मुंबई में सबसे बड़े सेक्स रैकेट का पर्दाफाश

Friday, 5 October 2012


 

मुबंई। मुंबई के पॉश ग्रांट रोड के रिहाइशी इलाके से 340 लड़कियों को पकड़ा गया है। गुरूवार रात करीब साढ़े 8 बजे पुलिस की अचानक बढ़ी हरकत से इलाके में हलचल मच गई। 

ये मुंबई पुलिस की एक रेड थी और निशाना थी सिंप्लेक्स बिल्डिंग। जैसे ही पुलिस बिल्डिंग के अंदर दाखिल हुईं लोगों में अफरा-तफरी मच गई। बॉक्सनुमा कमरों के अंदर चेहरा छुपाए लड़कियां और सैकड़ों की तादाद में कपड़ों के बगैर मौजूद लोगों को देखकर माजरा समझने में देर नहीं लगी। दरअसल, ये रिहाइशी इलाका देह व्यापार का एक अड्डा था और यहां सैकड़ों की तादाद में लड़कियों को जिस्मफरोशी के लिए रखा गया था।

पुलिस के मुताबिक वो पिछले कुछ वक्त से इस बिल्डिंग में हो रही हरकतों पर नजर रखे हुए थी और वो सही मौके के इंतजार में थी। गुरूवार को जैसे ही उन्हें खबर मिली कि यहां जिस्मफरोशी का धंधा जोरों पर है तो छापा मारा गया। 340 लड़कियों के साथ 134 पुरूषों को भी पकड़ा गया है। पुलिस के मुताबिक हिरासत में ली गई ज्यादातर लड़कियां बांग्लादेशी हैं। हो सकता है कि इन लड़कियों को ट्रैफिकिंग के जरिए यहां लाया गया हो। सबसे अहम बात ये कि इस जगह से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी है। Source: Patrika

0 comments:

Post a Comment

रफ़्तार 24 न्यूज़