बिहार के खगड़िया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जिसमें पंचायत की सदस्य को डायन कहकर उसकी नाक काट दी गई। पीड़िता के बयान के आधार पर आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।
बेलदार पुलिस स्टेशन के थानाध्यक्ष मुकेश कुमार झा ने बताया कि मंगलवार को पांच लोगों ने इस महिला को बुरी तरह पीटा। उनका मानना था कि यह महिला जादू टोना करती है और इस कारण हाल ही में इनमें से एक के बेटे की जान चली गई। पिटाई के बाद उन लोगों ने महिला की नाक काट दी। महिला को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़िता के बयान के आधार पर पांचों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। Source-amarujala

0 comments:
Post a Comment