फेसबुक पर कॉन्टेक्ट के लिए लगेगा चार्ज

Friday, 21 December 2012 0 comments


 

नई दिल्ली। अब सोशल नेटवर्किग वेबसाइट फेसबुक एक "छोटे प्रयोग" के नाम पर अपने सब्सक्राइबर्स से फीस वसूलने की तैयारी में है। अगर फेसबुक यह बदलाव करता है, तो आपको फेसबुक पर किसी अजनबी से कॉन्टेक्ट करने पर एक डॉलर की फीस चुकानी होगी। 

"प्रमोटेड स्टेटस मैसेज" की शुरूआत करने के कुछ ही महीनों बाद फेसबुक ने शुक्रवार को घोषणा की है कि वह पेड मैसेज के रूप में एक "छोटे प्रयोग" की शुरूआत करने जा रहा है। 

आधिकारिक फेसबुक पेज पर पोस्ट किए गए मैसेज के अनुसार फेसबुक युजर्स को भेजे जाने वाले मैसेज को और प्रभावी बनाने के लिए वेबसाइट कई तरह के बदलाव करने जा रही है। होने वाले बदलाव में यह भी शामिल है कि एक ऎसी एक्सपेरिमेंटल सर्विस शुरू की जाएगी, जो फेसबुक यूजर्स को ऎसे व्यक्ति को भी प्रायोरिटी मैसेज भेजने की सुविधा देगी, जो उसकी फ्रैंड लिस्ट में शामिल नहीं है। हालांकि इसके लिए यूजर्स से 1 डॉलर का शुल्क लिया जाएगा। 

यह शुल्क अभी फाइनल नहीं है और भविष्य में फेसबुक इसे बदल सकता है। हालांकि यह सेवा शुरूआत में अमरीका के यूजर्स के लिए ही होगी और भेजे जाने वाले मैसेज की संख्या भी हफ्ते में सिर्फ एक तक सीमित की जाएगी। इससे पहले फेसबुक ने एक एक्सपेरिमेंटल सर्विस शुरू की थी, जिसमें स्टेटस मैसेज को प्रमोट करने की सुविधा है। फिलहाल यह सुविधा कई देशों के चुनिंदा यूजर्स के लिए है और इसके लिए एक मैसेज के 7 डॉलर के हिसाब से फीस ली जाती है। 
patrika

एयरटेल-वोडाफोन के विरूद्ध चार्जशीट

0 comments


 

नई दिल्ली। सीबीआई ने राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के कार्यकाल के दौरान स्पेक्ट्रम आवंटन में हुई कथित अनियमितताओं के संबंध में दूरसंचार क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों भारती एयरटेल और वोडाफोन तथा एक पूर्व दूरसंचार सचिव के विरूद्ध शुक्रवार को आरोप पत्र दाखिल किया। 

सीबीआई की विशेष अदालत में आरोप पत्र दाखिल करने के बाद जांच एजेंसी के वकील एके सिंह ने बताया कि कंपनियों के किसी अधिकारी का नाम आरोप पत्र में नहीं है लेकिन दूरसंचार विभाग के एक पूर्व सचिव का नाम है। यह मामला वर्ष 2002 में अतिरिक्त टूजी स्पेक्ट्रम के आवंटन से संबंधित है और उस समय श्यामल घोष दूरसंचार सचिव थे। 

सीबीआई का आरोप है कि अतिरिक्त स्पेक्ट्रम आवंटन का निर्णय इन कंपनियों को फायदा पहुंचाने के उद्देश्य से लिया गया था। आरोपियाें पर आपराधिक षडयंत्र रचने और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। सीबीआई के अनुसार इस आवंटन से सरकार को 846 करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है। 

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2008 में टूजी स्पेक्ट्रम लाइसेंस आवंटन में अनियमितताओं के कारण उच्चतम न्यायालय ने इस वर्ष फरवरी में 122 लाइसेंस रद्द कर दिए थे और इस मामले में पूर्व संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ए. राजा तथा दूरसंचार विभाग के कुछ पूर्व अधिकारियों के विरूद्ध मुकदमा चल रहा है। उच्चतम न्यायालय ने सीबीआई को वर्ष 2001 से 2007 के दौरान टूजी स्पेक्ट्रम आवंटन की जांच भी करने को कहा था।
patrika

सोशल साइट्स पर फोटो अपलोड करने के खिलाफ फतवा

0 comments


बरेली। सुन्नी मुस्लिम धर्मगुरुओं के एक संगठन ने वैवाहिक वेबसाइट तथा सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट फेसबुक इत्यादि पर फोटो अपलोड करने को नाजायज करार दिया है। इसने मुसलमानों को इससे परहेज करने की सलाह दी है। 
 
उत्तर प्रदेश के बरेली स्थित दरगाह आला हजरत के मदरसा मंजर-ए-इस्लाम के फतवा विभाग ने यह फतवा जारी किया है। कानपुर के इजहार नामक व्यक्ति ने इससे सवाल पूछा था कि वैवाहिक वेबसाइट और फेसबुक जैसी सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट पर फोटो डालना किस हद तक जायज है। इस पर मुफ्ती सैयद मोहम्मद कफील ने कहा कि इस्लाम में तस्वीर को नाजायज करार दिया गया है। ऐसे में इंटरनेट पर शादी के लिए या फिर फेसबुक पर फोटो अपलोड करना हराम होगा। 
 
उन्होंने कहा कि शादी के लिए फोटो लगाना बेहयाई है और मुसलमानों को इससे बचना चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि बगैर तस्वीर वाला बायोडाटा इंटरनेट पर डाला जा सकता है। इसके अलावा पासपोर्ट, हज या फिर अन्य आवेदनों के लिए फोटो लगाई जा सकती है, बशर्ते ऐसा करना जरूरी हो। शाही जामा मस्जिद के इमाम मुफ्ती खुर्शीद आलम ने कहा कि इस संबंध में मुफ्ती आजम हिंद का फतवा पहले से है जिसमें बिना जरूरत तस्वीर को हराम बताया गया है। कफील ने कहा कि इस्लाम में तस्वीर की मनाही का मूल उद्देश्य किसी साकार चीज की पूजा-परस्तिश को रोकना है। 

कैदियों में भी गुस्‍सा: गैंगरेप के आरोपी को पिलाया पेशाब

0 comments


नई दिल्‍ली। दिल्‍ली गैंगरेप के आरोपियों से तिहाड़ जेल में बंद कैदी भी नफरत कर रहे हैं। यहां मुकेश की न सिर्फ पिटाई हुई बल्कि उसे मलमूत्र भी जबरन खिलाया गया। कैदियों ने जमकर उसकी पिटाई भी की। इसके बाद जेल प्रशासन ने उसे दूसरे बैरक में भेज दिया।
 
मुकेश की की पहचान आइडेंटिफिकेशन परेड (टीआईपी) के दौरान पीडि़ता के दोस्त ने की थी।  परेड के दौरान पीडि़ता के दोस्त के सामने 11 लोगों को खड़ा किया गया था। इन सभी लोगों को देखने के बाद उसने मुकेश को पहचान लिया। टीआईपी के दौरान एक मजिस्ट्रेट, दक्षिण दिल्ली जिला पुलिस और तिहाड़ जेल के अधिकारी मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि वारदात के वक्त पीडि़ता का यह दोस्त बस में ही मौजूद था। आरोपियों ने इसकी भी बेरहमी से पिटाई करने के बाद दोनों को महिपालपुर फ्लाईओवर के पास फेंक दिया था। बुधवार को साकेत कोर्ट में सुनवाई के दौरान आरोपी पवन गुप्ता और विनय शर्मा ने शिनाख्त परेड से इंकार कर दिया था, जबकि राम सिंह नामक चौथे आरोपी ने मंगलवार को अदालत के समक्ष शिनाख्त परेड से इंकार किया था।
 
माता-पिता भी आजिज आ चुके थे मुकेश और राम सिंह के चाल-चलन से 
 
मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी के अनुसार मुकेश और राम सिंह का चाल-चलन लंबे समय से आपत्तिजनक रहा है। दोनों अक्सर शराब के नशे में अपनी मां की पिटाई करने से भी बाज नहीं आते थे। दोनों बेटों के इस बर्ताव से दुखी होकर इनके माता-पिता दिल्ली छोड़कर वापस राजस्थान चले गए थे। पुलिस अधिकारी के अनुसार हैवानियत भरे इस कृष्य को अंजाम देने वाले राम सिंह के चेहरे पर गिरफ्तार किए जाने के बाद से लेकर तिहाड़ जेल भेजे जाने तक किसी तरह का पछतावा नहीं दिखा। 
source: Bhaskar

बेख़ौफ़ ईंट भट्टा स्वामी...

0 comments


लखीमपुर खीरी । रफ़्तार 24 न्यूज़  

गोपाल गिरी। न्यायालय और सरकार द्वारा ईंट भट्ठों पर लगाईं गई पाबंदी भले ही पूरे प्रदेश में देखने को मिल रही है वही लखीमपुर जिले के  ईंट भट्ठे बेधड़क होकर चल रहे है / मितौली छेत्र  से मिली तस्वीर साफ़ बया कर रही है कि जिले में लगाईं गई पाबंदी का अनुपालन कितनी सख्ती से कराया जा रहा है /भट्ठों की चिमनियो से उठता धुँआ और धधकती आग ही क़ानून की अवमानना  का सुबूत नहीं है बल्कि धूप में सूखने के लिए रखी ताजी इंट इनके बुलद हौसलों का जीता जागता सुबूत है  / ईंट बनाने पर लगी रोक के बाद  ईंटो की कीमत में इजाफा हो जाने से भट्ठा व्यवसाई नियम क़ानून को ताक  पर रख कर मुनाफ़ा कमाने के लिए किसी  भी जोखिम के लिए मुस्तैद   है / जिलाप्रशाशन की तरफ से कठोर कार्यवाई  का आभाव व्यवसाय से जुडे लोगो के होसले बुलंद कर रहा है / जिले में कई दर्जन भट्ठे बेधड़क होकर धधक  रहे है /अडतीस सौ रुपय सैकडा में मिलने वाली ईंट  अब पाबंदी के बाद खुले तौर  पर पांच हजार रुपय में बेची जा रही है जबकी भट्ठा व्यवसाई लगातार ईंट बनाने के बाबजूद पाबंदी का खामियाजा जरुरतमंदो की जेबों से पूरा कर रहे है / जिला प्रशाशन की निगरानी में भट्ठों का बेलगाम दिखना कई सवाल खडे कर रहा है जिससे साफ़ तौर पर कहा जा सकता है की प्रशाशन कानून का उल्लंघन कर रहे भट्ठा व्यवसाइयो को तिरछी निगाह से नहीं देख पा रहा है /

ठीक 12:12 बजे जन्मीं दो बेटियां

Wednesday, 12 December 2012 0 comments


जोधपुर. 12 दिसंबर। रात के 12 बजे, 12 मिनट और 12 सैकंड..शुभ मुहूर्त। कई लोगों ने सपने सजाए। इसी घड़ी का सबको था इंतजार। उम्मेद अस्पताल में इस घड़ी उम्मीदों ने पंख लगाए। पहले 12 बजे प्रतापनगर की रिंकी के बेटा हुआ। 
 
..और 12 बजकर 12 मिनट पर महामंदिर क्षेत्र की कैलाश कंवर व शेरगढ़ की मुन्नी ने बेटियों को जन्म दिया। तीनों बच्चे नॉर्मल डिलीवरी से हुए। नन्हे फूलों का उनके परिजन तो जश्न मना ही रहे थे, अस्पताल का स्टाफ भी इस खुशी में शामिल था। 
 
-पूरणसिंह
 
अनोखे पल को यादों में बसा लेने की ज़िद
 
12.12.12 यानी 12 तारीख, 12वां महीना और 12वां साल। कहने को तारीख। लेकिन मानने वालों के लिए दुर्लभ पल। किसी ने इस पल में शादी करने के लिए बरसों इंतजार किया। तो कुछ ऐसे हैं जो इस खास मौके पर किलकारी सुनने के लिए सीजेरियन डिलीवरी करा रहे हैं। अस्पताल फुल हो चुके हैं। 
 
डॉक्टर डिलीवरी के केस नहीं ले रहे। लेकिन लोग दोगुनी, चौगुनी फीस देकर भी ऑपरेशन के लिए डॉक्टर को तैयार करने में जुटे हैं। ऐसा हो भी क्यों न। ऐसा मौका अब 89 साल बाद आएगा।
 
 
01.01. 2101 के रूप में। 
 
लखनऊ में करीब 200 बच्चों का जन्म उनके माता-पिता के दबाव से ऑपरेशन के जरिये इसी दिन होना है। यूपी के ही इलाहाबाद, वाराणसी, कानपुर, आगरा जैसे बड़ों शहरों के आंकड़ों को जोड़ा जाए तो 3 हजार से ज्यादा बच्चे जन्म लेंगे। गुजरात में २क्क् बच्चों का जन्म ऑपरेशन के जरिये होना है। सूरत में ही पिछले वर्ष 11.11.11 के संयोग पर 11 टेस्ट ट्यूब बेबी का जन्म हुआ था। 
 
भोपाल में टेस्ट ट्यूब बेबी सेंटर में इस दिन 12 बजे 12 निसंतान दंपतियों के लिए भ्रूण तैयार किए जाएंगे। राजस्थान में भी 150 से ज्यादा सीजर बेबी जन्म लेंगे। उदयपुर में हिरणमगरी के महेंद्रसिंह की पत्नी पूजा 12 दिसंबर को 12 बजकर 12 मिनट पर बच्चे को जन्म देंगी। 
 
इसी प्रकार अजमेर की दिव्या राठौड़ की डिलीवरी भी 12 बजे होनी है। लखनऊ की वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. प्रतिभा सिन्हा ने बताया कि वे खुद 4-5 डिलीवरी कराने वाली हैं। डॉक्टरों का कहना है कि 37 सप्ताह के बाद ऑपरेशन से सुरक्षित प्रसव कराया जा सकता है। 
 
शादी के लिए विशेष तैयारी
 
देशभर में जो आंकड़े मिले हैं, उसके मुताबिक कोई 10 से 12 हजार शादियां इस दिन होना है। अकेले राजस्थान, मध्यप्रदेश और दिल्ली में ६क्क्क् शादियां इस दिन हैं। कोटा में राजाराम जैन कर्मयोगी ने विशेष तैयारी की है। उनकी बरात में 12 दर्जन घोड़ों पर 12 दर्जन बराती बैठेंगे। 
 
दूल्हे राजाराम खुद पैदल चलेंगे। ठीक 12 बजकर 12 मिनट पर वरमाला होगी। रास्ते में 12 जगह स्वागत द्वार लगेंगे। शहर के 12 चौराहों पर शहनाई वादन होगा। बरात में 12 बैंड (प्रत्येक में 12-12 बैंडवादक), 12 पेज का निमंत्रण पत्र, 1200 व्यक्तियों का प्रीतिभोज, इसमें 12 तरह के व्यंजन और 12 पंडितों शामिल होंगे। वचन भी 7 के बजाय 12 लेंगे। 
 
इसी प्रकार रतलाम के भावेश-पारुल शर्मा की भी शादी इसी दिन हो रही है। वे भी 12 वचन लेंगे। जमशेदपुर की अरुणिमा-संजय पिछले 3 साल से अपनी शादी टालते रहे हैं। वे इस खास मौके पर परिणय सूत्र में बंधेंगे। 
 
कुछ अन्य आयोजन भी
 
रतलाम के इंजीनियर कपिल व्यास अपने मकान का गृह प्रवेश इस दिन 12 बजकर 12 मिनट पर करेंगे। 12 प्रकार की प्रसादी और 12 लोगों से आरती करवाई जाएगी। भिवानी में कॉपरेरेशन बैंक भी इस जादुई नंबर से अछूता नहीं रहा। बैंक इस दिन पूरे हरियाणा में अपने 12 एटीएम का उद्घाटन करने जा रहा है। भोपाल, इंदौर, रांची, रायपुर, जोधपुर जैसे बड़े शहरों में भी इस दिन कई खास आयोजन होने जा रहे हैं।
 
एपोफीनिया कहते हैं अंकों के इस खेल को
 
किसी खास नंबर की तरफ आकर्षित होने को मनोचिकित्सा विज्ञान में एपोफीनिया कहते हैं। कई ऑस्कर जीत चुकी फिल्म ए ब्यूटीफुल माइंड के मुख्य पात्र को फिल्म में इसी बीमारी से ग्रस्त दिखाया गया है। एपोफीनिया हमें एब्स्ट्रैक्ट ड्राइंग्स को पहचानने, किसी विशेष पैटर्न पर दिए गए फोन नंबरों को याद रखने में भी मदद करता है। इस शब्द को 1958 में क्लॉस कोनार्ड ने गढ़ा था। वे न्यूरोलॉजिस्ट और साइकाइट्रिस्ट थे।
 
>एएम (एंटी मेरिडियम यानी पूर्वाह्न्) और पीएम (पोस्ट मेरिडियम यानी अपराह्न्) 12-12 घंटों के। 
 
>कलर व्हील में मुख्य 12 रंग होते हैं। 
 
>मानव शरीर में पसलियों की 12 जोड़ियां होती हैं।
 
>चांद पर अब तक 12 लोग पैदल चल चुके हैं। 
 
>बच्चा भी 12 वर्ष तक ही होता। इसके बाद वह किशोर की श्रेणी में आ जाता है।
 
>यूरोप के झंडे में 12 सितारे हैं।
 
>क्रिकेट टीम में 12 खिलाड़ी। 11 खेलते हैं और 12वां खिलाड़ी एक्स्ट्रा के तौर पर लिया जाता है। इसी तरह अन्य खेलों में भी टीम 12-12 खिलाड़ियों की ही होती है। 
source:bhaskar

वेबसाइट बनायें, घर बेठें कमायें ....

0 comments

वेबसाइट बनवाएं मात्र 1500-2500 रूपये में 

घर बेठें कमाने का बेहतर विकल्प ...


आज ही संपर्क करें-- +91-8126696789

रफ़्तार 24 न्यूज़