गर्लफ्रेंड के दहेज़ से बहन की शादी

Tuesday, 20 November 2012 0 comments

i next pic
Lucknow: पहले प्यार दिखाया फिर शादी का झांसा देकर girlfriend को लगा दी छह लाख रुपये की चपत, बहन की शादी में खर्च कर दिए रुपए, अपनी शादी के लिए फिर से की पैसों की demand, युवती की शिकायत पर हजरतगंज पुलिस ने trap लगाकर किया arrest

इश्‍क का झांसा देकर ठगा
इश्क का झांसा देकर युवकों के ठगे जाने के तो कई किस्से सामने आ चुके हैं, लेकिन यहां कहानी में थोड़ा ट्विस्ट है. मोहब्बत का वास्ता और शादी का झांसा देकर जालसाज ने एक युवती से छह लाख रुपये ऐंठ लिये. युवती की शिकायत पर हजरतगंज पुलिस ने ट्रैप लगाकर जालसाज युवक को अरेस्ट कर लिया. कोतवाली में हुई पूछताछ में जो कहानी सामने आई उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान रह गये. दरअसल, उस जालसाज ने प्रेमिका से वसूली गई रकम से अपनी बहन की शादी रचा दी लेकिन खुद शादी करने के लिये युवती से और रकम की डिमांड कर रहा था. पुलिस ने युवती की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है.

दो बैंकों में जमा था शादी का पैसा
मडिय़ांव के केशव नगर की रहने वाली प्रिया मिश्रा (बदला नाम) के पिता डिफेंस में ऑफिसर थे. उन्होंने अपने जीवित रहते बेटी की शादी के लिये एसबीआई अलीगंज और एक्सिस बैंक में फिक्स डिपाजिट करा दी थी. 2004 में पिता का देहांत हो गया. 2007 में प्रिया ने हजरतगंज स्थित आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल में टेलीकॉलर की नौकरी कर ली. इसी दौरान वहां काम करने वाले इंदिरानगर के इंसाफ नगर निवासी दीपक त्रिपाठी से उसका प्रेम संबंध हो गया. समय के साथ-साथ इश्क परवान चढऩे लगा. प्रिया के अनुसार इसी बीच दीपक को पता चला कि उसके पिता ने प्रिया के नाम से दो बैंकों में उसकी शादी के लिये फिक्स डिपाजिट करा रखा है. यह पता चलते ही दीपक ने प्रिया से शादी की इच्छा जता दी. देखने में हैंडसम दीपक का यह ऑफर उसे भी भा गया.

ऑफर के साथ ही एक लाख की मांग
प्रिया के मुताबिक, शादी का ऑफर करते ही दीपक ने उससे एक लाख रुपये की डिमांड कर दी. दीपक के प्यार में पागल प्रिया ने बिना अपनी मां को बताये अपनी एफडी तुड़ाकर उसे एक लाख रुपये सौंप दिये. एक बार कैश मिलने पर दीपक को बैंक में जमा शेष रकम भी अपनी नजर आने लगी. इसके बाद उसने थोड़ा थोड़ा करके दो लाख रुपये ऐंठ लिए. इश्क का नाटक करते और शादी का झांसा देते धीरे-धीरे तीन साल बीत गये और 2010 आ गया.
प्रिया ने शादी के लिये दीपक पर दबाव बनाना शुरू कर दिया. पर, दीपक ने बहन की शादी में जरूरत बताकर उससे और रकम की डिमांड कर दी. प्रिया ने बताया कि इस बार उसने बिना शादी किए पैसे देने से इनकार कर दिया. इसपर उसने शादी के लिए एग्रीमेंट की बात की.

शादी के लिए किया एग्रीमेंट
जब प्रिया ने रकम देने से इनकार किया तो दीपक ने विश्वास जमाने के लिये 100 रुपये के स्टाम्प पेपर पर उससे शादी का एग्रीमेंट कर लिया. प्रिया का दीपक पर से विश्वास डिगने लगा था. इसी कारण उसने इस दिलचस्प एग्रीमेंट के सीरियल नंबर चार में एग्रीमेंट से मुकरने वाले पक्ष के खिलाफ दूसरे पक्ष की ओर से कानूनी कार्रवाई की शर्त लिख दी. इसके अलावा सीरियल नंबर पांच में यह भी लिखा गया कि जो पक्ष इस एग्रीमेंट को तोड़ेगा उसे दूसरे पक्ष को पांच लाख रुपये देने होंगे.

रचा दी बहन की शादी 
प्रिया ने बताया कि शादी के लिए एग्रीमेंट करने के बाद दीपक ने उससे चार लाख रुपये मांगे. उसने एफडी तुड़ाकर उसे यह रकम सौंप दी. दीपक ने इस रकम से अपनी बहन की धूमधाम से शादी कर दी. प्रिया ने बताया कि बहन की शादी में दीपक ने उसे भी बुलाया और वह इस मैरिज सेरेमनी में शामिल भी हुई. बहन की शादी के बाद फिर से प्रिया ने दीपक पर शादी के लिये दबाव बनाना शुरू किया. पर, दीपक उसे फिर से टालने लगा.

फिर मांगे पैसे
प्रिया ने बताया कि दीपक के लगातार टालमटोल को देख आखिरकार उसे ठगे जाने का अहसास हुआ और उसने नवंबर के पहले सप्ताह में दीपक को कानूनी कार्रवाई की धमकी दी. मामला हाथ से निकलता देख दीपक ने प्रिया से शर्त रखी कि वह उसे पहले 25 हजार रुपये दे दे. जबकि कोर्ट मैरेज के वक्त उसे 50 हजार रुपये और चाहिये. दीपक की रुपयों की भूख न रुकती देख आखिरकार रविवार को प्रिया ने हजरतगंज पुलिस से मदद मांगी. पुलिस ने प्रिया से दीपक को कॉल करके 25 हजार रुपये देने के बुलाने को कहा. दीपक पैसे लेने के लिये पीएमजी ऑफिस के सामने पहुंचा और वहीं सादी वर्दी में खड़े पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया.

काशीपुर में 3 की मौत और दर्जनों हुए हैं घायल

0 comments



काशीपुर/रूद्रपुर। रफ्तार 24 न्यूज़ 
काशीपुर में तैनात सुरक्षा बल ....फोटो-रफ्तार 24 न्यूज़ 
विवाद में घायल 

उधमसिंह नगर के निकट बांसखेड़ा कलां गांव में मंगलवार सुबह एक मस्जिद की भूमि को लेकर दो गुटों के बीच हुए विवाद में तीन लोगों की मौत हो गई। सरदार महेंद्र सिंह के गुट एवं मस्जिद प्रबंधन समिति के बीच भूमि कब्जे को लेकर हुए विवाद में जमकर गोलीबारी हुई जिसके कारण शहजाद, सरताज एवं मोहम्मद रफी की मौत हो गई जबकि कई घायल हुए हैं। इलाके में बढ़ते तनाव के मद्देनजर भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती कर दी गई है। इस घटना से आक्रोशित भीड़ ने स्थानीय प्रशासन पर जमकर अपना गुस्सा निकाला। साथ ही करीब चार वाहनों को भी आग के हवाले कर दिया। गुस्साई भीड़ ने तीनों शवों का पोस्टमार्टम भी नहीं होने दिया है। तीनों शवों को भीड़ ने महाराणा प्रताप चौक पर रख उग्र प्रदर्शन करना शुरू कर दिया है। भीड़ ने पास से ही गुजरने वाली मालगाड़ी पर पथराव भी किया।

देर शाम तक 5 लोगो की मौत की खबर आ रही थी। लेकिन 3 लोगो की मौत की ही पुष्टि हुई है।


फायरिंग में घायल युवक, बिलखते परिजन 

क्या तानाशाही की शुरुआत है फेसबुक कमेंट पर गिरफ्तारियां?

0 comments


कभी असीम त्रिवेदी, सन ऑफ़ सरदार तो कभी सिगरेट, कभी स्टंट कभी इस्लाम का मजाक बनाया तो कभी हिंदुत्व का। सबके लिए सजा मिलेगी और सबका विरोध होगा। अब तो हद ये कि एक संतुलित तर्कपूर्ण फेसबुक कमेन्ट के लिए भी विरोध और सजा! यह लोकतंत्र है? मंत्रियों/ नेताओं  को एक दूसरे  पर घटिया और  हास्यास्पद टिप्पणियां करने से फुर्सत नहीं, अपराध, भ्रष्टाचार, मंहगाई को मात्र चुनावी मुद्दों की तरह देखा जाता है- ऐसे में अगर आम आदमी एक सोशल साईट पर उचित कमेन्ट करता है तो उसे पुलिस पकड़ ले जाती है-यह लोकतंत्र का मज़ाक ही नहीं बल्कि अब तो अक्सर ऐसा लगने लगा है कि यह तानाशाही की शुरुआत है।
 
बाला साहेब (ईश्वर उनकी आत्मा को शान्ति दे) हमेशा विवादास्पद बयान देते रहे, कभी कोई समुदाय कैंसर कहा गया तो कभी अमुक एक्टर गद्दार हो गया। तब तो किसी  ने बालासाहेब को गिरफ्तार नहीं किया? सभी लोग ‘सामना’ में लिखे गए उत्तेजक और कई बार मूर्खतापूर्ण विचारों को भी गंभीरता से पढ़ते रहे या पढने का नाटक करते रहे? क्यों? क्योंकि सभी को भय था कि  कुछ कहा तो शिव सैनिक दंगा मचा  देंगे, मारपीट कर देंगे? और सरकार, ज़ाहिर  है कुछ भी नहीं कर पायेगी, क्योंकि वह तो इन तथाकथित टाइगर से भी कमज़ोर है?
 
 
यह तो अभिव्यक्ति की आज़ादी नहीं होती, न ही लोकतंत्र ऐसा होता है ,न ही महान नेता ऐसे होते हैं कि  जिनके जीते जी लोग उनके डर से चुप रहे और उनके मरते ही दंगे के डर से लोगों को चुप रहने पर मजबूर कर दिया जाए। सरकार तो सरकार, तमाम तरह की समितियों, संगठनों और संस्थाओं ने चैन से सांस लेना भी दूभर कर दिया है। हर नयी फिल्म, नाटक या उपन्यास को लेकर लोगों/ समुदायों  की संवेदनाएं आहत होने लगी हैं। यानी अब आप की कल्पना शक्ति पर भी लगाम लगाने की कोशिश है, कि कहीं आप मज़ाक में भी वो न सोच लें जो अमुक समाज के लिए संवेदनशील मुद्दा हो सकता है!
 
 
एक विद्वान् ने कहा था कि अगर किसी समाज का सेन्स ऑफ़ ह्यूमर ख़त्म हो रहा हो तो यह उसके गंभीर पतन की शरुआत समझी जा सकती है। हमारे यहाँ तो सेन्स ऑफ़ ह्यूमर न सिर्फ ख़त्म हो रहा है बल्कि राजनेता इसे विकृत भी करते जा रहे हैं। शाहीन और उसकी सहेली को हिरासत में लेना यह भी दर्शाता है कि हमारे तर्क और बौद्धिकता की धार भी भोथरी पड़ती जा रही है। सच तो यह है कि बतौर राजनीतिक पार्टी शिवसेना का कभी कोई गंभीर एजेंडा या विचारधारा नहीं रही . वह हमेशा बाला साहेब के सनकी  विचारों का अंधाधुंध अनुकरण करती रही। यह हमारे समाज की, बतौर समाज हमारे भाग्य की विडम्बना है कि बालासाहेब के अतार्किक मगर कर्णप्रिय वचनों का मराठी मध्य वर्ग ने कभी विरोध नहीं किया। विरोध हुआ भी तो उसे मार पीट कर चुप करा दिया गया।
 
 
सच यह है कि  बालासाहेब के करीबी लोगों को छोड़ कर उनको प्रेम व उन पर श्रद्धा व्यक्त करने वाले लगभग सभी लोग उनके भय से ऐसा करते थे, उनके प्रति किसी स्नेह के कारण  नहीं। शाहीन ने सही लिखा है, इज्ज़त कमाई जाती है डर से नहीं करवाई जाती। डर  से तो सभी हिटलर की भी इज्ज़त करते थे। क्या हमारे समाज में अब इतनी ताकत भी नहीं रही कि वह सच को जस का तस स्वीकार कर ले या इतना बड़प्पन भी नहीं कि मनोरंजन के माध्यमों में मज़ाक की तरह पेश की गयी रचनात्मकता का आनंद उठा सके?
 
 
यह देश और यह संस्कृति तब से जीवित है और संवर्धित हुई है जब समय की भी शुरुआत हुई थी। इसका तथाकथित तौर पर ठेका लेने वालों को इसके बड़प्पन का तो कम से कम लिहाज़ करना चाहिए।हम एक लोकतंत्र हैं। यहाँ सभी को अपने विचार रखने की आज़ादी है। कृपया आम जनता के धैर्य की परीक्षा न लें। कम से कम सांस तो लेने दें। जिन्हें खुद अपनी संस्कृति -समाज की परंपरा का शऊर नहीं है वह तो यह न बताएं कि  सांस लेने का , पढने और लिखने का यहाँ तक कि  सोचने का कौन सा तरीका सही है कौन सा गलत।
Source-dainikbhaskar

'प्लेब्वॉय' सिर्फ न्यूडिटी नहीं: शर्लिन चोपडा

0 comments


शर्लिन चोपड़ा को चर्चा में रहना खूब आ गया है। तभी तो किसी ना किसी कारण से शर्लिन कुछ ऐसा कर जाती है कि वे चर्चा में आ जाती है। लेकिन इस बार शर्लिन का चर्चा में रहने का कारण कुछ और नहीं बल्कि प्लेब्वॉय मैग्जीन है। वहीं मैग्जीन जिसके लिए शर्लिन ने न्यूड फोटोशूट करवाया था।

जी हां, खबर है कि गोवा में पहली बार प्लेब्वॉय नामक एक क्लब खुलने जा रहा है जिसको लेकर शर्लिन बेहद एक्साइटेड हैं। जबकि काफी लोग इस क्लब का विरोध कर रहे हैं। इस मामले में शर्लिन का कहना है कि 'प्लेब्वॉय' सिर्फ न्यूडिटी के लिए नहीं है, आमतौर पर लोग इसे अश्लीलता और न्यूडिटी के साथ जोड़ लेते हैं जबकि वास्तव में ऐसा नहीं है।

शर्लिन कहती हैं कि इस क्लब का मतलब लाइफ स्टाइल है इससे भारतीयों को फैशन जगत के डिफरेंट स्टाइल्स को जानने का मौका मिलेगा।

गौरतलब है कि प्लेब्वॉय मैग्जीन के लिए करवाया गया शर्लिन के न्यूड फोटोशूट की झलक जनवरी 2013 के अंक में देखने को मिल सकती है।

काशीपुर की फायरिंग की आवाज मुरादाबाद तक गूंजी

0 comments


मुरादाबाद। रफ़्तार 24 न्यूज़ 
महानगर से 62 किमी दूर उत्तराखंड के काशीपुर में सिख-मुस्लिम विवाद की चर्चाए मुरादाबाद में भी जोरो पर हैं। लोगों ने अपने परिचितों को फोन करना शुरू कर दिया है। जिनके रिश्तेदार काशीपुर में रहते हैं, वे काशीपुर की पल पल की खबर ले रहे हैं।
उत्तराखंड के काशीपुर में आज हुए सिख-मुस्लिम विवाद की चर्चाऐं मुरादाबाद में भी जोरो पर हैं। यहां भी लोगों में दहश्त है। लोग अपने काशीपुर निवासी परिचितों के हालचाल जानने के फिक्रमंद दिख रहे हैं। यहां भी बस सेवाऐं बाधित होने के अनुमान लगाए जा रहे हैं। 
वहीं काशीपुर से सटे जनपद के शहर ठाकुरद्वारा में सबसे अधिक दहश्त का माहौल है। यहां विवाद की जानकारी मिलते ही लोगों ने काशीपुर स्थित अपने दोस्तों, रिश्तेदारों को फोन करना शुरू कर दिया। 

काशीपुर में फंसे हैं ठाकुरद्वारा के कई लोगः

काशीपुर सामूहिक नरसंहार की पल पल की जानकारी एक ही जगह बस ऊपर दिए फोटो पर क्लिक करें 
ठाकुरद्वारा। काशीपुर में विवाद हो जाने के बाद बस सेवाऐं पूरी तरह ठप हो गयीं। इससे काशीपुर की फैट्रियों में काम करने वाले एवं काॅलिजों में पढ़ने वाले ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद के तमाम लोग काशीपुर में फंस गए हैं। 
मुरादाबाद, ठाकुरद्वारा एवं अन्य निकटवर्ती शहर, गांवों से कई लोग काशीपुर की फैट्रियों में काम करते हैं। तथा यहां के तमाम छात्र काशीपुर के काॅलिजों में पढ़ते हैं। आज हुए विवाद के बाद बस सेवाऐं पूरी तरह बाधित हो गयीं। इससे तमाम लोग काशीपुर में फंस गए। बस सेवाऐं बुधवार सुबह को ही शुरू होने की संभावना है।

काशीपुर में जमीनी विवाद में कई की मौत, कर्फयू

0 comments


काशीपुर/रूद्रपुर । रफ़्तार 24 न्यूज़ 
काशीपुर के निकटवर्ती एक गांव में जमीनी विवाद खूनी रंजिश में बदल गया। सिख एवं मुस्लिम समुदाय में जमकर लाठी, डंडे एवं फायरिंग से कई की मौत हो गयी। शहर में बेहद तनाव की स्थिति है। वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप हो चुका है। साम्प्रदायिक दंगे होने की आशंका जताई जा रही है।
काशीपुर सामूहिक नरसंहार की पल पल की जानका
री एक ही जगह बस ऊपर दिए फोटो पर क्लिक करें 

प्राप्त जानकारी के अनुसार काशीपुर के एक गांव में सिख एवं मुस्लिम समुदाय में जमीनी विवाद चल रहा था। मंगलवार को विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। दोनों ओर से जमकर लाठी, डंडे चले और फायरिंग की गई। इसमें दोनों पक्षों के कई लोगों की मौत की जानकारी मिली है। मृतकों की संख्या की पुष्टि नहीं हो पायी है। पूरे शहर में कर्फयू जैसी स्थिति बनी हुई। हाइवे पूरी तरह बंद कर दिया गया है। शहर से बाहर जाना व अंदर आना स्थिति सामान्य होने तक मुमकिन नहीं हो सकेगा।  पुलिस प्रशासन एर्लट है, पूरे शहर में गश्त किया जा रहा है। लोग अपने घरों में कैद हो गए हैं। 


समाचार में कुछ त्रुटियां संभव हैं, हालात बेहद संवेदनशील होने के कारण कुछ स्पष्ट नहीं कहा जा सकता-एडिटर


पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने के फैसले पर अडिग है : ममता बनर्जी

0 comments

ममता बनर्जी 

  रानी कश्यप, नई दिल्‍ली। रफ़्तार 24 न्यूज़ 
तृणमूल कांग्रेस रिटेल में एफडीआई के फैसले को लेकर यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के कदम पर कायम है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने के फैसले पर अडिग है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर वामपंथी ऐसा प्रस्ताव लाते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। 

ममता ने यह भी कहा कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे में विरोधी भ्रम न फैलाएं। ममता ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा अगल है, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। मेरे लिए कोई भी पार्टी अछूत नहीं है। 

तृणमूल नेता ने कहा कि हम वामदलों से भी बात करने के लिए तैयार हैं। ममता ने फोन पर गुरुदास दासगुप्‍ता से भी बात की है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि वामदल कांग्रेस का समर्थन कर रही है। उधर, सीपीआई ने कहा कि ममता से अभी तक कोई बातचीत नही हुई है। वहीं, माकपा ने कहा है कि तृणमूल के अविश्‍वास प्रस्‍ताव का वे समर्थन नहीं करेंगे। 

गौर हो कि कांग्रेस ने बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर संप्रग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद के इतिहास में 19 सदस्यों वाली किसी भी पार्टी ने इस तरह का कदम कभी नहीं उठाया है। पार्टी ने बनर्जी से अपने फैसले पर गंभीरता से पुनर्विचार करने को कहा।

यूपीए सरकार पर मल्टी ब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई की अनुमति देने और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला करते हुए ममता ने गत 17 नवंबर को कहा था कि उनकी पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र में संप्रग के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। नई दिल्‍ली : तृणमूल कांग्रेस रिटेल में एफडीआई के फैसले को लेकर यूपीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के कदम पर कायम है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि उनकी पार्टी अविश्वास प्रस्ताव लाने के फैसले पर अडिग है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगर वामपंथी ऐसा प्रस्ताव लाते हैं तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं होगी। 

ममता ने यह भी कहा कि अविश्‍वास प्रस्‍ताव को लेकर विपक्षी दल भ्रम फैला रहे हैं, ऐसे में विरोधी भ्रम न फैलाएं। ममता ने कहा कि कांग्रेस की विचारधारा अगल है, इसलिए हम उनसे अलग हो गए। मेरे लिए कोई भी पार्टी अछूत नहीं है। 

तृणमूल नेता ने कहा कि हम वामदलों से भी बात करने के लिए तैयार हैं। ममता ने फोन पर गुरुदास दासगुप्‍ता से भी बात की है। हालांकि उन्‍होंने यह भी कहा कि वामदल कांग्रेस का समर्थन कर रही है। उधर, सीपीआई ने कहा कि ममता से अभी तक कोई बातचीत नही हुई है। वहीं, माकपा ने कहा है कि तृणमूल के अविश्‍वास प्रस्‍ताव का वे समर्थन नहीं करेंगे। 

गौर हो कि कांग्रेस ने बीते दिनों पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बनर्जी पर संप्रग सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए निशाना साधा। उन्होंने कहा कि संसद के इतिहास में 19 सदस्यों वाली किसी भी पार्टी ने इस तरह का कदम कभी नहीं उठाया है। पार्टी ने बनर्जी से अपने फैसले पर गंभीरता से पुनर्विचार करने को कहा।

यूपीए सरकार पर मल्टी ब्रांड खुदरा कारोबार में एफडीआई की अनुमति देने और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर हमला करते हुए ममता ने गत 17 नवंबर को कहा था कि उनकी पार्टी संसद के शीतकालीन सत्र में संप्रग के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। 

रफ़्तार 24 न्यूज़