नागपुर। इलाज के बहाने विवाहिता से छेड़छाड़ किए जाने का मामला उजागर हुआ है। यशोधरा नगर क्षेत्र में हुए इस मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार यशोधरा थाना क्षेत्र निवासी 22 वर्षीय विवाहिता कुछ दिनों से संतान न होने के कारण वह परेशान थी। इस बीच किसी परिचित महिला ने उसे बताया कि रविशंकर दयाराम ठवकर (45) इलाज करता है। यह सुनकर महिला भी बुधवार रात पति के साथ बाबा के पास इलाज कराने गई।
उस दौरान रविशंकर ने महिला के पति को पड़ोस के घर में बैठाकर, उसे पूजाघर में ले गया। वहां इलाज के बहाने वह विवाहिता से छेड़छाड़ करने लगा। इस पर महिला ने शोर मचाया तो उसके पति सहित अन्य लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।
घर में लगता है दरबार : रविशंकर ठेकेदारी का काम करता है। इसकी आड़ में उसने क्षेत्र के लोगों में स्वयं के बारे मे यह अफवाह फैला रखी है कि उसे सिद्घि प्राप्त है।
इसके जरिए से वह संतानहीन महिलाओं को भी संतान सुख प्राप्त करा सकता है। जिससे कई महिलाएं रविशंकर के दरबार में हाजरी लगाती थीं। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया।
Source: Dainik Bhaskar
No comments:
Post a Comment