Saturday, 29 September 2012

केजरीवाल ने तोड़ी टीम: अन्ना


Randhir Batsh

सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने अपनी टीम के बिखराव का ठीकरा अरविंद केजरीवाल पर फोड़ा है। अन्ना ने कहा कि अलग पार्टी बनाने के निर्णय में उनकी सहमति नहीं थी।
अलग पार्टी के इस फैसले से ही भ्रष्ट्राचार के खिलाफ चलाया गया आंदोलन विभाजित हुआ। जानकारी के अनुसार केजरीवाल से खफा अन्ना ने कहा,लोग कहते हैं कि मैंने अलग पार्टी बनाने पर सहमति दे दी थी लेकिन यह सब बकवास है। मैं पार्टी बनाने के खिलाफ था। फिर भी उन्होंने मेरी असहमति के खिलाफ पार्टी बनाने की योजना बनाई।अन्ना ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि पिछले दो सालों में यूपीए सरकार की लाख कोशिश के बावजूद आंदोलन विभाजित नहीं हुआ था। वही मजबूत आंदोलन बिना सरकार की कोशिश के विभाजित हो गया। एक ग्रुप के चुनावी राजनीति में जाना इसकी ही प्रमुख वजह रही।

No comments:

Post a Comment