हेतु सर्वप्रथम शैक्षिक व आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर बनाने के लिए उच्चस्तर पर सार्थक प्रयास किये जाते। जिससे वे भली प्रकार अपना भला-बुरा सोचने-समझने के तालमेल से परिवार को जोड़कर रखने की दिशा में सार्थक प्रयास करती।

चूॅंकि पारिवारिक जीवन की नाव कानूनी दाॅंव पेंचों से नहीं चलती, वह अधिकार व कर्तव्य के संतुलन से चलती है और यह संतुलन स्त्री-पुरुष दोनों के लिए आवश्यक है। वैसे भी यह धु्रव सत्य है कि इन्सानी रिश्ते दिल से बनते हैं कानून के खौफ या ताकत से नहीं।
किन्तु वर्तमान में स्त्री अधिकारों से लैस ये काले पारिवारिक कानून पुरुषों के मन में आतंक व असुरक्षा की भावना पैदा कर रहे हैं। इससे जहाॅं एक ओर विवाह जैसे पवित्र संस्कार से दूर ‘‘बिना विवाह के साथ रहने’’ (¼Live in Relationship½ की प्रवृत्ति बढ़ रही है वहीं दूसरी ओर माॅं, बहन, बेटी, पत्नी जैसे जीवनदायी पवित्र रिश्तों का आधार स्त्री के प्रति उसके मन में नफरत क्रूरता व प्रतिशोध की भावना घर कर रही है।
यही कारण है कि आज स्त्री सुरक्षा व सशक्तिकरण के नाम पर पहले से मौजूद व वर्तमान में भी नित-नये बनते कानूनों के बावजूद स्त्री और भी अधिक असुरक्षित असहाय व अकेली हो गयी है, फिज़ा का उदाहरण उल्लेखनीय है।
तो आइए, हमारे साथ मिलकर INDIA AGAINST LEGAL TERRORISM की विचारधारा 'OFF THE COURT' के माध्यम से परिवारों को कानूनी आतंकवाद से मुड़कर प्यार, विश्वास व अपनेपन की खुशबू से सराबोर कर बसाने में हमारी महत्ववपूर्ण कोशिश एवं आन्दोलन में हमारा साथ दीजिए।
प्रेसक्लब में हुए इस कार्यक्रम में श्रीमती बख्शी सहित श्री दाऊ जी गुप्ता (पूर्व महापौर, लखनऊ), न्यायमूर्ति श्री हरिनाथ तिलहरी, डाॅ0 आभा अवस्थी (अवकाश प्राप्त प्रोफेसर) समाजशास्त्र, लखनऊ वि0वि लखनऊ, डाॅ0 लक्ष्मी रस्तोगी (परिवार परामर्श केन्द्र, एडवोकेट) ने घरेलू हिंसा अधिनियम के दुरुपयोग का अपराध सिद्ध होने पर कड़े से कड़े दण्ड का प्रावधान होने की सिफारिश की। उन्होंने कहा कि कोर्ट को इस बात की पहल करनी चाहिए कि दम्पति के झगड़ों सर्वप्रथम उनके परिवार के वयोवृद्ध जनों के तालमेल से ही केस को कोर्ट के बाहर सुलझा लिया जाए जिससे धन, समय, बच्चों का भविष्य एवं पारिवारिक शान्ति बनी रहेगी। परिवार की कन्याओं में भावी वधू के कर्तव्य का बोध, सामंजस्य की भावना एवं सुसंस्कार माताओं के द्वारा दिये जाने चाहिए।
पारिवारिक मसले कानून की धार से कभी नहीं सुलझते। अनुभवी व कुशल समाज सेवी सलाहकारों के नेतृत्व में बहुतायत से सुलह व समझौता केन्द्र बनाये जाने चाहिए क्योंकि एकल परिवारों की बढ़ती संख्या (दूर-दूर नौकरी के कारण) अधिकतर परिवारों में बड़े बुजुर्ग रह नहीं गये हैं। अतः छोटी सी समस्या प्रायः समझदारी व धैर्य के अभाव में बड़ा रूप लेकर कोर्ट की चैखट तक पहॅंुच पाती है। कोर्ट की चैखट पर ही रोककर यदि उन्हें समझौता केन्द्र में पहले भेजा जाये तो 90 प्रतिशत मामले बिना कानूनी दाॅंव-पेंच के सुलझ जायेंगे।
न्यायमूर्ति श्री हरिनाथ तिलहरी द्वारा कानूनी आतंकवाद का घड़ा फोड़कर इसके अन्त होने की कामना की। अनुज की कहानी एक लघु नाटिका का दामन टीम द्वारा मंचन किया गया है जिसमें छोटी सी खटपट किस तरह पति-पत्नी को कानूनी दाॅंव-पेंच में फॅंसाकर उनका जीवन बर्वाद कर देती है इस पर प्रकाश डाला गया। इसके अलावा ‘प्यार के सिक्कों से महीने का खर्चा चले’ समूह गान आॅफ द कोर्ट के वाॅलण्टियर्स द्वारा प्रस्तुत किया गया, जिनमें प्रमुख नाम हैं-शाश्वत, अल्तमस, प्रिया, प्रियंका, दिलीप, अरुनिता, निधि, प्रगति आदि। इसके अतिरिक्त कार्यक्रम के अन्त में समाज के प्रतिष्ठित एवं अनुभवी बुजुर्गों को सम्मानित किया गया जिनके नाम हैं-
श्री ईश्वर शरण श्रीवास्तव, श्री किशन मूलवानी, श्री कृष्ण चन्द्र खन्ना, श्री अशोक जैन, श्री रघुवीर सिंह, श्री शिवप्रसाद दीक्षित, श्री नवी मंसूरी, श्री हरिशंकर अवस्थी एवं कार्यक्रम में यक्ष (‘‘पति-परिवार’’ कल्याण समिति), मनुज गुप्ता (दामन), ने अपने विचार रखे अनाड़ी ने अपनी कविताओं से सबका मन मोह लिया।
अन्त में आये हुए अतिथियों को डाॅ0 इन्दु सुभाष ने धन्यवाद देकर के कार्यक्रम के समापन की घोषणा की।

सहयोगी संस्थायें:                                                                      
1.     पति परिवार कल्याण समिति
2.     दामन (कानपुर)                                            
3.     पहल (कानपुर)                                                
4.     भव्य फाउन्डेशन (रायबरेली)                      
5.     सेव इण्डियन फैमिली (दिल्ली)  

रफ़्तार 24 न्यूज़