सविता की मौत की जांच में नहीं होगी जनता की भागीदारी

Thursday, 22 November 2012 0 comments


रानी कश्यप । रफ़्तार 24 न्यूज़ 


लंदन। आयरलैंड ने भारतीय डेंटिस्ट सविता हलप्पनवार की मौत की जाच में जनता की भागीदारी की मांग ठुकरा दी है। यह मांग सविता के पति ने आयरलैंड सरकार से की थी। आयरलैंड ने साफ किया कि जाच को मौजूदा स्वरूप में ही आगे बढ़ाया जाएगा।

सविता हलप्पनवार
प्रधानमंत्री एंडा कैनी ने सविता के पति प्रवीण हलप्पनवार के जाच में सहयोग करने से इंकार करने पर जाच दल से तीन डॉक्टरों को हटा दिया। हालाकि प्रवीण ने इसे नाकाफी बताया है और जाच में मदद से इंकार किया है। इस पर प्रधानमंत्री कैनी ने प्रवीण से जाच में मदद करने की अपील की है। आयरिश स्वास्थ्य मंत्री जेम्स रेली ने कहा कि वह चाहते हैं कि हेल्थ एंड सिक्योरिटी एग्जीक्यूटिव (एचएसई) जाच जल्द से जल्द पूरी करें।

विवाद भी इसी को लेकर है। प्रवीण चाहते हैं कि जाच में एचएसई का दखल न हो। जाच दल से हटाए गए तीनों डॉक्टर गैलवे यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल से हैं। इस मामले की जाच के लिए सात सदस्यीय दल बनाए जाने के कुछ घटों के भीतर ही प्रधानमंत्री कैनी ने संसद में इन डॉक्टरों को दल से हटाए जाने की घोषणा की। कैनी ने भरोसा दिलाया, ये तीन डॉक्टर जाच दल का हिस्सा नहीं होंगे। इनकी जगह उन लोगों को शामिल किया जाए जिनका अस्पताल से कोई संबंध न हो। प्रवीण ने कहा, सिर्फ तीन डॉक्टरों को हटाना काफी नहीं है। उन्होंने हमसे चर्चा किए बगैर पैनल बना दिया। एचएसई के कारण ही मेरी पत्नी की जान गई है।

अरविंद केजरीवाल की पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी

0 comments


रानी कश्यप । रफ़्तार 24 न्यूज़ 

भ्रष्टाचार के खिलाफ अपने अभियान को धार देने के लिये राजनीति में प्रवेश कर रहे अरविंद केजरीवाल की प्रस्तावित पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी रखे जाने की संभावना है।

अरविंद केजरीवाल
कोर कमेटी के एक प्रमुख सदस्य ने बताया कि आम आदमी पार्टी नाम चुनाव आयोग में पंजीकृत कराने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
सदस्य ने यह दावा भी किया कि प्रस्तावित पार्टी में कांग्रेस और भाजपा की तरह अध्यक्ष पद नहीं होगा और न ही वामपंथी दलों की तरह इसमें महासचिव का पद होगा। पार्टी से जुड़े फैसले एक राष्ट्रीय कार्यकारिणी करेगी और इसमें समन्वय स्थापित करने के लिए राष्ट्रीय संयोजक का पद होगा।
प्रस्तावित पार्टी का नाम आम आदमी पार्टी रखने का कारण पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि जनता की मांग पर पार्टी का नाम ऐसा रखा गया है, ताकि आम आदमी को यह महसूस हो कि एएपी सही मायने में उनकी नुमाइंदगी करती है।
सदस्य ने बताया कि इंडिया अगेंस्ट करप्शन की ओर से करायी गयी रायशुमारी में पहले ज्यादातर लोगों ने पार्टी का नाम ऐसा रखने का सुझाव दिया था, जिसमें स्वराज का जिक्र आता हो। ऐसे में पार्टी का नाम पहले स्वराज पार्टी रखे जाने पर विचार किया गया था।
उन्होंने कहा कि लेकिन, बाद में लोगों ने सुझाव दिया कि पार्टी के नाम में ऐसा कुछ होना चाहिए जिससे लगे कि यह आम आदमी की पार्टी है।
कोर कमेटी के सदस्य ने कहा कि पार्टी में आम सभा के रूप में राष्ट्रीय परिषद का गठन किया जाएगा और इसे लोकतांत्रिक स्वरूप देने के लिए अध्यक्ष और महासचिव जैसे पद के सृजन से बचने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने कहा कि वामपंथी दलों के पोलित ब्यूरो की तरह ही पार्टी के संचालन से जुड़े फैसले राष्ट्रीय कार्यकारिणी में लिए जाएंगे। आईएसी के एक अन्य सूत्र ने बताया कि पार्टी के गठन के सिलसिले में आगामी शनिवार, रविवार और सोमवार को कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
रानी कश्यप 
उन्होंने बताया कि शनिवार को प्रस्तावित पार्टी के लगभग 300 संस्थापक सदस्यों की बैठक होगी। इसी दिन पार्टी की आम सभा के तौर पर राष्ट्रीय परिषद का गठन किया जाएगा। पार्टी के संविधान और नाम की औपचारिक घोषणा भी इसी दिन की जायेगी। शनिवार को ही पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की ओर से राष्ट्रीय कार्यकारिणी का  चुनाव होगा।
सूत्र ने बताया कि रविवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के समाधि-स्थल राजघाट से एक रैली निकाली जाएगी। सोमवार को पार्टी के नाम की औपचारिक घोषणा की जाएगी और राष्ट्रीय कार्यकारिणी अपने सदस्यों में से ही किसी एक को राष्ट्रीय संयोजक चुनेगी।
उन्होंने बताया कि पार्टी का संविधान बनकर तैयार हो चुका है। प्रस्तावित पार्टी की वेबसाइट भी बनकर तैयार है जिसकी सोमवार को ही शुरुआत की जाये

बिगबॉस' में दुनिया की सबसे छोटे कद की महिला

0 comments


रानी कश्यप । रफ़्तार 24 न्यूज़ 


ज्योति आमगी.
कलर्स चैनल पर प्रसारित होनेवाले रियलिटी शो बिग बॉस-6 में जल्द ही दुनिया की सबसे छोटी कद की एक महिला दिखाई देगी. इस महिला का नाम है ज्योति आमगी.

ज्योति सिर्फ 62.8 सेंटीमीटर (तकरीबन दो फुट एक इंच) लंबी हैं. उन्हें गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकार्डस ने दुनिया की सबसे छोटी महिला घोषित किया है.

वह इमाम सिद्दिकी के ‘बिगबॉस’ से बाहर होने के बाद वहां जा रही हैं. नागपुर की रहने वाली ज्योति 19 साल की 

स्पीक एशिया: यह ट्रायल था, अब शुरू होंगे पेआउट्स

0 comments

स्पीक एशिया ने आधिकारिक तौर पर यह घोषणा की है कि अब शीघ्र ही पेआउट्स शुरू होंगे और सभी को उनका भुगतान मिलेगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि स्पीक एशिया के नाम पर चल रहे अनाधिकृत फेसबुक पेजों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।


स्पीक एशिया के अधिकृत ब्लॉग speakasiaonlinemarketing.blogspot.in पर जारी सूचना में बताया गया है कि कुछ लोग स्पीक एशिया के नाम पर अनाधिकृत तौर पर बेवसाइट, ब्लॉग एवं फेसबुक पेज संचालित कर रहे हैं, जबकि स्पीक एशिया का एकमात्र अधिकृत ब्लॉग speakasiaonlinemarketing.blogspot.in ही है। इसके अलावा जो भी अपने आप को स्पीक एशिया का अधिकृत सूचनादाता कहता है वो गलत है और ऐसे संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है।

इसके अलावा इसी सूचना में खुशी की खबर यह दी गई है कि पिछले दिनों जो पेमेंट्स भेजे गए थे वो केवल एक ट्रायल था। यह ट्रायल जारी है और जैसे ही यह प्रक्रिया पूरी होगी सभी भुगतान कर दिए जाएंगे। किसी भी प्रकार की चिंता न करें।

कुल मिलाकर एक्सिट आप्शन के पेमेंट को लेकर जो अफवाहों का बाजार गर्म था। स्पीक एशिया प्रबंधन ने आज उस पर विराम लगा दिया है एवं स्पष्ट कर दिया है कि वो शीघ्र ही भुगतान करने जा रही है। सनद रहे कि यह पूरी की पूरी अफवाहें भी केवल इसीलिए फैलीं क्योंकि स्पीक एशिया प्रबंधन की ओर से कोई अधिकृत सूचना नहीं दी गई थी।

यह रहा स्पीक एशिया द्वारा जारी पत्र:

21/11/2012

Dear SpeakAsians,

 A few pages such as speakasia online support are fraudulently claiming to be the official company pages in the social networking sites such as Facebook. We would like to state that the company has only one official medium of communication that is Speakasiaonlinemarketing.blogspot.com. Anybody else claiming to represent the company is doing so falsely and the company is initiating strict legal action against such websites & social networking sites. 
On the payout front, the company had sent out the first set of test remittances to the bank accounts of some of the panelists. The company at the moment is collating the data as to who all have received it and for those who didn't get it, the company is identifying the cause and finding remedial solutions for it. Once this exercise is complete the company will then start the payout process in full swing.


Warm Regards,
 SpeakAsia Corporate Marketing Team

जन्मदिन की शुभकामनाऐं ....बिल्कुल मुफ्त

0 comments






रफ़्तार 24 न्यूज़ 

 पर अपने दोस्तों/रिश्तेदारों को जन्मदिन की बधाई दें।

बिल्कुल मुफत


अपना शुभकामना संदेश
editor@raftaar24news.com
पर ईमेल करें

काशीपुर कभी नहीं भूलेगा 19 नवम्बर 2012

Wednesday, 21 November 2012 0 comments


दहशत के साए में हैं काशीपुरवासी 


काशीपुर/रूद्रपुर । रफ़्तार 24 न्यूज़ 

काशीपुर सामूहिक नरसंहार की पल पल की
 जानकारी एक ही जगह बस ऊपर दिए फोटो पर क्लिक करें 
मंगलवार, 19 नवम्बर 2012 काशीपुर के इतिहास में काले अक्षरों से लिखा जाएगा। सामूहिक नरसंहार में 3 लोगों को मौत के घाट उतार दिया गया। यह दिन काशीपुर का कोई नागरिक नहीं भूला पाएगा।
आज गुरूवार सुबह को माहौल में कुछ शांति दिखाई दी। लोगों के लिए बीते दो दिन बहुत बुरे सपने की तरह रहे। जिन लोगों को शहर से बाहर जाना था, वे सुबह ही रवाना हो गए। अभी माहौल शांत बना हुआ है। मगर सरेआम हुए सामुहिक नरसंहार के बाद लोगों में दहशत व्याप्त हो गयी है। बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा। वहीं बड़े भी बहुत जरूरी काम से ही बाहर निकल रहे हैं। बाजार खुल चुका है, लेकिन दुकानदारों के मन में अब भी दहशत है कि कहीं आज फिर तो कोई बवाल नहीं होगा। इसी डर के कारण काफी दुकानदारों ने दुकानें नहीं खोलीं हैं।
उधर शहर से सटे शहर व गांवों में भी दहशत व्याप्त है। लोग अपने रिश्तेदारों/परिजनों से लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। बुधवार को शहर से सटे जसपुर, ठाकुरद्वारा आदि शहरों में मस्जिदों में तीन मुस्लिम समुदाय के लोगों के इंतकाल का ऐलान किया  गया। जिससे वहां कोहराम मच गया। 
अन्य शहरों व गांवों से लोग अभी भी काशीपुर आने से कतरा रहे हैं। स्कूल, काॅलेजों का आज भी अवकाश है।
.....दुआ कीजिए हालात सामान्य रहें। 

लोग करते रहे विरोध, होता रहा अश्लील डांस और गंदी कॉमेडी!

0 comments


जयपुर। राजस्थान यूनिवर्सिटी में लॉ कॉलेज मार्निंग के छात्रसंघ अध्यक्ष के कार्यालय के उद्घाटन कार्यक्रम में मंगलवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के जाते ही मंच पर अश्लील डांस शुरू हो गया। गहलोत के सामने तो लोक नृत्य व गायन आदि होता रहा। उनके जाते ही प्रोफेशनल डांसर स्टेज पर आ गई और बहुत ही कम कपड़ों में अश्लील नृत्य करने लगीं। इसे देखकर वहां मौजूद शिक्षकों और गर्ल्स ने आपत्ति भी जताई लेकिन फिर भी छात्रसंघ के अधिकारियों ने इसे रोकने की कोशिश नहीं की।
 
केवल अश्लील डांस ही नहीं अश्लील कॉमेडी भी

इस कार्यक्रम में केवल अश्लील डांस ही नहीं हुआ अश्लील कॉमेडी भी की गई। कॉमेडियन रामधन गुर्जर को भी कार्यक्रम में बुलाया गया और वह मंच से ही अश्लील चुटकुले सुनाता रहा। कार्यक्रम में काफी संख्या में लड़कियां भी मौजूद थीं जो खुद को काफी असहज महसूस कर रही थीं।


फोटोज में देखिये अश्लीलता भरा डांस 
































Source: Bhaskar

रफ़्तार 24 न्यूज़