बिना सब्सिडी वाले 1 सिलेंडर पर 500 रुपये का झटका!

Tuesday, 2 October 2012 0 comments


Randhir Batsh

बिना सब्सिडी का गैस सिलेंडर करीब पांच सौ रुपये का झटका देने वाला है. छह सस्ते सिलेंडर का कोटा तय होने के बाद कंपनियों ने
इस महीने जो रेट तय किया है उसके हिसाब से दिल्ली में बिना सब्सिडी का सिलेंडर आठ सौ नब्बे रुपये का मिलेगा. कंपनियों के मुताबिक एक अक्टूबर से भारत सरकार ने एक किलोग्राम गैस के लिए 22.58 रुपये की सब्सिडी तय की, जबकि तेल कंपनियों को अब एक सिलेंडर 468 रुपये में मिलेंगे.लांकि, एक सितंबर तक तेल कंपनियों को 347 रुपये में सिलेंडर मिलते थे, जिसकी कीमत में 121.50 रुपये का इजाफा किया गया है.रकार के इस फैसले के बाद अब दिल्ली में सब्सिडी वाले सिलेंडर तो पहले ही की तरह 399 रुपये में मिलेंगे, जबकि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर 890 रुपये में मिलेंगेइसी तरह मुबंई में सब्सिडी वाले सिलेंडर 423 रुपये में ही मिलेंगे, जबकि गैर सब्सिडी वाले सिलेंडर 914 रुपये में मिलेंगेकोलकाता में भी सब्सिडी वाले सिलेंडर 401 रुपये में ही मिलते रहेंगे, जबकि ग़ैर सब्सिडी वाले सिलेंडर 892 रुपये में मिलेंगे.न्नई में सब्सिडी वाले सिलेंडर 386.50 रुपये में मिलेंगे, जबकि ग़ैर सब्सिडी वाले सिलेंडर 877.50 रुपये में मिलेंगे

नाबालिग से बलात्कार

0 comments



Gopal Giri
वो बेख़ौफ़ होकर खेत गई थी लेकिन पीछे बदनीयती से लगे युवक के नापाक इरादों की उसको भनक  तक नहीं थी तभी गाव के कामांध  युवक ने उसको गन्ने के खेत में खीचकर उसकी आबरू तार तार कर दी किसी तरह वहशी की कैद से आजाद हुई  नाबालिक किशोरी ने घर पहुचकर घटना के बारे में बाताया लेकिन तब तक आरोपी गाव का ही युवक फरार हो गया था / पुलिस ने दी गई तहरीर पर थाने में बलात्कार का मामला  दर्ज कर लिया है / नाबालिग किशोरी पूनम  को पुलिस अभिरक्षा में महिला चिकित्सालय भेजा गया है जहा डाक्टरों द्वारा उसका परिक्षण किया गया /
वी ओ -१- लखीमपुर खीरी जिले के  थाना मोहम्मदी  का गाव दिलावरपुर जहा तेरह साल की पूनम को खेत में अकेला पाकर गाव के ही युवक बलबीर ने उसके साथ दुष्कर्म कर दिया / इज्जत बचाने के लिए उसकी आवाज खेत में  ही दब कर रह गई तब तक बलात्कारी अपने कारनामो को अंजाम देकर फरार हो चुका था / परिवार के लोगो को जानकारी मिलने पर पुलिस को सुचना दी गई है घटना के बाद गाव में मजमा लग गया है गंभीरता को देखते हुए एस पी दलबीर  सिंह ने तत्काल मुकदमा दर्ज करने के आदेश दे दिए थे पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है 

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 143वीं जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि

0 comments


Randhir Batsh

पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहा है.
सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 143वीं जयंती मनाई जा रही है.
इस मौके पर देशभर में ढेरों कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे है. उनके जन्मदिवस पर कांग्रेस सुप्रीमो सोनिया गांधी सहित कई बड़े नेताओं ने राजघाट जाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी.
राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज समूचे राष्ट्र की ओर से बापू को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनका स्मरण किया.अलावा उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ भाजपा नेता लालकृष्ण आड़वानी ने भी राजघाट स्थित गांधी समाधि पर पहुंचकर उन्हें पुष्प अर्पित किए.राष्ट्रपिता की समाधि पर गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे, रक्षा मंत्री के एंटोनी और दिल्ली की मुख्यमंत्री शीला दीक्षित ने भी श्रद्धांजलि अर्पित की.    
इस अवसर पर गांधी समाधि पर सभी धर्मों की प्रार्थनाएं की गयीं. इसके अलावा गांधी के प्रिय भजन भी गाए गए.

गाँधी जयंती पर रंधीर की रिपोर्ट

Monday, 1 October 2012 0 comments


आज गाँधी जयन्ती है.....आजदेश गाँधी जयन्ती मनारही हैं......मनानीभी चाहिए......लेकिनक्या सिर्फ गाँधी जयंतीमना लेने से उनकीआत्मा को शांति मिलजाएगी......
क्या हमें ऐसानहीं लगाता है किमहात्मा गांधी के सपनों काभारत कहीं खो गयाहै? आज सत्य के नामपर झूठ और धोखाधड़ी अहिंसा के नामपर हिंसा और सत्याग्रहके नाम पर सिर्फस्वार्थ देखने को मिलताहैं.....आज कल तोगाँधी की टोपी तकको लोग अपना-अपनानाम दे रहें हैं.....गाँधीजी के पद चिन्होंपर चलकर जहाँ हमगरीबी हटाकर ग्रामविकास कादंभ भरते थे, वहींआज शहरी विकास केयत्न हो रहे हैं......धर्मकि आड़ में साम्प्रदायिकता का जहर फ़ैलरहा है और धार्मिकउन्माद से हिंसा कातांडव हो रहा है......जिसदेश में समाजवाद औरगरीबी हटाओं के नारेगूंज रहे थे, आजवही पूंजीवाद कोबढ़ावा दिया जा रहाहै और गरीब कोहटाने की साजिशें चलरहीं हैं.....हमारीस्वतन्त्रता और स्वावलम्बन कोविदेशी हाथों में बेचाजा रहा है.....क्यागाँधी जी ने भावीभारत की यही तस्वीरबनाई थी? ऐसा लगताहै कि आज भारतीयलोकतंत्र महज दिखावे भरके लिए है आजदेश की इस दशाको देख कर एकमहान कवि की कवितायाद रही है..........
कवियों ने कवी केकलम तक बेच डाला!
नेतओं ने गाँधी कीगाँधी गिरी तक बेचडाला!
मत पूछ क्या-क्याना बिका इस दुनियामें!
लोगों ने तो अपनेआँखों की शर्म तकबेच डाला!


मतभेद के बाद पहली बार अन्ना से मिले अरविंद केजरीवाल

0 comments


Randhir Batsh
समाजसेवी अन्ना हजारे के दिल्ली पहुंचने के एक दिन बाद और 2 अक्टूबर को अपनी राजनीतिक पार्टी के औपचारिक ऐलान से एक दिन पहले अरविंद केजरीवाल ने उनसे मुलाकात की।
अरविंद अपने सहयोगी मनीष सिसोदिया को लेकर अन्ना से एनडी तिवारी भवन में मिलने पहुंचे।अन्ना एनडी तिवारी भवन में पूर्व अधिकारियों से मुलाकात करने आए थे। अन्ना से मुलाकात के बाद अरविंद ने कहा कि वह अन्ना के आंदोलन को पूरा समर्थन देंगे। अन्ना और हमारे रास्ते अलग हैं लेकिन मंजिल एक है। अन्ना से किसी भी तरह के विवाद की बात को नकारते हुए केजरीवाल ने कहा कि हम एक दूसरे से मुलाकात कर सहयोग करना जारी रखेंगे। हमारे बीच किसी तरह का विवाद नहीं है। वहीं, किरण बेदी ने अन्ना से अरविंद की मुलाकात पर खुशी जाहिर की है।

जंतर-मंतर पर UPA के खिलाफ आज मोर्चा संभालेंगी ममता

0 comments



Randhir Batsh

तृणमूल कांग्रेस चीफ ममता बनर्जी रिटेल में एफडीआई के विरोध में आज दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने उतरेंगी।
यूपीए-2 से समर्थन वापसी के बाद यह ममता की पहली रैली होगी। ममता ने जिन कारणों से केंद्र सरकार से समर्थन वापस लिया रिटेल में एफडीआई उनमें से एक था।जंतर-मंतर पर होने वाले इस विरोध प्रदर्शन में टीएमसी के सभी 19 लोकसभा सांसदों के मौजूद रहने की संभावना है। ममता ने इस पर कहा कि केवल सांसद ही प्रदर्शन में मौजूद होंगे, बंगाल से अन्य किसी को इसमें नहीं बुलाया गया है।

विराट की 'संजीवनी' से भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई

0 comments



Randhir Batsh

भारतीय क्रिकेट जगत में युवाशक्ति का प्रतीक बन चुके विराट कोहली (नाबाद 78) के बेहतरीन अर्धशतक की बदौलत भारतीय
टीम ने रविवार को आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए ट्वेंटी-20 विश्व कप के सुपर-8 दौर के 'करो या मरो' के मैच में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को आठ विकेट से हराकर खुद को सेमीफाइनल की दौड़ में बनाए रखा है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच में मिली शर्मनाक हार के बाद अंतिम-4 तक की दौड़ में उसकी सांसे टूटती नजर आ रही थीं लेकिन इस जीत ने उसमें एक नई शक्ति का संचार किया है। यही नहीं, इस जीत के साथ भारत ने विश्व कप (ट्वेंटी-20 और 50 ओवर) में पाकिस्तान पर अजेय स्थिति बनाए रखा है। साथ ही साथ उसने 2007 विश्व कप के बाद पहली बार सुपर-8 दौर में जीत हासिल की है। 2007 में खिताबी जीत हासिल करने के बाद भारतीय टीम 2009 और 2010 में सेमीफाइनल में नहीं पहुंच सकी थी। 

रफ़्तार 24 न्यूज़