3 दिन में 2 रूपए सस्ता होगा पेट्रोल!

Friday, 28 September 2012 0 comments


Randhir Batsh

डीजल के दाम में बढ़ोतरी से परेशान जनता को तेल कंपनियां जनता को थोड़ी राहत दे सकती है। सूत्रों के मुताबिक तेल कंपनियां 2-3 दिन में पेट्रोल के दाम में 2 रूपए की कमी कर सकती है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में गिरावट और रूपए के मजबूत होने के चलते तेल कंपनियां यह फैसला ले सकती है। कच्चे तेल के भाव 115 डॉलर से गिरकर 105 से 110 डॉलर प्रति बैरल पर आ गए हैं।
पिछले काफी समय से रूपए का स्तर डॉलर के मुकाबले काफी गिर रहा था लेकिन पिछले कुछ दिनों में इसकी हालत भी सुधरी है। प्रति डॉलर के मुकाबले अब रूपया 55 से 56 से गिरकर 54 के स्तर पर आ गया है। इसके अलावा हाल में सरकार की तरफ से आर्थिक सुधारों को लेकर किए गए ऎलान के बाद रूपया और मजबूत हो सकता है।

सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से सरकार को मिली राहत

0 comments


Randhir Batsh

प्राकृतिक संसाधनों की नीलामी पर सर्वोच्च न्यायालय के फैसले के मद्देनजर केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने शुक्रवार को कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले से सरकार को राहत मिली है।
चिदम्बरम ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी जनहित को प्राथमिकता बतायाज्ञात हो कि सर्वोच्च न्यायालय ने गुरुवार को अपने फैसले में कहा कि केवल नीलामी ही सभी प्राकृतिक संसाधनों के आवंटन का जरिया नहीं है।न्यायालय के इस फैसले के मद्दनेजर वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम, कानून मंत्री सलमान खुर्शीद एवं मानव संसाधन एवं विकास मंत्री कपिल सिब्बल ने एक संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित किया।संवाददाता सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए चिदम्बरम ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से सरकार के रुख को समर्थन मिला है और इस आदेश से सरकार राहत महसूस कर रही है।उन्होंने कहा कि न्यायालय ने जनहित को प्राथमिकता बताया है और सरकार भी यही कर रही है। चिदम्बरम के मुताबिक नीति तय करने में सरकार जनहित को सर्वोपरि रखती है।

हवा और पानी की नीलामी नहीं हो सकतीः बीजेपी

0 comments


Randhir Batsh
नीलामी पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने गुरुवार को कहा कि पार्टी की सोच भी यही है कि पानी और हवा की तरह सभी प्रकार के प्राकृतिक संसाधनों की नीलामी नहीं हो सकती है।
पार्टी प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि हम भी मानते हैं कि सभी प्राकृतिक संसाधनों की नीलामी नहीं हो सकती है। हवा और पानी की नीलामी नहीं हो सकती है।प्रेसीडेंशियल रेफरेंस का जवाब देते हुए सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को कहा कि प्राकृतिक संसाधनों के आवंटन का एकमात्र तरीका नीलामी नहीं है। प्रेसीडेंशियल रेफरेंस में अदालत की राय मांगी गई थी कि क्या सभी प्राकृतिक संसाधनों के आवंटन का एकमात्र तरीका नीलामी हैबीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने कहा कि कांग्रेस नीत संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार ने जानबूझकर कोयला ब्लॉक के आवंटन में आठ सालों से देरी की

प्राकृतिक रिसोर्सेज पर नहीं नीलामी की पाबंदी

0 comments


Randhir Batsh

कोलगेट और 2जी घोटाले में घिरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट के ताजा फैसले से जरूर कुछ हिम्मत मिलेगी।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि सभी सेक्टरों में नेचुरल रिसोर्सेज के आवंटन का तरीका किसी भी हाल में सिर्फ नीलामी नहीं हो सकता है। सुप्रीम कोर्ट का यह बयान सरकार के लिए राहत लेकर आया है, क्योंकि सरकार इन आरोपों से जूझ रही है कि नीलामी का रास्ता न अपनाकर उसने सरकारी खजाने को करोड़ों का चूना लगाया है। प्रेजिडेंशल रेफरेंस पर अपनी प्रतिक्रिया में सुप्रीम कोर्ट के निवर्तमान मुख्य न्यायाधीश एस एच कपाड़िया की अध्यक्षता वाली पांच जजों की एक बेंच ने कहा कि इस साल 2 फरवरी को दो जजों की बेंच ने 2जी स्पेक्ट्रम का आवंटन सिर्फ नीलामी के जरिए करने का जो फैसला सुनाया था, वह सिर्फ स्पेक्ट्रम तक ही सीमित है। उन्होंने कहा कि यह सभी प्राकृतिक संसाधनों पर लागू नहीं होगा।

नए गैस कनेक्‍शन पर बैन

0 comments


Randhir Batsh

आम जनता की मुसीबतें और बढ़ने जा रही है। यूपीए सरकार द्वारा रियायती सिलेंडरों की संख्‍या सीमित करने के ऐलान के बाद सरकारी तेल कंपनियां नए एलपीजी कनेक्‍शन पर बैन लगाने जा रही हैं। इंडियन ऑयल ने इस सिलसिले में फरमान जारी कर दिया है।
अन्‍य कंपनियां भी इसी राह चलने की तैयारी में हैं।'इंडियन एक्‍सप्रेस' में छपी खबर के मुताबिक एलपीजी कनेक्‍शन वाले ग्राहकों के नाम-पते का सर्वे जारी है और जब तक यह सर्वे खत्‍म नहीं हो जाता, तब तक नए सिलेंडर नहीं जारी किए जाएंगे। हालांकि इस दौरान नए सिलेंडरों के लिए बुकिंग स्‍वीकार की जाएगी।इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन कंपनियां सब्सिडी वाले सिलेंडर के हिसाब-किताब में व्यस्त हैं। ये कंपनियां अपने गैस कनेक्शन धारकों और एक से अधिक कनेक्शन धारकों की सर्च रिपोर्ट के डाटा को एकीकृत प्लेटफॉर्म पर लाने की कवायद में जुटी हैं। इसके जरिए यह सुनिश्चित किया जाएगा कि एक घर में एक कनेक्शनधारक को 14 सितंबर 2012 से लेकर 31 मार्च 2013 तक की अवधि में तीन सिलेंडर ही मिलें और सब्सिडी का दुरुपयोग न हो। इस तरह नया गैस कनेक्शन लेने वालों को अभी 15 दिन और इंतजार करना पड़ेगा। 

यूपीए समन्वय समिति की बैठक में प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सहयोगी दलों के सामने आर्थिक सुधारों को आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता जाहिर कर दी है। गुरुवार को हुई बैठक के दौरान साल में छह रसोई गैस सिलेंडर की सीमा बढा़कर 9 से 12 करने की मांग द्रमुक नेता टीआर बालू ने उठाई। मगर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार की मजबूरी जाहिर कर दी। सरकार ने सहयोगियों को आगे भी सुधार प्रक्रिया जारी रखने की मंशा से अवगत करा दिया है। डीजल के दाम कम करने पर भी सरकार तैयार नहीं है। बैठक के बाद वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा कि सहयोगी दलों ने सुधार की जरूरत और इसे न टाले जा सकने की स्थिति का आमतौर पर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि हमने बैठक में आगे भी सुधार की प्रक्रिया जारी रखने पर चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक सरकार जल्द ही बीमा क्षेत्र में भी एफडीआई की सीमा बढ़ाने पर विचार कर रही है। 

नेपाल में विमान दुर्घटना, 19 की मौत

0 comments


नेपाल की राजधानी काठमांडू के पास एक विमान दुर्घटना में कम से कम 19 लोग मारे गए है.

पुलिस उप महानिरीक्षक बिनोद सिंह ने बीबीसी के साथ बातचीत में इसकी पुष्टि की है कि मारे गए लोगों में सात ब्रिटेन के और पाँच चीन के हैं. सात लोग नेपाल के हैं, जिनमें से तीन चालक दल के सदस्य हैं.
बिनोद सिंह का कहना है कि सीता एयर के इस डोर्नियर विमान ने राजधानी काठमांडू से लुकला के लिए उड़ान भरी थी और दो मिनट के भीतर ही विमान में आग लग गई.
उन्होंने बताया, ''ऐसा प्रतीत होता है कि पायलट ने विमान को नदी किनारे सुरक्षित तरीके से उतारने की कोशिश की, लेकिन दुर्भाग्यवश विमान में आग लग गई.''

'विमान से टकराया गिद्ध'

काठमांडो स्थित त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के महाप्रबंधक रतीश चंद्र लाल सुमन ने एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि ये विमान हादसा एक पक्षी के टकराने की वजह से हुआ.
प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने विमान के उड़ान भरने के बाद पायलट से सम्पर्क किया था और पायलट ने कहा था कि विमान से एक गिद्ध टकराया है.
इस विमान में 16 यात्री और चालक दल के तीन सदस्य सवार थे.
लुकला पूर्वोत्तर नेपाल का एक छोटा सा शहर है. ये विमान मनोहरा नदी के किनारे दुर्घटनाग्रस्त होकर गिरा है.
ये दुर्घटना स्थानीय समय के मुताबिक सुबह साढ़े छह बजे हुई.
नेपाल में छोटे विमान अक्सर दुर्घटना का शिकार होते हैं. इससे पहले 15 मई को नेपाल के उत्तरी इलाके में एक विमान हवाई अड्डे पर उतरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया था जिसमें 15 लोग मारे गए थे.
Source: BBC Hindi

हिना के खिलाफ जारी हो सकता है फतवा

Thursday, 27 September 2012 0 comments


 

ढाका/न्यूयॉर्क। पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदरारी के पुत्र बिलावल भुट्टो के साथ इश्क लड़ाना भारी पड़ सकता है। 

बांग्लादेश के एक समाचार पत्र के मुताबिक हिना के खिलाफ फतवा जारी किया जा सकता है।
समाचार पत्र इत्तेफाक के अनुसार इस्लाम में विवाहेत्तर संबंधों को गलत मानते हुए पाक के
कट्टरपंथी संगठन जल्द ही हिना व बिलावल के खिलाफ फतवा जारी कर सकते हैं। 

माना जा रहा है कि राष्ट्रपति जरदारी को भी इसका इल्म है। वे कुछ आशंकित दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही हिना की कैबिनेट से विदाई हो सकती है। बिलावल को पीपीपी अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है। 


बीते अगस्त में देर रात तक चैटिंग करने को लेकर हिना के पति फिरोज गुलजार ने वजह जाननी चाही तो हिना ने दो टूक कहा था कि वे बिलावल को राजनीतिक और कूटनीतिक मसलों पर समझाइश देती हैं,लेकिन ये सिलसिला जब हद से ज्यादा बढ़ गया तो दोनों में जमकर तू-तू मैं-मैं हुई। 

सूत्रों के अनुसार मध्य अगस्त में हुई इस घटना के बाद हिना ने फिरोज से साफ कह दिया कि वे पति को तो छोड़ सकती हैं, लेकिन राजनीति को अलविदा कतई नहीं कहेंगी। हिना ने फिरोज से अपना नजरिया सुधारने को भी कह दिया।Source: Patrika


Randhir Batsh
पाकिस्तानी विदेश मंत्री हिना रब्बानी खार को राष्ट्रपति आसिफ अली जरदरारी के पुत्र बिलावल भुट्टो के साथ इश्क लड़ाना भारी पड़ सकता है। बांग्लादेश के एक समाचार पत्र के मुताबिक हिना के खिलाफ फतवा जारी किया जा सकता है। समाचार पत्र इत्तेफाक के अनुसार इस्लाम में विवाहेत्तर संबंधों को गलत मानते हुए पाक के
कट्टरपंथी संगठन जल्द ही हिना व बिलावल के खिलाफ फतवा जारी कर सकते हैं। माना जा रहा है कि राष्ट्रपति जरदारी को भी इसका इल्म है। वे कुछ आशंकित दिख रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक जल्द ही हिना की कैबिनेट से विदाई हो सकती है। बिलावल को पीपीपी अध्यक्ष पद छोड़ना पड़ सकता है।

रफ़्तार 24 न्यूज़