अलवर। राजस्थान के अलवर जिले में सात लोगों के एक विधवा महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना शुक्रवार को यहां भिवाड़ी सदर थान क्षेत्र के सांथलका के जंगलों की है। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
भिवाडी पुलिस के अनुसार पीडित महिला मूलत: भरतपुर जिले की है और भिवाड़ी में मजदूरी करती है। शुक्रवार दोपहर तीन बजे वह बाबा मोहनराम खोली धाम पर दर्शन कर सांथलका की ओर से भिवाड़ी आ रही थी। वह रास्ते में अपने भांजे के साथ झाडियों में बेर तोड़ने लगी। इसी दौरान एक कार में सवार होकर आए सात जनों ने महिला के भांजे को कार में बंद कर महिला के साथ जंगल में सामूहिक दुष्कर्म किया। इसी बीच उसके भांजे ने किसी तरह भिवाड़ी थाना सदर में मामले की सूचना दी।
पुलिस के पहुंचने तक आरोपित वहां से भाग चुके थे। पीडिता ने महिला थाने में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। जांच में जुटी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आलमपुर की ढाणी निवासी हिम्मत सिंह को गिरफ्तार किया है।
थानाधिकारी बीएल मीणा ने बताया कि महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। मामले में एक जने को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार व्यक्ति के बयान पर उसके छह अन्य साथियों को नामजद कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। Source-patrika
No comments:
Post a Comment