मुंबई। मुंबई में एक लड़की सिर्फ इस लिये चोरी करती थी ताकि कहीं उसके ब्वॉयफ्रेंड उसे छोड़ ना दें। उसे ब्वॉयफ्रेंड के छोड़ने का डर इसलिये सताता था क्योंकि उसके एक या दो नहीं बल्कि 20 ब्वॉयफ्रेंड थे।प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस ने पिछले सप्ताह 20 वर्षीय रेशमा शेख उर्फ यासमीन और शायरा शेख को ट्रांबे के चेतन पार्क से गिरफ्तार किया था। दोनों बार गर्ल है। पुलिस की मानें तो रेशमा और सायरा टीम के रूप में काम करती थी। दोनों लोकल ट्रेनों में चैन स्नैचिंग में लिप्त थी। दोनों के खिलाफ 50 से ज्यादा मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस को अभी चोरी के सामान बरामद नहीं हुए हैं। पुलिस का कहना है कि दोनों उन ज्वैलर्स के नाम नहीं बता रही है जिनको सोने की चैनें बेची थी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक रेशमा मास्टर माइंड है।
वह अपने सभी ब्वॉयफ्रेंड को पॉश होटलों ले जाती थी। वह उन पर चोरी से मिला सारा पैसा खर्च कर देती थी ताकि वे उसे छोड़ न दें। पुलिस के आला अधिकारी ने बताया कि सायरा और रेशमा महिलाओं के डिब्बे में चढ़ जाती थी। दोनों की निगाह उन यात्रियों पर रहती थी जो सोने से लदी रहती थी। दोनों अचानक उस महिला यात्री से झगड़ा शुरू कर देती जो सोने से लदी होती थी। सायरा लगातार महिला से झगड़ा करती रहती। इस बीच रेशमा सोने की चैन पर हाथ साफ कर देती। ट्रेन की रफ्तार धीमी होने पर दोनों नीचे उतरकर फरार हो जाती।Source: one india
0 comments:
Post a Comment