Friday, 19 October 2012

बलात्कार की शिकार नाबालिग लड़की ने की आत्महत्या


संवाद सूत्र, बटाला (गुरदासपुर)
बलात्कार की शिकार एक नाबालिग लड़की ने जहर निगल कर आत्महत्या करने का प्रयास किया है। उसे अमृतसर के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां शुक्रवार को उसकी मौत हो गई।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना थाना घुमाण वासी 15 वर्षीय एक लड़की को बुधवार 17 अक्टूबर की सुबह स्कूल जाते समय कस्बा घुमाण के सेंट्रल स्कूल के बाहर खड़े दो युवकों ने जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया व अगवा कर ले गए। इसके बाद उक्त युवकों ने लड़की के पिता को देर रात फोन पर सूचित किया कि उसकी लड़की कस्बे की एक सड़क पर पड़ी है। लड़की के पिता ने वहां से लड़की को बरामद कर कस्बे के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जांच के दौरान उससे बलात्कार होने की पुष्टि हुई। इससे अगले दिन पीड़ित लड़की ने कोई जहरीली वस्तु निगल ली। जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। ंजिस पर उसे अमृतसर के गुरू नानक देव अस्पताल में रेफर किया गया जहौं शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। इस पूरे मामले संबधी पुलिस को सूचित कर दिया गया है।

Source: Jagran

No comments:

Post a Comment