नर्सिंग होम में फायरिंग

Sunday, 28 October 2012 0 comments

 गोपाल गिरी। जिले में माफियाओ और अपराधियो का बोलबाला कायम है रंगदारी के लिए ये सतिर अपराधी किसी भी हद तक गुजरने के लिए तैयार हो जाते है। आज देर शाम शहर के नवजीवन नर्शिंग  होम में रंगदारी न मिलने पर दो बदमाशो ने ताबड़तोड़ गोलिया बरसा दी जिससे  अस्पताल में भारती दो मरीज घायल हो गए है। फिरौती न मिलने पर वर्ष 2006 में शातिर अपराधी सुमित सिंह टांडा ने बम फेंक कर नवजीवन अस्पताल के मालिक व डाक्टर को दहसत जादा कर दिया था। इस शातिर अपराधी को जेल तो भेज दिया था लेकिन एक बार फीर जेल से बहार आने पर इस अपराधी ने तांडव मचा दिया है/  चलाई गई गोलिओ से  डाक्टरों में दहसत का माहोल पैदा हो गया है घटना को अंजाम दे कर शातिर अपराधी फरार हो गया है पोलिस ने पकड़ने के लिए धड पकड़ तेज कर दी है।

लखीमपुर खीरी शहर के नवजीवन नर्शिंग होम में देर शाम शातिर अपराधी सुमित टांडा ने अपने एक अन्य साथी के  साथ रंगदारी वसूलने की नियत से डाक्टर आर के गुप्ता से पैसो की मांग की। लेकिन उसे इंकार किय जाने पर उसने नर्सिग होम में ताबड़तोड़ फैयरिंग  कर दी अचानक गोली चलने की आवाज से अस्पताल में भगदड़ मच गई।  जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुची तो लोगोने रहत की सांस ली।

बलात्कार केवल बलात्कार ही होता है: ओबामा

Saturday, 27 October 2012 2 comments


वाशिंगटन। इन दिनों अमेरिका में चुनावी सर्गर्मियां काफी तेज है। बराक बनाम रोमनी की लड़ाई में ताजा तड़का दिया है अमेरिकी सीनेटर रिचर्ड मर्डोक के बयान ने जिन्होंने कहा था कि अगर कोई महिला रेप के बाद मां बनती है यह उसके लिेए भगवान का गिफ्ट होता है। जिसको लेकर अमेरिका में एक नयी बहस छिड़ गयी है।

अब तक इस मुद्दे पर चुप रहने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने कहा है कि रेप तो आखिर रेप ही होता है जो महिला के शरीर को ही नहीं बल्कि उसके दिमाग को भी छलनी कर देता है इसलिए रेप को परिभाषित करने का कोई मतलब ही नहीं होता है। बेहतर होगा कि राजनेतागण इसे अपनी सोच से परिभाषित ना ही करें। रेप पीड़ित से केवल एक लड़की ही तबाह नहीं होती उसकी पूरी जिंदगी, उसका परिवार सब के लिए इस दंश को झेलना काफी मुश्किल होता है।
गौरतलब है कि रिचर्ड ने कहा था कि अगर कोई महिला रेप की शिकार होती है और उसके बाद वो मां बन जाती है तो इसे ऊपर वाले की मर्जी मान लेनी चाहिए। उसे कभी भी गर्भपात नहीं कराना चाहिए। उनकी नजर में केवल एक ही दशा में गर्भपात होना चाहिए और वो दशा है जब मां की जान को होने वाली संतान से खतरा हो। इसके अलावा किसी भी दशा में महिला को गर्भपात की इजाजत नहीं देनी चाहिए क्योंकि जीवन अनमोल है जो ऊपर वाले की मर्जी से ही नसीब होता हैSource:oneindia

झूठ है बेवफाई की पहली सीढ़ी

0 comments


सच चाहे कितना भी कड़वा क्यों न हो पर वह इंसान को सिर्फ कुछ वक्त तक ही बुरा लगता है। जबकि झूठ कभी इंसान को सुकून नहीं दे सकता। प्यार में बेवफाई की शुरूआत अकसर झूठ से ही होती है। ये समझ लीजिए झूठ बेवफाई की पहली सीढ़ी है।
इंसान अगर छोटे छोटे झूठ भी बोले तो कभी न कभी सच सामने आने का डर उसे हमेशा रहता है। और अकसर देखा गया है कि झूठ कभी छुपा नहीं रहता। एक झूठ छुपाने के लिए सौ झूठ बोलने पड़ते हैं। जिनमें से कोई न कोई झूठ सामने आ ही जाता है।
अगर आपके रिश्ते में भी झूठ ने जगह बना ली है, तो तुरन्त सचेत हो जाऐं। कहीं यह झूठ का ग्रहण आपके रिश्ते को न खा जाए। अपने साथी से खुलकर बात करें। अगर आपने कभी उसका झूठ पकड़ा है, तो उसे सीधे जा कर न बोलें। बल्कि उसे एहसास दिलाऐं कि आपको झूठ पसंद नहीं है, और झूठ से रिश्ते हमेशा ही टूटते हैं। अगर खुद ही अपने साथी से झूठ बोलते हैं, तो चुपचाप बिना कुछ बताऐं झूठ बोलना बंद कर दें। अगर आपने को बड़ा झूठ बोला है, तो उसे अब न छिपाऐं। अपनी गलती कुबूल करें और माफी मांगे। यकीनन कई बार माफी मिलती भी नहीं। पर झूठे रिश्ते से तो रिश्ता न होना ही अच्छा है। जिस रिश्ते में झूठ होता है वह ज्यादा लम्बे समय तक चल ही नहीं सकता।
ऐसा नहीं है कि सभी सच ही बोलते हों। आज के समय में झूठ एक आम सी बात चुकी है। जो बेहद घातक है। 50 प्रतिशत से ज्यादा रिश्ते इस झूठ के कारण ही टूटते हैं। 
अगर आप अपने आप को बदलना चाहतें हैं तो सबसे पहले अपने मन को समझाऐं कि आपने गलत किया है। कई बार हमें एहसास ही नहीं होता कि हमने गलत किया है।
बदलाव  लाने में हम, आपका कोई दोस्त सिर्फ सहायक हो सकते हैं। बदलाव आपकों खुद लाना होगा। पक्का इरादा करना होगा। जिंदगी बहुत छोटी है दोस्त, झूठ के चंगुल में फंस कर इसे बर्बाद मत करना।


वेनिस में इश्क फरमाती दिखीं किम करदाशियां

0 comments

लॉस एंजिल्स। रियलिटी टीवी स्टार किम करदाशियां अपने ब्वायफ्रेंड सिंगर केनये वेस्टा के साथ वेनिस की गलियों में रोमांटिक अंदाज में घूमते नजर आईं। एक रिपोर्ट के अनुसार, किम अपना 32वें जन्मेदिन का उत्स व मनाने यहां आई हैं। 

गौर हो कि कारदाशियां रविवार को उम्र के 32वें पडाव पर पहुंच गई। वेनिस की गलियों में घूमते हुए ये दोनों कई जगहों पर पिक्चर खींचते और रोमांस फरमाते दिखे। उधर, किम करदाशियां हमेशा ही दूसरों को प्रभावित करने के लिए तैयार होती हैं और उनका यह भी कहना है कि जब वे अपने प्रेमी कान्ये वेस्ट के साथ होती हैं तब अपनी पोशाक और अपने लुक को लेकर विशेष ध्यान रखती हैं। 

31 वर्षीय करदाशियां ने अपने ब्लॉग पर अपने कुछ पसंदीदा लुक्स की रेटिंग खुद करते हुए कहा है कि उन्हें इस तरह पोशाक बेहद पसंद है। इस वर्ष के शुरू में करदाशियां को वेस्ट (35) ने उनका पूरा वार्डरोब को बदलने के लिए प्रोत्साहित किया था। करदाशियां ने कहा कि जब भी शहर में मेरा ब्वॉयफ्रेंड होता है तब मैं हमेशा इतनी अच्छी क्यों लगती हूंक् इसकी वजह यह है कि मेरे ब्वॉयफ्रेंड की पसंद बहुत अच्छी है और यह बात मुझे उन्हें बताने की जरूरत नहीं है। उन्होंने हाल ही में इटली में वेस्ट के साथ अपना जन्मदिन मनाया था।Source:khaskhabar

पूनम से पीछे नहीं शर्लिन, भेजा "कामसूत्र" वीडियो

0 comments

अपनी आने वाली फिल्म की तारीफ करने वाली पूनम पांडे सब लोगों को नई ए.बी.सी सीखा रहीं हैं। तो भला प्लेबवॉय गर्ल शर्लिन चोपडा कैसे चुप बैठ सकती है। शर्लिन कडी टक्कर देते हुए शर्लिन ने कामसूत्र के नाम से एक विडीयो दर्शकों के लिए भेजा है जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं कहती नहीं करके दिखाती हूं।


शर्लिन चोपडा की हॉट फोटोशूट की दबंगई रूकने का नाम नहीं ले रही। इस बार शर्लिन ने पूनम पांडेय को टक्कर देने के लिए कामसूत्र का सहारा लिया है। हाल ही में शर्लिन ने एक हॉट कामसूत्र फोटोशूट करवाया है जिसमें वह बेहद ही हॉट व सेक्सी अंदाज में दिखी।

शर्लिन चोपडा की इन हॉट अदाओं को देखकर तो लगता है कि पूनम पांडेय इस रेस में बेहद पीछे छूट जाएंगी। शर्लिन ने ऎसा फोटोशूट कराकर साबित कर दिया है वह किसी से कम नहीं।
Source:khaskhabar

16 वें बच्चे को जन्म दिया शीलू ने

0 comments


 

नागौर। "हम दो हमारे दो" के नारे के विरूद्ध राजकीय चिकित्सालय नागौर में गुरूवार को 38 वर्षीय एक महिला ने अपनी 16वीं संतान को जन्म दिया है। बुगरड़ा की जिस महिला सिलुड़ी ने 16वें बच्चाेंके रूप में बेटे को जन्म दिया है उसे चिकित्सक कमजोर बता रहे हैं।


इसी कारण परिवार नियोजन के लिए उसका ऑपरेशन भी नहीं किया गया। सिलुड़ी के वर्तमान में 12 बच्चे जीवित हैं। इनमें 8 लड़कियां तथा 4 लड़के शामिल हैं। Source:patrika

चौकीदार की मौत पर हंगामा

0 comments



गोपाल गिरी- कहते है की डाक्टर भगवान् होता है। लेकिन कस्बा बाकेगंज के सैकड़ो लोगो को इन जमीनी डाक्टरों पर ऐतबार नहीं। बीमारी से चौकीदार की हुई मौत के पीछे यहाँ की आवाम ने सामुदायिक स्वास्थय केंद्र में लापरवाही को जुम्मेदार ठहराते हुए  सड़क जाम कर दिया और जम  कर हंगामा काटा। 


 लखीमपुर गोला बाकेगंज महत्वपूर्ण मार्ग घंटो अवरुद्ध हो जाने से लोगो को काफी दिक्कते पेश आयी वही वाहनों की लम्बी कतार घंटो लगी रही हालात को देखते हुए भारी पुलिस बल लगाया गया। वही प्रशाशन द्वारा जांच के आश्वाशन के बाद बाधित मार्ग के खोला जा सका। मरीजो के साथ की जा रही लापरवाही का यह पहला मामला नहीं है लेकिन मौत के पीछे से सामने आ रहे सच को गुमराह नहीं किया जा सका लिहाजा लोगो का गुस्सा सडक पर उतर आया।
लखीमपुर खीरी मैलानी थाने  का  कस्बा बाकेगंज जहा आज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  में चौकीदार की मौत के बाद जनता का गुस्सा सडको पर फुट पडा। मौत के पीछे डाक्टरों की लापरवाही का आरोप लगाते हुए लोगो ने शव को रख कर घंटो जाम जाम लगा दिया जिससे लखीमपुर गोला जाने वाला मार्ग अवरुद्ध हो गया।  कस्बे का ही प्राईवेट चौकीदार अनिल कुमार जिसको देर रात सामुदायिक स्वास्थय केंद्र इलाज के लिए ले जाया गया था लेकिन यहाँ कोई भी डाक्टर मौजूद नहीं था जिससे इलाज के अभाव में चौकीदार की तड़प तड़प कर मौत हो गई सरकारी अस्पताल में कमपाऊंडर के सहारे चल रही स्वास्थय महकमे की गाडी जिसपर आज जनता के कडा विरोध जता दिया।

रफ़्तार 24 न्यूज़