जीनियस आमिर ख़ान और सुपर स्टार सलमान ख़ान ने स्कूल तक की पढ़ाई की है तो करिश्मा कपूर सिर्फ पांचवीं क्लास पास हैं। और आज की हीरोइन नं. 1 कैटरीना कैफ़ की शैक्षिक योग्यता तो शून्य है! एक नजर सितारों की शिक्षा पर..
कैटरीना कैफ़: कैटरीना लंदन में बसने से पहले बचपन से परिवार के साथ चीन, जापान, फ्रांस, स्विट्जरलैंड, पोलैंड, जर्मनी, बेल्जियम सहित दुनिया के कई
देशों में रहीं। निरंतर स्थान-परिवर्तन के कारण स्कूल-कॉलेज में उनकी पढ़ाई नहीं हुई। उनकी जो भी किताबी शिक्षा है, सब घर पर ही हुई है। लंदन में 3 साल के निवास के दौरान उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी और फिर भारत आकर फ़िल्म ‘बूम’ से एक्टिंग करियर शुरू किया। इस तरह उनकी शैक्षिक योग्यता ज़ीरो है।

ऐश्वर्या राय: ऐश ने जयहिंद कॉलेज से एक साल पढ़ाई के बाद आर्कीटेक्चर की पढ़ाई के लिए रहेजा कॉलेज में एड्मीशन लिया, पर पढ़ाई अधूरी छोड़कर मॉडलिंग व सौंदर्य
प्रतियोगिताओं की तैयारी में बिजी हो गईं। जाहिर है, वे भी अंडर ग्रेज्युएट हैं।
प्रतियोगिताओं की तैयारी में बिजी हो गईं। जाहिर है, वे भी अंडर ग्रेज्युएट हैं।
करिश्मा कपूर: 1990 के दशक की टॉप स्टार करिश्मा कपूर इंडस्ट्री की शायद दूसरी सबसे कम शिक्षित हीरोइन हैं (कैटरीना कैफ़ इस मामले में नं. 1 हैं)। वे सिर्फ़ पांचवीं पास हैं। छठी क्लास के दौरान उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी थी और 17 साल की कम उम्र में फ़िल्म ‘प्रेम कैदी’ के जरिए अपना एक्टिंग करियर शुरू किया था।
परिणीति चोपडा:़ यह भी ग्रेज्युएट नहीं हैं, लेकिन उनके पास प्रोफ़ेशनल कोर्स का डिप्लोमा जरूर है। अंबाला के ‘कॉन्वेंट ऑफ़ जीसस एंड मेरी स्कूल’ से स्कूल की पढ़ाई
के बाद उन्होंने लंदन के ‘मानचेस्टर बिजनेस स्कूल’ में दाखिला लिया और वहां से पढ़ाई समाप्त कर ‘यशराज फ़िल्म्स’ में मार्केटिंग व पीआर कंसल्टैंट की
नौकरी की। वहीं उन्हें ‘लेडीज वर्सेस रिक्की बहल’ में एक्टिंग का ब्रेक मिला।

प्रियंका चोपडा: प्रियंका सॉफ्टवेयर इंजीनियर या क्रिमिनल सायकोलोजिस्ट बनना चाहती थीं, पर ‘मिस वर्ल्ड’ का ख़िताब जीतने के बाद फ़िल्म इंडस्ट्री ने उन्हें बुला लिया। उन्होंने
लखनऊ, बरेली और अमेरिका में कुल मिलाकर हाई स्कूल तक पढ़ाई की है। मुंबई के जयहिंद कॉलेज में उन्होंने दाखिला तो लिया था, पर पढ़ाई नहीं कर सकीं।
लखनऊ, बरेली और अमेरिका में कुल मिलाकर हाई स्कूल तक पढ़ाई की है। मुंबई के जयहिंद कॉलेज में उन्होंने दाखिला तो लिया था, पर पढ़ाई नहीं कर सकीं।
रणबीर कपूर: कपूर ख़ानदान के सबसे पढ़े-लिखे पुरुष होने का गौरव इन्हें जाता है, फिर भी ये ग्रेज्युएट नहीं हैं। एचआर कॉलेज, मुंबई में 2 साल टाइम पास करने के बाद ये महाशय
न्यूयॉर्क में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने चले गए थे।
न्यूयॉर्क में एक्टिंग की ट्रेनिंग लेने चले गए थे।
कंगना रानाउत: कंगना बचपन से डॉक्टर बनने के सपने देखती थीं। देहरादून में स्कूल की शिक्षा पूरी करने के बाद जब उन्हें पढ़ाई के लिए दिल्ली भेजा गया तो उन्होंने चुपके से कॉलेज के बजाय मॉडलिंग स्कूल में दाखिला ले लिया और मॉडलिंग से होते हुए फ़िल्मों में आ गईं। वे 10वीं पास हैं।
आमिर ख़ान: सलमान के परम मित्र आमिर ख़ान पढ़ाई के मामले में सलमान जैसे ही हैं। वे सदैव फिसड्डी स्टूडेंट रहे और मुंबई के नरसी मोनजी कॉलेज से जैसे-तैसे 12वीं पासकर पाठ्य पुस्तकों को अलविदा कह दिया और अपने चाचा नासिर हुसैन के असिस्टेंट हो गए।
बिपाशा बसु: बस, कॉमर्स साइड से 12वीं पास हैं। वे चार्टर्ड एकाउंटेंट बनना चाहती थीं, पर तभी मॉडलिंग के लिए ऑफ़र मिलने लगे और उन्होंने पढ़ाई छोड़ दी।
सलमान ख़ान: सलमान ने ग्वालियर के सिंधिया स्कूल के बाद बांद्रा (मुंबई) के सेंट स्टैनलौस हाई स्कूल तक ही पढ़ाई की। बांद्रा के नेशनल कॉलेज में एड्मीशन लेने के बाद 11वीं की परीक्षा ही नहीं दी। यानी वे 10वीं ही पास हैं।
अक्षय कुमार: मुंबई के डॉन बॉस्को स्कूल की पढ़ाई के बाद खालसा कॉलेज में एड्मीशन तो लिया, लेकिन उनकी रुचि पढ़ाई के बजाय स्पोर्ट्स में थी। कॉलेज की पढ़ाई अधूरी छोड़कर वे मार्शल आर्ट सीखने के लिए बैंकॉक चले गए।
इमरान ख़ान: मुंबई में बॉम्बे स्कॉटिश स्कूल के बाद इमरान ने सेंट जेवियर्स कॉलेज में दाखिला लिया, जहां उन्होंने पढ़ाई से ज्यादा रोमांस में रुचि ली। वहीं मिली अवंतिका आज उनकी पत्नी हैं। ख़ैर, उन्होंने केलिफोर्निया से हाई स्कूल तक पढ़ाई की है।
अनुष्का शर्मा: बंगलोर के माउंट कार्मल कॉलेज में पढ़ाई के दौरान उन्होंने फ़ैशन शोज और प्रोडक्ट्स के लिए मॉडलिंग शुरू कर दी और ग्रेज्युएशन की पढ़ाई छोड़ दी। वे पत्राचार कोर्स द्वारा ग्रेज्युएशन कंपलीट करना चाहती थीं, पर ‘रब ने बना दी जोड़ी’ में ब्रेक मिलने के बाद वह भी संभव न हो सका।
Source:Bhaskar

No comments:
Post a Comment